Thursday, May 28, 2026
Home » Blog » BSP में फ्लू डस्ट की आड़ में 1 करोड़ का लोहा चोरी, चार आरोपी गिरफ्तार

BSP में फ्लू डस्ट की आड़ में 1 करोड़ का लोहा चोरी, चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी संगठित रूप से पिछले चार-पांच माह से भिलाई स्टील प्लांट से फ्लू डस्ट में लोहे का सामान मिलाकर चोरी कर रहे थे।

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@भिलाई. Iron Worth 1 Crore Stolen at Bhilai steel plant Four Accused Arrested भिलाई स्टील प्लांट में लगभग एक करोड़ के लोहा चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया। भिलाई तीन थाना पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी संगठित रूप से पिछले चार-पांच माह से भिलाई स्टील प्लांट से फ्लू डस्ट में लोहे का सामान मिलाकर चोरी कर रहे थे। आरोपियों के कब्जे से लोहे का प्लेट, लोहे का बीम कटिंग वजनी करीबन 250 टन, कीमती करीबन 90 लाख रुपए और वाहनों को मिलाकर करीब 3 करोड़ 22 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया है।

BSP में फ्लू डस्ट की आड़ में 1 करोड़ का लोहा चोरी, चार आरोपी गिरफ्तार

BSP में फ्लू डस्ट की आड़ में 1 करोड़ का लोहा चोरी, चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने सूचना पर मारा था छापा

पुलिस ने बताया कि 26 मई को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम अकलोरडीह खदान पारा, में ए.के. ट्रेडर्स प्लाट नंबर 18 ए/05 एच.आई.ए. हथखोज भिलाई फैब्रीकेशन वक्र्स एण्ड स्क्रैपडील में छापा मारा गया। जहां हाईवा वाहन सीजी 04 क्यू.टी. 8797 में लोहे की प्लेट कंटिंग, लोहे की बीम, फ्लू डस्ट के साथ भरा हुआ मिला। वहीं एक और ट्रक सीजी 10 आर 2004 में लोहे का प्लेट कंटिंग भरा हुआ मिला।

लोहे की कटिंग से भरा मिला ट्रक

इसके अलावा एक खाली हाईवा वाहन के सीजी 08 ए.डब्ल्यू. 1475 जो अपनी लोहे की प्लेट एवं बीम को खाली करके वहीं खड़ा मिला। जिसके पास से लोहे की प्लेट, बीम का कंटिंग फ्लू डस्ट के साथ ढेर में पाया गया। दूसरे ढेर में लोहे की प्लेट एब ‘बीम कटिंग मिला। लोहे के समानों को उठाने और लोड करके ले जाने के लिए एक खाली ट्रक कं. सीजी 07 एम.बी. 2455 एवं टाटा 1109 के सीजी 07 सी.ए. 6977 एक टाटा एस कं. सीजी 04 जे.बी. 9616 एवं लोहा लोड करने के उपयोग में लाये जाने वाले एक जे.सी. बी. के सीजी 08 ए.वाय. 8496, एक हाईड्रा के सीजी 07 सी.डब्ल्यू. 8063 तथा एक चैन माउण्टींग मशीन बिना नंबर का एवं डस्ट छानने का पांच लोहे का मशीन जिसमें चैन माउंटेन , जे.सी.बी. एवं हाईड्रा का कार्य डम्प लोहे के प्लेट एब बीम को वाहनों में लोड कर अन्यत्र भेजने के कार्य में उपयोग करने के लिए रखा होना पाया गया।

cg prime news

BSP में फ्लू डस्ट की आड़ में 1 करोड़ का लोहा चोरी, चार आरोपी गिरफ्तार

फ्लू डस्ट में छिपाकर करते थे चोरी

फ्लू डस्ट को चोरी के लोहे के ऊपर हाईवा में रखकर छिपाने के कार्य के लिए रखा गया था। हाईवा वाहन क्रं. सीजी04 क्यूटी 8797, ट्रक क्रं. सीजी10 आर 2004 और दो ढेरों में लोहे का प्लेट, लोहे का बीम कटिंग वजनी करीबन 250 टन कीमती करीबन 90 लाख रुपए का मिला।

पुलिस को नहीं दिखा पाए दस्तावेज

पुलिस ने इस मामले में वाहन चालक चितानंद, गितेश वर्मा, ए. के. ट्रेडर्स को संचालित करने वाले संजय सिंह के सुपरवाईजर निर्मल सिंह से संबंधित वाहन एवं लौह अयस्क के संबंध में धारा 94 बी. एन.एस.एस. का नोटिस देकर दस्तावेज की मांग की। जिस संबंध में उनके द्वारा किया तरह का दस्तावेज नहीं दिया गया। थाना पुरानी भिलाई में अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपीगण चिंतानंद साहू, जितेश वर्मा, मिथेन ठाकुर और निर्मल सिंह को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. मीथेन ठाकुर निवासी सिकोला बस्ती मोहन नगर दुर्ग
2. चिंतानंद साहू उम्र 40 वर्ष बाबा दीप सिंह नगर वैशाली नगर
3. गीतेश वर्मा 36 वर्ष टाटा लाइन कोहका
4. निर्मल सिंह उम्र 52 वर्ष ईडब्ल्यूएस 697 वैशाली नगर

जप्त मसरूका

1 . दो हाईवे वाहन
CG04QT 8797
CG08AW1475
2 . दो ट्रक
CG10R2004
CG07 MB2455
3 . टाटा 1109
CG07CA6977
4 . एक जेसीबी CGO8AU8496
5 . एक हाइड्रा CG07CW8063
6 . एक चैन माउंटेन
7. एक टाटा एस CG04JB9916
8. दो लोह अयस्क का ढेर जिसमें लोहे की प्लेट कटिंग ,लोहे की बीम वजन करीबन 250 टन कीमती करीबन जुमला कीमती 3 करोड़ 22 लाख रुपए

You may also like