Wednesday, May 27, 2026
Home » Blog » कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन के संकेत, डीके शिवकुमार बन सकते हैं नए सीएम

कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन के संकेत, डीके शिवकुमार बन सकते हैं नए सीएम

सिद्दरमैया को राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी भूमिका देने की तैयारी, हाईकमान ने शुरू की कवायद

by cgprimenews.com
0 comments
कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, सिद्दरमैया और डीके शिवकुमार की बैठक के बाद कर्नाटक नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा।

नई दिल्ली। Karnataka Congress signs leadership change, DK Shivakumar may become new Chief Minister. कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कांग्रेस नेतृत्व राज्य में सत्ता परिवर्तन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री Siddaramaiah को सम्मानजनक तरीके से राष्ट्रीय राजनीति में नई जिम्मेदारी देने की तैयारी है, जबकि उपमुख्यमंत्री D. K. Shivakumar को राज्य की कमान सौंपी जा सकती है।

यह भी पढ़ेः विश्रामपुर थाना धरना: शाम 6 बजे तक कार्रवाई नहीं हुई तो आमरण अनशन पर बैठेंगे टीएस सिंह देव

छह घंटे चली हाईलेवल बैठक

बताया जा रहा है कि हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge, Rahul Gandhi, K. C. Venugopal और Randeep Surjewala के साथ हुई लंबी बैठक में नेतृत्व परिवर्तन का मुद्दा प्रमुख रहा। बैठक छह घंटे से अधिक चली। सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी ने सिद्दरमैया से अलग से मुलाकात कर उन्हें पार्टी संगठन और राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी भूमिका निभाने का प्रस्ताव दिया। उन्हें इस प्रस्ताव पर विचार कर जल्द जवाब देने को कहा गया है।

ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले पर फिर चर्चा

कांग्रेस सरकार बनने के समय मुख्यमंत्री पद को लेकर सिद्दरमैया और डीके शिवकुमार के बीच ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले की चर्चा हुई थी। हालांकि शुरुआत में सिद्दरमैया पद छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे। अब करीब तीन साल बाद नेतृत्व परिवर्तन का रास्ता लगभग साफ माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी नेतृत्व किसी भी बदलाव से पहले सिद्दरमैया की सहमति चाहता था, क्योंकि विधानसभा में उनके समर्थक विधायकों की संख्या अधिक मानी जाती है। इसी वजह से कांग्रेस कोई राजनीतिक जोखिम नहीं लेना चाहती थी।

राज्यसभा भेजे जा सकते हैं सिद्दरमैया

जानकारी के मुताबिक सिद्दरमैया आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं और उन्हें राज्यसभा भेजने की तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही राजनीतिक घटनाक्रम तेज होगा। कांग्रेस नेताओं ने सार्वजनिक रूप से नेतृत्व परिवर्तन की खबरों से इनकार किया है। मीडिया से बातचीत में केसी वेणुगोपाल ने कहा कि बैठक में केवल राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों को लेकर चर्चा हुई। हालांकि राजनीतिक हलकों में सत्ता परिवर्तन की चर्चाएं तेज हैं।

जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान

सूत्रों का दावा है कि राज्यसभा नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कर्नाटक में नए मुख्यमंत्री के तौर पर डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण की संभावनाएं बढ़ सकती हैं। यदि ऐसा होता है तो यह कांग्रेस के भीतर लंबे समय से चल रहे शक्ति संतुलन का बड़ा राजनीतिक समाधान माना जाएगा।

You may also like