CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Saturday, July 4, 2026
Breaking
रूस में ईंधन संकट गहराया: पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, कई...
फीता कृमि से शुरू हुई परेशानी, जांच में दिमाग में मिले...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: SIT ने बैंक लेन-देन और ट्रस्ट...
कबीरधाम में किसान पिता-पुत्र की मौत, खेत में झटका तार की...
नकटी के विस्थापितों ने घेरा मंत्री ओपी का बंगला, पुलिस के...
भिलाई के नेहरू नगर में बुलडोजर एक्शन, हाईटेक हॉस्पिटल के पास...
दुर्ग जिले में 7 और 9 साल की सगी बहनों से...
दुर्ग में 1.60 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, अंतरराज्यीय 3 साइबर ठग...
SR हॉस्पिटल चिखली दुर्ग में मनाया गया डॉक्टर्स डे
Durg: कुम्हारी में 4 किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार,...
CG Prime News
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Copyright 2025 - All Right Reserved | BYS Creations
थाने के मोबाइल टावर पर चढ़कर युवती ने किया सुसाइड, पुलिस वाले समझाते रहे, नहीं मानी
क्राइमछत्तीसगढ़जशपुरफीचरलेटेस्ट

थाने के मोबाइल टावर पर चढ़कर महिला ने की आत्महत्या, यूट्यूब पर देखा सुसाइड वीडियो

by Dakshi Sahu Rao May 26, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@जशपुर.Woman Commits Suicide on Police Station’s Mobile Tower in Jashpur छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक महिला ने थाने परिसर में लगे मोबाइल टावर पर चढ़कर सुसाइड कर लिया। महिला ने फांसी लगाने से पहले पुलिस डायल 112 को बकायदा कॉल किया। उनसे बात की। पुलिसकर्मियों ने महिला को समझाने की कोशिश की। महिला ने आखिरकार चुनरी का फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया। घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र की है।

cg prime news

थाने के मोबाइल टावर पर चढ़कर युवती ने किया सुसाइड, पुलिस वाले समझाते रहे, नहीं मानी

सुबह पांच बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गई

पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह 5 बजे शादीशुदा महिला कुनकुरी थाने में लगे टावर के पास पहुंची। दुपट्टा लेकर 100 फीट ऊंचाई पर चढ़ी और फंदा बनाकर लटक गई। मृतक निलिमा लकड़ा (22) की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वह फोन पर अक्सर सुसाइड के वीडियो देखा करती थी।

रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची पर उनकी भी बात नहीं सुनी

महिला के मोबाइल टावर पर चढऩे की सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस, नगर सेना, SDRF और नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और बचाव दल ने महिला को लगातार समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया। युवती उन्हें लगातार बातों में घुमाते रही। इसी बीच सुसाइड कर लिया।

यूट्यूब (YouTube) पर देखकर किया सुसाइड

इस मामले में ASP राकेश पाटनवार ने बताया कि थाने के सामने टावर पर महिला ने फांसी लगाई है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। टावर पर चढ़कर सुसाइड कैसे करते हैं महिला ने यूट्यूब पर देखा था। फिलहाल शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में मानसिक असंतुलन की आशंका सामने आई है। मर्ग कायम कर लिया गया है, मामले की जांच जारी है।

घंटों चला रेस्क्यू अभियान, बड़ी संख्या में जुटी भीड़

करीब 3-4 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चला। इस दौरान थाना परिसर के आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी राकेश पटनवार, एसडीएम नंद जी पांडे, एसडीओपी विनोद कुमार मंडावी सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।

May 26, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
रायपुर में भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से 10 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी, पुलिस जांच शुरू
क्राइमछत्तीसगढ़फीचररायपुरलेटेस्ट

BJP विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी, नितिन नबीन का PA बताकर ऐंठे 10 हजार

by Dakshi Sahu Rao May 26, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@रायपुर. BJP Raipur MLA Purandar Mishra Cheated छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। MLA पुरंदर मिश्रा से एक ठग ने खुद को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का निजी सहायक (PA) बताकर 10 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। मामले में खम्हारडीह थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रशिक्षण शिविर के दौरान आया कॉल

विधायक पुरंदर मिश्रा ने बताया कि वे पार्टी के प्रशिक्षण शिविर में मौजूद थे। इसी दौरान उनके व्हाट्सऐप पर एक मिस कॉल आया। नंबर की जानकारी लेने पर सामने वाले ने खुद को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पीए  बताया। कॉल बैक करने पर आरोपी ने कहा कि वह संबलपुर के जंगल क्षेत्र में फंसा हुआ है और गाड़ी का डीजल खत्म हो गया है।

ओडिया लहजे में बातचीत से हुआ भरोसा

आरोपी ने बातचीत के दौरान ड्राइवर से भी बात करवाई, जिसने ओडिया टोन में बातचीत की। विधायक को लगा कि मामला वास्तविक है। आरोपी ने पहले 4500 रुपए की मदद मांगी, लेकिन विधायक ने मानवता के आधार पर 10 हजार रुपए भेज दिए।

दो ट्रांजेक्शन में भेजी गई रकम

जानकारी के मुताबिक, विधायक ने सेवक नारायण मिश्रा को बताए गए बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करने के निर्देश दिए। इसके बाद दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन में पहले 4500 और फिर 5500 रुपए भेजे गए। कुछ समय बाद आरोपी ने दोबारा पैसों की मांग शुरू कर दी, जिससे शक गहरा गया।

जांच में जुटी साइबर टीम

शिकायत मिलने के बाद खम्हारडीह थाना पुलिस ने मोबाइल नंबर, बैंक खाते और ट्रांजेक्शन डिटेल की जांच शुरू कर दी है। वहीं क्राइम ब्रांच की साइबर टीम आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हुई है।

कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला

घटना के बाद कांग्रेस ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जब सत्ताधारी दल के विधायक और वरिष्ठ नेता भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। इससे पहले भाजपा नेता धरमलाल कौशिक से मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल लूट की घटना भी सामने आई थी।

May 26, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
छत्तीसगढ़ योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन, भाजपा शिविर में आया हार्ट अटैक
छत्तीसगढ़फीचरबिलासपुरराजनीतिलेटेस्ट

छत्तीसगढ़ योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन, BJP शिविर में आया हार्ट अटैक

by Dakshi Sahu Rao May 26, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@बिलासपुर.Chhattisgarh Yoga Commission Chairman Rupanarayan Sinha Passes Away छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का मंगलवार को निधन हो गया। वे भाजपा (CG BJP) के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर सिम्स ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त रूप नारायण सिन्हा को कार्डियक अरेस्ट आया था।

प्रशिक्षण अभियान के प्रभारी की थी जिम्मेदारी

बिलासपुर के तिफरा में चल रहे भाजपा के प्रशिक्षण अभियान के प्रभारी की जिम्मेदारी रूपनारायण सिन्हा के पास ही थी। उनके अचानक निधन से भाजपा में शोक की लहर है। सूचना मिलते ही भाजपा के कई बड़े नेता सिम्स पहुंच गए हैं।

छत्तीसगढ़ योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन, BJP शिविर में आया हार्ट अटैक

छत्तीसगढ़ योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन, BJP शिविर में आया हार्ट अटैक

शिविर स्थगित किया गया

भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने रूपनारायण सिन्हा के निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि रूपनारायण सिन्हा ने भाजपा संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहकर लंबे समय तक जिम्मेदारियां निभाईं और पार्टी को मजबूत करने में अहम योगदान दिया। रूपनारायण सिन्हा के निधन के बाद तिफरा स्थित झूलेलाल मंगलम में आयोजित होने वाला पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान स्थगित कर दिया गया है।

दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण की शुरुआत हुई थी सोमवार को

रूपनारायण सिन्हा लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए थे। सामाजिक और योग गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। बिलासपुर के तिफरा में सोमवार को भाजपा जिला संगठन की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ था।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक अमर अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आज दूसरा दिन था। इस दौरान रूपनारायण सिन्हा की तबीयत बिगड़ी। फिलहाल, परिजन सिम्स से शव लेकर रायपुर रवाना हो गए हैं।

May 26, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
EPFO हायर पेंशन योजना पर कर्नाटक हाई कोर्ट का फैसला, कर्मचारियों को राहत
दिल्लीदेशफीचरलेटेस्ट

EPFO हायर पेंशन पर बड़ा फैसला: 2014 से पहले नौकरी करने वालों को मिल सकता है ज्यादा पेंशन लाभ

by cgprimenews.com May 26, 2026
written by cgprimenews.com

नई दिल्ली. EPFO’s big decision on higher pension: Those employed before 2014 may get higher pension benefits. प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लाखों कर्मचारियों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़ी बड़ी राहत सामने आई है। कर्नाटक हाई कोर्ट ने EPS-95 हायर पेंशन योजना को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि वे कर्मचारी हायर पेंशन के पात्र हो सकते हैं, जो 1 सितंबर 2014 तक नौकरी में थे और कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) के सदस्य थे।

अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कर्मचारियों ने जॉइंट ऑप्शन के जरिए अपनी वास्तविक सैलरी के आधार पर पीएफ योगदान किया है, तो उन्हें अधिक पेंशन का लाभ मिल सकता है, भले ही पहले वेतन सीमा लागू रही हो। हालांकि अदालत ने स्पष्ट किया कि यह फैसला उन कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा जो 1 सितंबर 2014 से पहले ही रिटायर हो चुके हैं।

यह भी पढ़ेः विराट कोहली को नहीं मिली जगह, एस बद्रीनाथ ने चुनी IPL 2026 की बेस्ट प्लेइंग-12

क्या है EPS-95 हायर पेंशन योजना?

कर्मचारी पेंशन योजना (EPS-95) की शुरुआत 1995 में की गई थी। इस योजना के तहत किसी कर्मचारी को पेंशन पाने के लिए कम से कम 10 साल तक नौकरी करना जरूरी होता है। नियोक्ता के PF योगदान का 8.33 प्रतिशत हिस्सा EPS खाते में जमा होता है। सामान्य नियमों के तहत पेंशन की गणना अधिकतम 15 हजार रुपये की वेतन सीमा पर की जाती है। लेकिन हायर पेंशन विकल्प में कर्मचारी अपनी वास्तविक बेसिक सैलरी के आधार पर योगदान कर सकते हैं, जिससे रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली पेंशन राशि काफी बढ़ जाती है।

हाई कोर्ट के फैसले से किसे होगा फायदा?

कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले से उन कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है:

  • जो 1 सितंबर 2014 से पहले EPFO/EPS सदस्य थे
  • जिन्होंने हायर पेंशन विकल्प चुना था
  • जिनका PF वास्तविक सैलरी के आधार पर कटता रहा
  • जो 2014 के बाद भी सेवा में बने रहे

EPFO ने क्यों खारिज किए थे आवेदन?

कई कर्मचारियों ने अपनी वास्तविक सैलरी के आधार पर EPS योगदान की मांग की थी, लेकिन EPFO ने कई मामलों में आवेदन अस्वीकार कर दिए थे। इसके बाद मामला अदालत पहुंचा। न्यायमूर्ति अनंत रामनाथ हेगड़े की पीठ ने EPFO द्वारा जारी अस्वीकृति आदेशों को रद्द करते हुए कर्मचारियों के पक्ष में फैसला सुनाया।

कर्मचारियों को कितना हो सकता है फायदा?

मान लीजिए किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 50 हजार रुपये है। सामान्य EPS नियमों में पेंशन केवल 15 हजार रुपये की सीमा पर तय होती है। लेकिन हायर पेंशन विकल्प चुनने पर पेंशन वास्तविक 50 हजार रुपये की सैलरी के आधार पर तय हो सकती है, जिससे रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली राशि कई गुना बढ़ सकती है।

May 26, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
एस बद्रीनाथ द्वारा चुनी गई IPL 2026 की बेस्ट प्लेइंग-12 टीम, जिसमें विराट कोहली को जगह नहीं मिली।
दिल्लीदेशफीचरलेटेस्ट

विराट कोहली को नहीं मिली जगह, एस बद्रीनाथ ने चुनी IPL 2026 की बेस्ट प्लेइंग-12

by cgprimenews.com May 26, 2026
written by cgprimenews.com

नई दिल्ली. Virat Kohli didn’t find a place, S Badrinath picks the best playing 12 for IPL 2026. आईपीएल 2026 का लीग चरण समाप्त हो चुका है और अब प्लेऑफ मुकाबलों का रोमांच शुरू हो गया है। 70 मुकाबलों वाले इस सीजन में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर क्रिकेट विशेषज्ञ और पूर्व भारतीय बल्लेबाज S Badrinath ने अपनी पसंदीदा प्लेइंग-12 टीम का चयन किया है। खास बात यह रही कि उन्होंने Virat Kohli को अपनी टीम में शामिल नहीं किया।

एस बद्रीनाथ द्वारा चुनी गई IPL 2026 की बेस्ट प्लेइंग-12 टीम, जिसमें विराट कोहली को जगह नहीं मिली।

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ से पहले एस बद्रीनाथ ने चुनी अपनी पसंदीदा प्लेइंग-12।

वैभव सूर्यवंशी और शुभमन गिल पर जताया भरोसा

एस बद्रीनाथ ने अपनी टीम में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और गुजरात टाइटंस के कप्तान Shubman Gill को ओपनर चुना है। वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 232 की स्ट्राइक रेट से 583 रन बनाए, जबकि शुभमन गिल ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 616 रन अपने नाम किए। तीसरे नंबर पर ऑरेंज कैप होल्डर Sai Sudharsan को रखा गया है। वहीं मिडिल ऑर्डर में Heinrich Klaasen और Rajat Patidar को शामिल किया गया।

यह भी पढ़ेः रणवीर सिंह पर FWICE सख्त, ‘डॉन 3’ विवाद के बाद इंडस्ट्री में बढ़ा तनाव

ऑलराउंडर्स में स्पिनर्स का दबदबा

बद्रीनाथ ने अपनी टीम में तीन स्पिन ऑलराउंडर्स को जगह दी है। Krunal Pandya, Sunil Narine और Rashid Khan को टीम का हिस्सा बनाया गया। इन खिलाड़ियों ने गेंद और बल्ले दोनों से अपनी टीमों के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राशिद खान इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाजों में शामिल रहे, जबकि सुनील नरेन और क्रुणाल पंड्या ने किफायती गेंदबाजी से मैचों का रुख बदला।

तेज गेंदबाजी में अनुभव और रफ्तार

फास्ट बॉलिंग यूनिट में Bhuvneshwar Kumar, Jofra Archer और Kagiso Rabada को जगह दी गई है। चौथे तेज गेंदबाज के रूप में बद्रीनाथ ने प्रिंस यादव और Kartik Tyagi के बीच चयन को लेकर दुविधा जताई। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर Akeal Hosein को चुना गया है, जिन्होंने इस सीजन 7 मैचों में 8 विकेट हासिल किए।

एस बद्रीनाथ की IPL 2026 प्लेइंग-12

वैभव सूर्यवंशी, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हेनरिक क्लासेन, रजत पाटीदार, क्रुणाल पंड्या, सुनील नरेन, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, जोफ्रा आर्चर, कागिसो रबाडा, प्रिंस यादव/कार्तिक त्यागी, इम्पैक्ट प्लेयर – अकील हुसैन।

May 26, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
रणवीर सिंह और डॉन 3 विवाद पर FWICE का बड़ा फैसला
छत्तीसगढ़दिल्लीफीचरमुंबईलेटेस्ट

रणवीर सिंह पर FWICE सख्त, ‘डॉन 3’ विवाद के बाद इंडस्ट्री में बढ़ा तनाव

by cgprimenews.com May 26, 2026
written by cgprimenews.com

मुंबई। FWICE cracks down on Ranveer Singh, industry tensions rise after ‘Don 3’ controversy. बॉलीवुड अभिनेता Ranveer Singh और फिल्म Don 3 को लेकर नया विवाद सामने आया है। Federation of Western India Cine Employees (FWICE) ने अभिनेता के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि उसके चार लाख से अधिक सदस्य रणवीर सिंह के साथ काम नहीं करेंगे। यह फैसला “डॉन 3” से अभिनेता के अचानक बाहर होने के बाद लिया गया है।

यह भी पढ़ेः भारत-कनाडा व्यापार संबंधों को नई रफ्तार, पीयूष गोयल ने PM मार्क कार्नी से की मुलाकात

तीन साल से चल रही थी फिल्म की तैयारी

जानकारी के अनुसार, “डॉन 3” की तैयारियां पिछले तीन वर्षों से चल रही थीं। फिल्म के निर्माता-निर्देशक Farhan Akhtar और निर्माता Ritesh Sidhwani ने रणवीर सिंह के खिलाफ Indian Film and Television Directors’ Association में शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में यह मामला FWICE को भेजा गया। निर्माताओं का दावा है कि फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर अब तक करीब 45 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। शूटिंग शुरू होने से कुछ सप्ताह पहले अभिनेता के प्रोजेक्ट छोड़ने से पूरी यूनिट और तकनीकी टीम को नुकसान उठाना पड़ा।

FWICE ने कही बड़ी बात

FWICE के मुख्य सलाहकार Ashoke Pandit ने मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि 11 अप्रैल को फिल्म की टीम ने औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि शूटिंग के लिए यूनिट रवाना होने से लगभग तीन सप्ताह पहले रणवीर सिंह ने फिल्म छोड़ दी। फेडरेशन का कहना है कि इस फैसले से हजारों कर्मचारियों और तकनीशियनों के काम पर असर पड़ा है। संगठन ने मामले को गंभीर बताते हुए इंडस्ट्री अनुशासन का मुद्दा बताया है।

रणवीर सिंह ने दी प्रतिक्रिया

पूरा विवाद बढ़ने के बाद रणवीर सिंह ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी। अभिनेता ने कहा कि उन्होंने कभी सार्वजनिक रूप से किसी तरह की अटकलों को बढ़ावा देना जरूरी नहीं समझा। उनका ध्यान केवल अपने काम और आने वाली फिल्मों पर केंद्रित है।

फैंस को था ‘डॉन 3’ का इंतजार

“डॉन 3” बॉलीवुड की लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी की तीसरी फिल्म मानी जा रही थी। फिल्म में नए “डॉन” के रूप में रणवीर सिंह की एंट्री को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था। हालांकि अब विवाद के बाद फिल्म का भविष्य चर्चा का विषय बन गया है।

May 26, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
पीयूष गोयल और कनाडा पीएम मार्क कार्नी व्यापार समझौते पर चर्चा करते हुए।
अंतर्राष्ट्रीयकनाडाफीचरराष्ट्रीयलेटेस्टव्यापार

भारत-कनाडा व्यापार संबंधों को नई रफ्तार, पीयूष गोयल ने PM मार्क कार्नी से की मुलाकात

by cgprimenews.com May 26, 2026
written by cgprimenews.com

कनाड़ा. Piyush Goyal meets PM Mark Carney to give new impetus to India-Canada trade relations. पीयूष गोयल ने कनाडा दौरे के दौरान मार्क कार्नी से मुलाकात कर भारत और कनाडा के बीच आर्थिक व व्यापारिक साझेदारी को मजबूत बनाने पर चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) और फ्री ट्रेड डील को लेकर सकारात्मक बातचीत हुई।

यह भी पढ़ेः दक्षिणी ईरान में अमेरिकी हमले, मिसाइल ठिकानों और नौसैनिक गतिविधियों पर निशाना

25 से 27 मई तक कनाडा दौरे पर गोयल

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल 25 से 27 मई तक कनाडा यात्रा पर हैं। इस दौरान उनके साथ भारतीय उद्योग जगत का एक बड़ा बिजनेस डेलीगेशन भी कनाडा पहुंचा है। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग को नई दिशा देना है। भारत और कनाडा ने अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि CEPA समझौते के बाद व्यापार और निवेश में तेज वृद्धि देखने को मिल सकती है।

PM मोदी का संदेश पहुंचाया

पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्होंने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हालिया भारत यात्रा ने भारत-कनाडा संबंधों में नया विश्वास और नई गति पैदा की है। गोयल के अनुसार, बातचीत के दौरान दोनों देशों के बीच भविष्य की आर्थिक संभावनाओं और सहयोग बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही CEPA समझौते को जल्द अंतिम रूप देने को लेकर भी सकारात्मक संकेत मिले।

कनाडा ने बताया बड़ा अवसर

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि भारत के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौता कनाडा के व्यवसायों और श्रमिकों के लिए बड़ा अवसर साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह समझौता एक विशाल नए बाजार तक पहुंच प्रदान करेगा। मार्क कार्नी ने बताया कि पीयूष गोयल के साथ हुई बैठक में अब तक की प्रगति की समीक्षा की गई और ऊर्जा, कृषि-खाद्य, प्रौद्योगिकी और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

व्यापारिक रिश्तों को मिलेगा नया आयाम

विशेषज्ञों के मुताबिक भारत और कनाडा के बीच CEPA समझौता लागू होने पर दोनों देशों के बीच निवेश, टेक्नोलॉजी साझेदारी और रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं। इससे कृषि, शिक्षा, ऊर्जा और डिजिटल सेक्टर को सबसे अधिक फायदा मिलने की संभावना है।

May 26, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
दिल्ली-NCR में बढ़ी CNG कीमतों के बाद गैस स्टेशन पर लगी वाहनों की कतार
अंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़दिल्लीदेशन्यूजफीचरराष्ट्रीयलेटेस्टव्यापार

दिल्ली-NCR में CNG फिर महंगी, 15 मई से अब तक ₹6 प्रति किलो बढ़े दाम

by cgprimenews.com May 26, 2026
written by cgprimenews.com

आम आदमी की जेब पर असर

नई दिल्ली. CNG becomes expensive again in Delhi-NCR, price increased by ₹6 per kg since May 15. दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह एक बार फिर सीएनजी (CNG) की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई। नई दरों के अनुसार राजधानी दिल्ली में सीएनजी अब 83.09 रुपये प्रति किलो बिक रही है। गैस कंपनियों ने सीएनजी के दाम में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की है। इससे पहले 23 मई को भी 1 रुपये प्रति किलो की वृद्धि की गई थी। लगातार बढ़ती कीमतों ने आम उपभोक्ताओं, ऑटो चालकों और ट्रांसपोर्ट सेक्टर की चिंता बढ़ा दी है।

15 मई से लगातार बढ़ रहे दाम

पिछले कुछ दिनों में सीएनजी की कीमतों में लगातार इजाफा देखा गया है।

  • 15 मई: ₹2 प्रति किलो बढ़ोतरी
  • 17 मई: ₹1 प्रति किलो बढ़ोतरी
  • 23 May: ₹1 प्रति किलो बढ़ोतरी
  • 27 मई: ₹2 प्रति किलो बढ़ोतरी

इस तरह 15 मई से अब तक सीएनजी कुल 6 रुपये प्रति किलो महंगी हो चुकी है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी हाल के दिनों में कई बार वृद्धि दर्ज की गई है।

दिल्ली-NCR में नई CNG दरें

  • दिल्ली: ₹83.09 प्रति किलो
  • नोएडा/ग्रेटर नोएडा/गाजियाबाद: ₹91.70 प्रति किलो
  • गुरुग्राम: ₹88.12 प्रति किलो
  • फरीदाबाद: ₹89.30 प्रति किलो

आम आदमी और परिवहन पर असर

सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर रोजमर्रा के सफर पर पड़ने वाला है। दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में बड़ी संख्या में ऑटो-रिक्शा, टैक्सी और बसें सीएनजी पर चलती हैं। ऐसे में किराए बढ़ने की संभावना भी बढ़ गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स की लागत बढ़ने से बाजार में सामानों की कीमतें भी प्रभावित हो सकती हैं। माल ढुलाई महंगी होने का असर खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा के उत्पादों की कीमतों पर दिखाई दे सकता है।

क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?

भारत में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल और गैस बाजार, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और टैक्स संरचना पर निर्भर करती हैं। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और सप्लाई को लेकर चिंताओं ने ऊर्जा बाजार में अस्थिरता बढ़ा दी है। हाल ही में अमेरिका द्वारा ईरान के कुछ सैन्य ठिकानों पर किए गए हमलों के बाद वैश्विक ऊर्जा बाजार में दबाव बढ़ा है। विशेषज्ञों के अनुसार इसका असर आने वाले दिनों में ईंधन कीमतों पर और भी दिखाई दे सकता है।

May 26, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
दक्षिणी ईरान के बंदर अब्बास क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य हमलों के बाद बढ़ा तनाव।
अंतर्राष्ट्रीयफीचरराजनीतिराष्ट्रीयलेटेस्टवॉशिंगटन

दक्षिणी ईरान में अमेरिकी हमले, मिसाइल ठिकानों और नौसैनिक गतिविधियों पर निशाना

by cgprimenews.com May 26, 2026
written by cgprimenews.com

तेहरान/वॉशिंगटन। US strikes in southern Iran, targeting missile bases and naval activities. अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है। अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि उसने दक्षिणी ईरान में कई सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार इन हमलों में ईरानी मिसाइल लॉन्च साइट्स और उन नौसैनिक जहाज़ों को निशाना बनाया गया, जो समुद्र में बारूदी सुरंगें बिछाने की तैयारी कर रहे थे।

अमेरिकी सेना ने इसे “आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई” बताया है। सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने कहा कि अमेरिकी सैनिकों और सहयोगी बलों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और युद्धविराम के बावजूद किसी भी खतरे का जवाब दिया जाएगा।

यह भी पढेः पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, CG के कई जिलों में 109 रुपए/लीटर पहुंची कीमत

बंदर अब्बास के पास हुई कार्रवाई

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक हमले दक्षिणी ईरान के रणनीतिक बंदरगाह शहर बंदर अब्बास के आसपास किए गए। यह इलाका ईरानी नौसेना का अहम केंद्र माना जाता है और होर्मुज स्ट्रेट के बेहद करीब स्थित है। होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक है, जहां से बड़ी मात्रा में वैश्विक तेल आपूर्ति गुजरती है। ईरानी सरकारी मीडिया ने भी बंदर अब्बास में तेज धमाकों की आवाज़ सुनाई देने की पुष्टि की है। हालांकि, ईरानी प्रशासन ने अभी तक इन हमलों पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। स्थानीय अधिकारियों द्वारा घटनास्थल की जांच किए जाने की जानकारी सामने आई है।

बातचीत जारी, लेकिन समझौता दूर

इन घटनाओं के बीच ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने कहा है कि अमेरिका के साथ बातचीत में कुछ प्रगति हुई है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल किसी अंतिम शांति समझौते की संभावना नहीं दिख रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि ताज़ा सैन्य कार्रवाई से दोनों देशों के बीच चल रही कूटनीतिक बातचीत प्रभावित हो सकती है। इससे क्षेत्रीय सुरक्षा और वैश्विक तेल बाजार पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

मध्य पूर्व में बढ़ी चिंता

अमेरिका और ईरान के बीच लगातार बढ़ते तनाव को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी नजर बनाए हुए है। पश्चिम एशिया में पहले से जारी अस्थिरता के बीच यह घटनाक्रम क्षेत्रीय संघर्ष को और गहरा कर सकता है। आने वाले दिनों में दोनों देशों की प्रतिक्रियाएं वैश्विक राजनीति और सुरक्षा समीकरणों के लिए अहम साबित होंगी।

पूरे मध्य पूर्व और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर होगा असर

अमेरिका के इस कदम का असर केवल अमेरिका और ईरान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे मध्य पूर्व और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है। कुल मिलाकर, अमेरिका की यह कार्रवाई केवल सैन्य ऑपरेशन नहीं बल्कि वैश्विक राजनीति, ऊर्जा बाजार और सुरक्षा संतुलन को प्रभावित करने वाला बड़ा घटनाक्रम बन सकती है।

1. मध्य पूर्व में तनाव बढ़ेगा

दक्षिणी ईरान, खासकर होर्मुज स्ट्रेट के आसपास सैन्य कार्रवाई होने से क्षेत्र में युद्ध जैसी स्थिति गहरा सकती है। ईरान जवाबी कार्रवाई करता है तो खाड़ी देशों, अमेरिकी सैन्य ठिकानों और समुद्री मार्गों पर खतरा बढ़ सकता है।

2. कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम तेल व्यापार मार्गों में से एक है। यहां तनाव बढ़ने पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। इससे पेट्रोल-डीजल महंगे होने की आशंका बढ़ेगी और भारत समेत कई देशों की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा।

3. वैश्विक शेयर बाजार में दबाव

युद्ध या सैन्य तनाव की खबरों से निवेशकों में डर बढ़ता है। इससे अमेरिकी, एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों में गिरावट देखी जा सकती है। सोना और डॉलर जैसी सुरक्षित संपत्तियों की मांग बढ़ सकती है।

4. अमेरिका-ईरान बातचीत प्रभावित

हाल ही में दोनों देशों के बीच बातचीत में कुछ प्रगति की बात सामने आई थी, लेकिन ताजा हमलों के बाद शांति समझौते की संभावना कमजोर पड़ सकती है। ईरान इस कार्रवाई को उकसावे के रूप में देख सकता है।

5. समुद्री व्यापार पर असर

यदि होर्मुज स्ट्रेट में सुरक्षा संकट बढ़ता है, तो जहाजों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। इससे वैश्विक सप्लाई चेन और व्यापारिक लागत बढ़ सकती है।

6. भारत पर संभावित प्रभाव

भारत बड़ी मात्रा में तेल आयात करता है। तेल की कीमतें बढ़ने पर महंगाई, परिवहन खर्च और आर्थिक दबाव बढ़ सकता है। साथ ही खाड़ी देशों में काम कर रहे भारतीयों की सुरक्षा पर भी नजर रखनी होगी।

7. अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई हलचल

रूस, चीन और यूरोपीय देशों की प्रतिक्रियाएं भी अहम होंगी। यदि तनाव बढ़ता है तो संयुक्त राष्ट्र और अन्य वैश्विक संस्थाएं मध्यस्थता की कोशिश कर सकती हैं।

May 26, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
अफेयर के शक में पत्नी ने पति का प्राइवेट पार्ट हंसिए से काटा
क्राइमछत्तीसगढ़फीचरबिलासपुरलेटेस्ट

अफेयर के शक में पत्नी ने पति का प्राइवेट पार्ट हंसिए से काटा

by Dakshi Sahu Rao May 25, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@बिलासपुर.Wife Cuts Husband’s Private Part in Bilaspur छत्तीसगढ़ में एक पत्नी ने अपने ही पति का प्राइवेट पार्ट हंसिया से काट दिया। जिसके बाद गंभीर हालत में पति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, दोनों अक्सर झगड़ते थे। पत्नी को पति पर शक था। उसे लगता था पति का किसी और महिला के साथ अफेयर है।

आरोपी पत्नी गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात पति शराब के नशे में घर पहुंचा और खाना खाकर सो गया। तभी पत्नी ने हंसिए से हमला किया। घटना के बाद परिवार वाले घायल पति और उसके कटे अंग को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

कटा अंग अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन

घटना के बाद रिश्तेदार घायल राजमिस्त्री और उसके कटे हुए अंग को लेकर सिम्स अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है है। ASP सिटी बिलासपुर पंकज पटेल ने बताया कि विवाद के बाद गुस्से में पत्नी ने पति पर हसिए से हमला कर दिया। पति एडमिट है। पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है।

दूसरी महिला के साथ अफेयर

चकरभाठा बस्ती में रहने वाला राजेश कौशिक राजमिस्त्री का काम करता है। उसका पत्नी द्रौपती बाई के साथ आए दिन विवाद होता था। पत्नी को पिछले लंबे समय से शक था कि पति का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर है।

इसी बात को लेकर पति-पत्नी आए दिन झगड़ते थे। शुक्रवार (22 मई) को भी दंपती के बीच विवाद हुआ। पति शराब के नशे में घर पहुंचा। इसी दौरान पत्नी से उसका झगड़ा हुआ, जिसके बाद खाना खाने के बाद वह सो गया।

देर रात विवाद के बाद किया हमला

देर रात करीब 1 बजे पति-पत्नी के बीच फिर से विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पत्नी ने हंसिया निकाल ली और पति पर हमला कर दिया। इस दौरान उसने अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया।

इस घटना के बाद खून से लथपथ राजेश चीखते-चिल्लाते हुए कमरे से बाहर निकला। उसकी हालत देखकर नाबालिग बेटे ने अपनी बुआ को घटना जानकारी दी। देखते ही देखते बाकी रिश्तेदारों की भी नींद खुल गई। उन्होंने फौरन घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।

May 25, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
Lifestyleछत्तीसगढ़दिल्लीदेशफीचरराष्ट्रीयलेटेस्ट

धर्मेन्द्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, वर्ल्ड चैंपियन हरमनप्रीत को पद्मश्री मिला

by Dakshi Sahu Rao May 25, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली. Actor Dharmendra receives the Padma Vibhushan award posthumously दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को सोमवार को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया है। सबसे पहले दिवंगत फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी एक्ट्रेस, सांसद हेमा मालिनी ने यह सम्मान लिया। साल 2026 में कुल 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कार दिए जाने हैं। 65 विजेताओं को अगले फेज में सम्मानित किया जाएगा।

cg prime news

धर्मेन्द्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, वर्ल्ड चैंपियन हरमनप्रीत को पद्मश्री मिला

कप्तान हरमनप्रीत को पद्मश्री से सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञापन जगत की जानी-मानी हस्ती दिवंगत पीयूष पांडे को मरणोपरांत पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया। के. पजनीवेल को पारंपरिक मार्शल आर्ट के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने जमीन पर लेटकर पीएम मोदी को प्रणाम किया। महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उनकी लीडरशिप में इसी साल टीम ने वनडे वल्र्डकप जीता था। अरुणाचल प्रदेश के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता तेची गुबिन को समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

सोलर ग्रुप के चेयरमैन सत्यनारायण नुवाल को पद्मश्री

सोलर ग्रुप के चेयरमैन सत्यनारायण नुवाल को भारत के रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष ममिडाला जगदेश कुमार को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार मिला।

5 हस्तियों को पद्म विभूषण

दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज केटी थॉमस, कम्युनिस्ट नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन समेत 5 हस्तियों को पद्म विभूषण अवॉर्ड की घोषणा की गई है।

शिबू सोरेन-अलका याग्निक समेत 13 हस्तियों को पद्म भूषण

मशहूर सिंगर अल्का याग्निक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी समेत 13 हस्तियों को पद्म भूषण सम्मान के लिए चुना गया है।

रोहित शर्मा-हरमनप्रीत समेत 113 हस्तियों को पद्मश्री

एक्टर आर माधवन (माधवन रंगनाथन), क्रिकेटर रोहित शर्मा, पैरा एथलीट प्रवीण कुमार, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, हॉकी प्लेयर सविता पूनिया समेत 113 हस्तियों को पद्मश्री के लिए चुना गया है।

वरिष्ठ पत्रकार कैलाश चंद्र पंत को पद्मश्री

वरिष्ठ पत्रकार कैलाश चंद्र पंत को देश भर में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया।

May 25, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार पिता-पुत्र को लेकर जांच करती बिलासपुर रेंज साइबर थाना पुलिस।
छत्तीसगढ़फीचरबिलासपुरलेटेस्ट

डिजिटल अरेस्ट केस में बड़ा खुलासा: पिता-पुत्र गिरफ्तार, खाते में मिले 54 लाख रुपये

by cgprimenews.com May 25, 2026
written by cgprimenews.com

बिलासपुर। Big revelation in digital arrest case: Father-son arrested, Rs 54 lakh found in their account. छत्तीसगढ़ में डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच बिलासपुर रेंज साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के भंडारा जिले से पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराने और ठगी की रकम को ट्रांसफर करने में सहयोग देने का आरोप है। जांच में आरोपियों के खाते में 54 लाख 40 हजार रुपये की संदिग्ध राशि मिलने के बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ।

वरिष्ठ नागरिक महिला को बनाया था निशाना

पुलिस के अनुसार साइबर अपराधियों ने एक वरिष्ठ नागरिक महिला को व्हाट्सएप मैसेज और वीडियो कॉल के माध्यम से संपर्क किया। खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर महिला को डराया गया कि उनका नाम आतंकवादी संगठन से जुड़ा है और जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लगातार मानसिक दबाव और गिरफ्तारी का भय दिखाकर महिला को तथाकथित “डिजिटल अरेस्ट” में रखा गया। ठगों ने अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1 करोड़ 4 लाख 80 हजार रुपये जमा करा लिए। पीड़िता की शिकायत पर रेंज साइबर थाना बिलासपुर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

बैंक खाते से खुला साइबर नेटवर्क का राज

तकनीकी जांच और बैंक खातों के विश्लेषण के दौरान पुलिस को आईसीआईसीआई बैंक के एक खाते में 54.40 लाख रुपये जमा होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम महाराष्ट्र रवाना हुई और भंडारा जिले के गांधी वार्ड क्षेत्र से मोहम्मद नेमतउल्लाह मंसूरी और उसके पिता अब्दुल कयूम अंसारी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराया था। पुलिस के अनुसार यह खाता शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड, ऑनलाइन स्कैम और डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों में उपयोग किया जा रहा था।

नेपाल कनेक्शन भी आया सामने

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी नेपाल के काठमांडू जाकर बैंक खाते अन्य साइबर अपराधियों तक पहुंचाता था। आरोपी का पिता भी इस पूरे नेटवर्क में सक्रिय भूमिका निभा रहा था और मुख्य आरोपियों से मोबाइल पर संपर्क में था। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों और पूरे साइबर नेटवर्क की तलाश में जुटी हुई है।

May 25, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
Newer Posts
Older Posts
YouTube Video VVUtQzBZN2Z1ZUhhSUJfblJvVnJDS2tBLnNGemdwcElyRzk4 राजधानी रायपुर में नकटी गांव के विस्थापितों ने मंत्री ओपी चौधरी के सरकारी बंगले का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। बुलडोजर कार्रवाई से नाराज़ ग्रामीण बड़ी संख्या में बंगले के बाहर पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई तथा बंगले के बाहर लगे पोस्टर और बैनर भी फाड़ दिए गए।
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने बरसात के मौसम में उनके घरों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें बेघर कर दिया। उनका कहना है कि दिए गए ईडब्ल्यूएस आवास पर्याप्त नहीं हैं और वहां मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। प्रदर्शन में कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद विकास उपाध्याय भी शामिल हुए। वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।
क्या सरकार विस्थापितों की मांगों पर दोबारा विचार करेगी? क्या नकटी गांव का आंदोलन अब बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन चुका है? पूरी रिपोर्ट देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
CG Prime News के साथ जुड़े रहें। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe करना न भूलें।
#Nakati #NakatiVillage #Raipur #RaipurNews #CGNews #CGPrimeNews #OPChaudhary #BulldozerAction #Chhattisgarh #Protest #VikasUpadhyay #TSSinghdeo #BrijmohanAgarwal #Police #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #ViralNews #PoliticalNews #ChhattisgarhNews #Bulldozer #ViralVideo #Government #NewsUpdate #CG
राजधानी रायपुर में नकटी गांव के विस्थापितों ने मंत्री ओपी चौधरी के सरकारी बंगले का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। बुलडोजर कार्रवाई से नाराज़ ग्रामीण बड़ी संख्या में बंगले के बाहर पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई तथा बंगले के बाहर लगे पोस्टर और बैनर भी फाड़ दिए गए।
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने बरसात के मौसम में उनके घरों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें बेघर कर दिया। उनका कहना है कि दिए गए ईडब्ल्यूएस आवास पर्याप्त नहीं हैं और वहां मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। प्रदर्शन में कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद विकास उपाध्याय भी शामिल हुए। वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।
क्या सरकार विस्थापितों की मांगों पर दोबारा विचार करेगी? क्या नकटी गांव का आंदोलन अब बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन चुका है? पूरी रिपोर्ट देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
CG Prime News के साथ जुड़े रहें। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe करना न भूलें।
#Nakati #NakatiVillage #Raipur #RaipurNews #CGNews #CGPrimeNews #OPChaudhary #BulldozerAction #Chhattisgarh #Protest #VikasUpadhyay #TSSinghdeo #BrijmohanAgarwal #Police #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #ViralNews #PoliticalNews #ChhattisgarhNews #Bulldozer #ViralVideo #Government #NewsUpdate #CG
नकटी विस्थापितों ने मंत्री OP के बंगले का किया घेराव | पुलिस से झड़प | पोस्टर फाड़े | Raipur News |
राजधानी रायपुर में नकटी गांव के विस्थापितों ने मंत्री ओपी चौधरी के सरकारी बंगले का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। बुलडोजर कार्रवाई से नाराज़ ग्रामीण बड़ी संख्या में बंगले के बाहर पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई तथा बंगले के बाहर लगे पोस्टर और बैनर भी फाड़ दिए गए।
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने बरसात के मौसम में उनके घरों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें बेघर कर दिया। उनका कहना है कि दिए गए ईडब्ल्यूएस आवास पर्याप्त नहीं हैं और वहां मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। प्रदर्शन में कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद विकास उपाध्याय भी शामिल हुए। वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।
क्या सरकार विस्थापितों की मांगों पर दोबारा विचार करेगी? क्या नकटी गांव का आंदोलन अब बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन चुका है? पूरी रिपोर्ट देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
CG Prime News के साथ जुड़े रहें। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe करना न भूलें।
#Nakati #NakatiVillage #Raipur #RaipurNews #CGNews #CGPrimeNews #OPChaudhary #BulldozerAction #Chhattisgarh #Protest #VikasUpadhyay #TSSinghdeo #BrijmohanAgarwal #Police #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #ViralNews #PoliticalNews #ChhattisgarhNews #Bulldozer #ViralVideo #Government #NewsUpdate #CG
नकटी विस्थापितों ने मंत्री OP के बंगले का किया घेराव | पुलिस से झड़प | पोस्टर फाड़े | Raipur News|
नवा रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के बाद विस्थापित परिवारों का संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है। करीब 80 परिवारों के घर हटाए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने रायपुर कलेक्ट्रेट का घेराव कर 11 घंटे तक धरना दिया। प्रशासन से बातचीत के बाद आंदोलन फिलहाल स्थगित किया गया है, लेकिन ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शुक्रवार सुबह 11 बजे तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना और जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस बीच भारी बारिश में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव प्रभावित परिवारों से मिलने नकटी गांव पहुंचे। पेड़ के नीचे बैठकर उन्होंने महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों का दर्द सुना। कांग्रेस नेताओं ने भी सरकार पर सवाल उठाए हैं, जबकि प्रशासन का दावा है कि प्रभावित परिवारों का पुनर्वास किया जा रहा है। आखिर क्या है पूरा विवाद, विस्थापितों की प्रमुख मांगें क्या हैं और इस मुद्दे पर राजनीति क्यों तेज हो गई है? देखिए CG Prime News की यह विस्तृत और ग्राउंड रिपोर्ट।

#Nakati #NavaRaipur #BulldozerAction #Raipur #Chhattisgarh #TSSinghdeo #BhupeshBaghel #AnujSharma #CGNews #BreakingNews #CGPrimeNews #ViralNews #Protest #Dharna #Rain #Villagers #Rehabilitation #Bulldozer #Politics #Congress #BJP #RaipurNews #NakatiVillage #Justice #Housing #Families #Women #Children #GroundReport #LiveUpdate #ChhattisgarhNews #VidhayakColony #EWSHousing #Humanity #Monsoon #ViralVideo #LatestNews #IndianPolitics #Support #CG #NewsUpdate #HindiNews #Trending #PublicVoice #People #Development #Government #JailBharo #ProtestNews #Exclusive
नकटी बुलडोजर कांड: बारिश में बेघर 85 परिवार | टीएस सिंहदेव पहुंचे, महिलाओं का छलका दर्द |
रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में विस्थापितों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मंत्री ओपी चौधरी के सरकारी बंगले का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जबकि गुस्साए ग्रामीणों ने बंगले के बाहर लगे पोस्टर और बैनर भी फाड़ दिए।
इस आंदोलन में पूर्व सांसद विकास उपाध्याय सहित कई कांग्रेस नेता भी शामिल रहे। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर भारी बल तैनात किया और आसपास के रास्तों पर बैरिकेडिंग की। इससे पहले विस्थापित ग्रामीण रायपुर कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठे थे और चेतावनी दी थी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विवाद 29 जून को हुई बुलडोजर कार्रवाई से जुड़ा है, जिसमें करीब 80 मकानों को तोड़ा गया। प्रभावित परिवारों का कहना है कि उन्हें पर्याप्त पुनर्वास और मूलभूत सुविधाएं नहीं मिली हैं, जबकि प्रशासन का कहना है कि प्रभावितों को ईडब्ल्यूएस आवास उपलब्ध कराए गए हैं।
देखिए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट सिर्फ CG Prime News पर।


#Nakati #Raipur #OPChaudhary #BulldozerAction #Bulldozer #Chhattisgarh #CGNews #RaipurNews #BreakingNews #LatestNews #Protest #NakatiVillage #DisplacedFamilies #VikasUpadhyay #Politics #ChhattisgarhPolitics #CGPrimeNews #HindiNews #LiveNews #ViralNews #Government #Police #ProtestNews #BulldozerPolitics #Congress #BJP #RaipurProtest #CGUpdate #IndiaNews #PoliticalNews #GroundReport #TodayNews #Breaking #NewsUpdate #ChhattisgarhNews #Housing #Rehabilitation #EWS #VillageNews #Trending #IndianPolitics #PoliceAction #PublicProtest #CG #News #YouTubeNews #ViralVideo #Exclusive #Headlines #TopNews
बुलडोजर एक्शन के खिलाफ बड़ा प्रदर्शनपुलिस से धक्का-मुक्की, फाड़े पोस्टर-बैनर | Raipur News |
दुर्ग जिले के जल संसाधन विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि विभागीय कर्मचारी नंदकुमार ने अपने पुत्र के विवाह के लिए सामान्य भविष्य निधि (GPF) से 5 लाख रुपये निकालने का आवेदन किया था। आवेदन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने और भुगतान कराने के बदले आरोपी बाबू ने 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।
पीड़ित कर्मचारी ने इसकी शिकायत ACB से की। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने ट्रैप की योजना बनाई। तय रणनीति के अनुसार जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, पहले से मौजूद ACB टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। ACB की टीम अब पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में किसी अन्य की भूमिका तो नहीं है।
ऐसी ही बड़ी और विश्वसनीय खबरों के लिए वीडियो को लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और नोटिफिकेशन बेल जरूर दबाएं।


#ACB #Durg #Bribery #Corruption #WaterResources #GPF #Trap #Chhattisgarh #BreakingNews #AntiCorruption #ShivKumarThakur #DurgNews #CGNews #GovernmentEmployee #Raid #CrimeNews #HindiNews #LatestNews #CGPrime #NewsUpdate
GPF के 5 लाख के बदले मांगी 10 हजार रिश्वत! दुर्ग जल संसाधन विभाग का बाबू ACB के ट्रैप में गिरफ्तार |
रायपुर के माना एयरपोर्ट के पास स्थित नकटी (सम्मानपुर) गांव में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान 85 परिवारों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया। इस कार्रवाई के बाद कई परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए। दावा किया जा रहा है कि प्रभावित मकानों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने कुछ घर भी शामिल हैं।
इस पूरे मामले ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी हलचल मचा दी है। सरायपाली विधायक चातुरी डिग्रीलाल नंद ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर कहा कि गरीबों का घर उजाड़कर उन्हें विधायक आवास नहीं चाहिए। उन्होंने प्रभावित परिवारों के सम्मानजनक पुनर्वास और पक्के मकान की मांग की है।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी मौके पर पहुंचकर सरकार पर सवाल उठाए, जबकि स्थानीय विधायक अनुज शर्मा ने विस्थापित परिवारों के पुनर्वास का भरोसा दिया है।
क्या कार्रवाई से पहले पुनर्वास होना चाहिए था? क्या विकास और मानवीय संवेदनाओं के बीच बेहतर संतुलन संभव है? इस ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए पूरी कहानी और अपनी राय कमेंट में जरूर साझा करें।


#Raipur #NaktiVillage #BulldozerAction #CGNews #Chhattisgarh #BreakingNews #ManaAirport #PMAwas #Rehabilitation #BhupeshBaghel #VishnuDeoSai #AnujSharma #Congress #BJP #GroundReport #Encroachment #ViralNews #HindiNews #CGPrimeNews #LatestNews #Politics #Housing #PoorFamilies #Monsoon #IndiaNews
85 परिवारों पर चला बुलडोजर! PM आवास भी टूटे? विधायक ने ठुकराया सरकारी बंगला | Nakti Village Raipur|
Subscribe

Popular Posts

  • 1

    भिलाई सेक्टर-6 मजार में रंगाई को लेकर खूनी विवाद, युवक पर कटर से हमला

    June 15, 2026
  • 2

    दुर्ग SSP विजय अग्रवाल पहुंचे जामुल थाना, रोल कॉल में पुलिसकर्मियों की ली क्लास

    November 4, 2025
  • 3

    Bilaspur Train Accident: कलेक्टर ने की 5 मौत की पुष्टि, Railway ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर, लोको पायलट के फंसे होने की आशंका

    November 4, 2025
  • 4

    दुर्ग: जलघर की टंकी में मिली 3 दिन पुरानी सड़ी हुई लाश, 45 हजार से ज्यादा घरों में दूषित पानी की सप्लाई

    November 13, 2025
  • 5

    चंद्रामौर्या अंडर ब्रिजः महिला के शव की शिनाख्त, लिव-इन पार्टनर पहुंचा थाने

    December 17, 2025
  • 6

    नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के रसूखदार आरोपी फरार, तीन दिन बीत गए

    February 3, 2026
  • 7

    नंबरप्लेट पर विधायक, पीछे CG King लिखकर रौबझाड़ रहा चालक गिरफ्तार

    December 28, 2025
  • Big News: भिलाई के नाबालिग के आतंकवादियों से जुड़े तार, सुसाइड बॉम्बर बनने था तैयार

    November 19, 2025
  • 9

    दुर्ग SSP ने हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड, मृतक के रिश्तेदार से मांगा 5 हजार

    January 20, 2026
  • 10

    Breaking: छत्तीसगढ़ के भिलाई में मदरसा और स्कूल पर चला बुलडोजर

    June 15, 2026

Follow Us

Recent Posts

  • रूस में ईंधन संकट गहराया: पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, कई इलाकों में राशनिंग शुरू

    July 4, 2026
  • फीता कृमि से शुरू हुई परेशानी, जांच में दिमाग में मिले 38 परजीवी

    July 4, 2026
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: SIT ने बैंक लेन-देन और ट्रस्ट रिकॉर्ड खंगाले, आरोपी की संपत्ति जांच तेज

    July 4, 2026
  • कबीरधाम में किसान पिता-पुत्र की मौत, खेत में झटका तार की चपेट में आए

    July 3, 2026
  • नकटी के विस्थापितों ने घेरा मंत्री ओपी का बंगला, पुलिस के साथ झुमाझटकी, फाड़े बैनर, पोस्टर

    July 3, 2026
CG Prime News Logo

About Us

CG Prime News एक विश्वसनीय और निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको आपके आस-पास और देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से हर पल जोड़े रखता है।

हमारा उद्देश्य है — जनता तक सही, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना। हम राजनीति, शिक्षा, रोजगार, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्थानीय खबरों को सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

“सूचना ही शक्ति है” — हर खबर तथ्यों के साथ, बिना किसी पक्षपात के।

Office Address

Chief Editor: Rita Sharma

Editor: Dakshi Sahu Rao

Mobile: 9302547826

Email: cgprimenews85@gmail.com

Home| Disclaimer| Terms & Conditions| Advertisement Policy| About Us| Contact
© 2025 CGPrimeNews.com • Developed by byscreations.com
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट