CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Saturday, July 4, 2026
Breaking
रूस में ईंधन संकट गहराया: पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, कई...
फीता कृमि से शुरू हुई परेशानी, जांच में दिमाग में मिले...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: SIT ने बैंक लेन-देन और ट्रस्ट...
कबीरधाम में किसान पिता-पुत्र की मौत, खेत में झटका तार की...
नकटी के विस्थापितों ने घेरा मंत्री ओपी का बंगला, पुलिस के...
भिलाई के नेहरू नगर में बुलडोजर एक्शन, हाईटेक हॉस्पिटल के पास...
दुर्ग जिले में 7 और 9 साल की सगी बहनों से...
दुर्ग में 1.60 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, अंतरराज्यीय 3 साइबर ठग...
SR हॉस्पिटल चिखली दुर्ग में मनाया गया डॉक्टर्स डे
Durg: कुम्हारी में 4 किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार,...
CG Prime News
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Copyright 2025 - All Right Reserved | BYS Creations
इंस्टाग्राम में हथियार के साथ पोस्ट करना पड़ा भारी, दबंगई दिखाने वाले दो युवक गिरफ्तार
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

इंस्टाग्राम में हथियार के साथ पोस्ट करना पड़ा भारी, दबंगई दिखाने वाले दो युवक गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao May 27, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. Objectionable Post on Instagram: Two Youths Arrested in Durg
 दुर्ग जिले की रानी तराई थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम में आपत्तिजनक पोस्ट कर रौब झाडऩे वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा धारदार हथियार के साथ पोस्ट अपलोड कर क्षेत्र में भय और असुरक्षा का वातावरण निर्मित करने का किया गया। शिकायत प्राप्त होने पर थाना रानी तराई पुलिस द्वारा आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसके बाद प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

शिकायत मिलते ही पुलिस हुई एक्टिव

थाना रानी तराई क्षेत्र के ग्राम औसर निवासी दो युवकों ने इंस्टाग्राम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में धारदार हथियार के साथ आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड किया था। दबंगई और रौब झाडऩे संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस भी एक्टिव हो गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना रानी तराई पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर संबंधित युवकों की पहचान कर पूछताछ की गई।

आरोपियों ने बताया डाली थी पोस्ट

पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा इंस्टाग्राम में उक्त पोस्ट करना स्वीकार किया गया। आरोपियों की गतिविधियां लोक शांति और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली पाए जाने पर उनके विरुद्ध प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। 26 मई को न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. तुलाराम गायकवाड़, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम औसर, थाना रानी तराई, जिला दुर्ग
2. गुलशन भारती, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम औसर, थाना रानी तराई, जिला दुर्ग

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, भय उत्पन्न करने वाली अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली पोस्ट साझा न करें। इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

May 27, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
हेड कांस्टेबल ने आरोपियों को छोडऩे मांगा 10 हजार रिश्वत, बोला-5 हजार में थोड़ी न छोड़ूगा
क्राइमछत्तीसगढ़फीचरबिलासपुरलेटेस्ट

हेड कांस्टेबल ने आरोपियों को छोडऩे मांगा 10 हजार रिश्वत, बोला-5 हजार में थोड़ी न छोड़ूगा

by Dakshi Sahu Rao May 27, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@बिलासपुर.Video of Police Head Constable Demanding Bribe Goes Viral in Bilaspur बिलासपुर में एक पुलिस हेड कांस्टेबल ने तीन आरोपियों को छोडऩे के एवज में 10 हजार रुपए रिश्वत की डिमांड की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामला बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

बिलासपुर एसएसपी ने किया सस्पेंड

पैसे मांगने का जो वीडियो सामने आया है उसमे हेड कॉन्स्टेबल ने कहा कि ‘तीन-तीन आदमी को 5 हजार रुपए में थोड़ी न छोड़ूंगा। तीनों के लिए 10 हजार रुपए करवा दो। वीडियो 2 महीने पुराना है, अब वायरल हुआ तो एसएसपी रजनेश सिंह ने हेड कॉन्स्टेबल शोभित कैवत्र्य को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। मारपीट के मामले में 3 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई नहीं करने के बदले रिश्वत मांगी गई थी।

मारपीट केस की जांच सौंपी गई थी

जानकारी के मुताबिक, रिश्वत मांगने वाले हेड कॉन्स्टेबल शोभित कैवर्त्य सरकंडा थाने में पदस्थ था। उसे मारपीट केस की जांच सौंपी गई थी। आरोप है कि हेड कॉन्स्टेबलने आरोपियों को पकड़कर थाने में बैठाया और फिर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेजने की धमकी देकर पैसों की मांग की। बता दें कि मारपीट जैसे जमानती मामलों में नियम के तहत गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया जाता है। इसके बावजूद इस मामले में आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेजने का दबाव बनाया गया और उनसे पैसे मांगे गए। हालांकि कहा ये भी जा रहा है कि उसने 10 हजार रुपए ले भी लिए थे। एसएसपी ने सस्पेंड कर उसे पुलिस लाइन भेज दिया है।

एसआई ने लिया था रिश्वत

कोरिया जिले के पोड़ी चौकी में पदस्थ SI अब्दुल मुनाफ ने मर्डर केस में फंसाने की धमकी देकर एक किसान से 50 हजार रिश्वत मांगी थी। जब किसान SI को 25 हजार कैश देने पहुंचा तो एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ लिया। मामला पोड़ी चौकी थाना क्षेत्र का है।

May 27, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के घर ED Raid
क्राइमछत्तीसगढ़दिल्लीदेशफीचरराजनीतिलेटेस्ट

केरलम में पूर्व CM विजयन के घर ED का छापा, CPI समर्थकों ने अधिकारियों पर किया हमला

by Dakshi Sahu Rao May 27, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली. ED Raids Former CM Vijayan’s House in Kerala केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारई विजयन (Keralam Former Chief Minister Pinarayi Vijayan) के घर बुधवार को छापेमारी करने पहुंची प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर CPI समर्थकों ने हमला कर दिया। Raid की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में CPI समर्थक घर के बाहर जुट गए। ED टीम के बाहर निकलते समय भीड़ ने उनकी गाड़ियों पर पत्थर और बोतलें फेंकी। कारों के शीशे तोड़ दिए गए और लाठी से भी हमला किया गया। ED की 12 सदस्यीय टीम तिरुवनंतपुरम के बेकरी जंक्शन स्थित विजयन के घर समेत 10 ठिकानों पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रेड करने पहुंची थी। उस समय विजयन और उनका परिवार घर में मौजूद था।

केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के घर ED Raid

केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के घर ED Raid

पूर्व CM पिनारई विजयन की बेटी की कंपनी से जुड़ा है मनी लॉन्ड्रिंग का मामला

 ED ने यह रेड पूर्व CM विजयन की बेटी टी वीना की कंपनी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले मे की है। वीणा की ‘एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस’ को कोचिन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड (CMRL) ने साल 2018-19 में 1.72 करोड़ मंथली पेमेंट के तौर पर दिए, लेकिन इसके बदले एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस ने कोई सर्विस नहीं दी।

CPI समर्थकों ने अफसरों की गाड़ी का रियर मिरर उखाड़ दिया। हेडलाइट भी फोड़ दी।

CPI समर्थकों ने अफसरों की गाड़ी का रियर मिरर उखाड़ दिया। हेडलाइट भी फोड़ दी।

इनकम टैक्स विभाग ने भी सवाल उठाए थे

ED का मानना है कि यह लेन-देन संदिग्ध है। CMRL और एक्सालॉजिक के बीच हुए इस भुगतान को लेकर पहले इनकम टैक्स विभाग ने भी सवाल उठाए थे। बाद में इसी आधार पर ED ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की है।

केरल हाईकोर्ट ने CMRL की याचिका खारिज की

एक दिन पहले ही मंगलवार को इसी मामले में केरल हाईकोर्ट ने CMRL की याचिका खारिज की, जिसमें CMRL ने ED की जांच रद्द कराने की मांग की थी। ED ने 2024 में आरोपों की जांच के लिए PMLA केस फाइल किया था।

राजनीतिक रूप से संवेदनशील विवादों में से एक रहा

यह मुद्दा विजयन सरकार के सामने सबसे राजनीतिक रूप से संवेदनशील विवादों में से एक रहा है। ED जांच के अलावा, इस मामले की जांच सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) भी कर रहा है।

May 27, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
छत्तीसगढ़दुर्गफीचरभिलाईलेटेस्ट

भिलाई स्टील प्लांट में करोड़ों के लोहा चोरी का खुलासा, पुलिस छापे में भारी मात्रा में माल जब्त

by cgprimenews.com May 27, 2026
written by cgprimenews.com

भिलाई। Theft of iron worth crores of rupees at Bhilai Steel Plant exposed, huge quantity seized in police raid.भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से करोड़ों रुपये के लोहे की चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। दुर्ग जिले के भिलाई-3 थाना क्षेत्र अंतर्गत अकलोलडी गांव में मंगलवार को पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में संदिग्ध लोहा बरामद किया। मौके पर मौजूद माल और भारी वाहनों को देखकर पुलिस और जांच एजेंसियां भी हैरान रह गईं।

पुलिस ने गोदाम को सील कर दिया है। साथ ही वहां खड़े करीब एक दर्जन भारी वाहनों को जब्त किया गया है। जब्त वाहनों में पोकलेन मशीन, बुलडोजर, ट्रक और चैन माउंटेन जैसे भारी उपकरण शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह पूरा नेटवर्क लंबे समय से संगठित तरीके से संचालित किया जा रहा था।

भिलाई-3 थाना प्रभारी के मुताबिक ट्रांसपोर्टर संजय सिंह पर BSP के भीतर से ट्रक ड्राइवरों के माध्यम से लोहा चोरी कराने का आरोप है। चोरी का माल अकलोलडी स्थित मोहम्मद सलीम के गोदाम में डंप किया जाता था। इसके बाद वहां से लोहे को अन्य स्थानों पर खपाया जाता था।
सूत्रों के अनुसार ब्लू डस्ट परिवहन की आड़ में इस चोरी को अंजाम दिया जा रहा था। बताया जा रहा है कि संयंत्र से निकाला गया भारी लोहा इतना बड़ा था कि उसे बिना क्रेन या भारी मशीनों की मदद से उठाना संभव नहीं था। इससे यह आशंका और गहरा गई है कि चोरी में कई स्तरों पर मिलीभगत हो सकती है।

BSP और FSL टीम भी पहुंची मौके पर

पुलिस की सूचना के बाद BSP प्रबंधन की टीम और एफएसएल अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। बरामद लोहे की मात्रा और भारी मशीनों को देखकर जांच अधिकारी भी चौंक गए। BSP प्रबंधन ने पूरे मामले की जांच के लिए अलग से टीम गठित कर दी है, जो संयंत्र के अंदर से लेकर बाहरी नेटवर्क तक की पड़ताल करेगी।

आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश

पुलिस के अनुसार मामले के मुख्य आरोपी ट्रांसपोर्टर संजय सिंह और गोदाम संचालक मोहम्मद सलीम फिलहाल फरार हैं। दोनों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। पुलिस को उम्मीद है कि गिरफ्तारी के बाद इस संगठित लोहा चोरी गिरोह से जुड़े कई और नाम सामने आ सकते हैं।

May 27, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ का पोस्टर और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ग्राफ।
दिल्लीफीचरमुंबईलेटेस्ट

अक्षय कुमार की भूत बंगला ने कमाए 260 करोड़, फिर भी क्यों नहीं कहलायी हिट

by cgprimenews.com May 27, 2026
written by cgprimenews.com

मुंबई। Akshay Kumar’s ‘Bhoot Bangla’ earned Rs 260 crore, yet why was it not called a hit?. Akshay Kumar की हॉरर-कॉमेडी फिल्म Bhoot Bangla लगातार चर्चा में बनी हुई है। रिलीज के 40 दिन बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में कमाई कर रही है। हालांकि अब इसकी कमाई लाखों में सिमट गई है, लेकिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 260 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। इसके बावजूद ट्रेड एक्सपर्ट्स इसे अभी “हिट” की श्रेणी में रखने से बच रहे हैं।

यह भी पढ़ेः कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन के संकेत, डीके शिवकुमार बन सकते हैं नए सीएम

बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का प्रोडक्शन बजट करीब 120 करोड़ रुपये बताया गया है। वहीं अब तक फिल्म ने भारत में लगभग 175 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन और दुनियाभर में 260 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। इस हिसाब से देखा जाए तो फिल्म ने अपने बजट से अच्छा मुनाफा कमाया है। पोस्ट कोविड दौर में इसे अक्षय कुमार की सफल फिल्मों में गिना जा रहा है। फिल्म ने कई शहरों में लंबे समय तक ऑक्यूपेंसी बनाए रखी और फैमिली ऑडियंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिला।

फिर भी ‘हिट’ क्यों नहीं?

फिल्म ट्रेड का गणित केवल कुल कमाई पर आधारित नहीं होता। किसी भी फिल्म के बजट में सिर्फ शूटिंग या प्रोडक्शन कॉस्ट शामिल नहीं होती, बल्कि प्रमोशन, मार्केटिंग, प्रिंट, विज्ञापन, रिलीज खर्च और स्टार फीस जैसे कई खर्च भी जुड़ते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म की वास्तविक लागत 150 करोड़ रुपये या उससे अधिक हो सकती है। इसके अलावा थिएटर और डिस्ट्रीब्यूटर टिकट बिक्री का बड़ा हिस्सा अपने पास रखते हैं। भारत में अक्सर लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा सिनेमाघर मालिकों के पास जाता है। यही वजह है कि वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन का पूरा फायदा मेकर्स को नहीं मिल पाता।

क्या होता है ट्रेड का ‘हिट फॉर्मूला’?

फिल्म इंडस्ट्री में फिल्मों को “एवरेज”, “सेमी हिट”, “हिट” और “ब्लॉकबस्टर” जैसी कैटेगरी में बांटा जाता है। आमतौर पर यदि कोई फिल्म सिर्फ लागत निकाल ले तो उसे एवरेज माना जाता है। अच्छा मुनाफा कमाने पर सेमी हिट और बजट के मुकाबले दोगुनी नेट कमाई होने पर फिल्म को हिट माना जाता है। इसी फॉर्मूले के अनुसार यदि ‘भूत बंगला’ को हिट बनना है तो इसका इंडिया नेट कलेक्शन करीब 240 करोड़ रुपये तक पहुंचना होगा। फिलहाल फिल्म इस आंकड़े से काफी दूर है।

अक्षय कुमार के लिए क्यों खास है फिल्म?

पिछले कुछ वर्षों में लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद ‘भूत बंगला’ ने अक्षय कुमार के करियर को नई मजबूती दी है। दर्शकों ने फिल्म में हॉरर और कॉमेडी के मिश्रण को पसंद किया, वहीं निर्देशक Priyadarshan के निर्देशन की भी तारीफ हुई।

May 27, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, सिद्दरमैया और डीके शिवकुमार की बैठक के बाद कर्नाटक नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा।
दिल्लीदेशफीचरराजनीतिलेटेस्ट

कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन के संकेत, डीके शिवकुमार बन सकते हैं नए सीएम

by cgprimenews.com May 27, 2026
written by cgprimenews.com

नई दिल्ली। Karnataka Congress signs leadership change, DK Shivakumar may become new Chief Minister. कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कांग्रेस नेतृत्व राज्य में सत्ता परिवर्तन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री Siddaramaiah को सम्मानजनक तरीके से राष्ट्रीय राजनीति में नई जिम्मेदारी देने की तैयारी है, जबकि उपमुख्यमंत्री D. K. Shivakumar को राज्य की कमान सौंपी जा सकती है।

यह भी पढ़ेः विश्रामपुर थाना धरना: शाम 6 बजे तक कार्रवाई नहीं हुई तो आमरण अनशन पर बैठेंगे टीएस सिंह देव

छह घंटे चली हाईलेवल बैठक

बताया जा रहा है कि हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge, Rahul Gandhi, K. C. Venugopal और Randeep Surjewala के साथ हुई लंबी बैठक में नेतृत्व परिवर्तन का मुद्दा प्रमुख रहा। बैठक छह घंटे से अधिक चली। सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी ने सिद्दरमैया से अलग से मुलाकात कर उन्हें पार्टी संगठन और राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी भूमिका निभाने का प्रस्ताव दिया। उन्हें इस प्रस्ताव पर विचार कर जल्द जवाब देने को कहा गया है।

ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले पर फिर चर्चा

कांग्रेस सरकार बनने के समय मुख्यमंत्री पद को लेकर सिद्दरमैया और डीके शिवकुमार के बीच ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले की चर्चा हुई थी। हालांकि शुरुआत में सिद्दरमैया पद छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे। अब करीब तीन साल बाद नेतृत्व परिवर्तन का रास्ता लगभग साफ माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी नेतृत्व किसी भी बदलाव से पहले सिद्दरमैया की सहमति चाहता था, क्योंकि विधानसभा में उनके समर्थक विधायकों की संख्या अधिक मानी जाती है। इसी वजह से कांग्रेस कोई राजनीतिक जोखिम नहीं लेना चाहती थी।

राज्यसभा भेजे जा सकते हैं सिद्दरमैया

जानकारी के मुताबिक सिद्दरमैया आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं और उन्हें राज्यसभा भेजने की तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही राजनीतिक घटनाक्रम तेज होगा। कांग्रेस नेताओं ने सार्वजनिक रूप से नेतृत्व परिवर्तन की खबरों से इनकार किया है। मीडिया से बातचीत में केसी वेणुगोपाल ने कहा कि बैठक में केवल राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों को लेकर चर्चा हुई। हालांकि राजनीतिक हलकों में सत्ता परिवर्तन की चर्चाएं तेज हैं।

जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान

सूत्रों का दावा है कि राज्यसभा नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कर्नाटक में नए मुख्यमंत्री के तौर पर डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण की संभावनाएं बढ़ सकती हैं। यदि ऐसा होता है तो यह कांग्रेस के भीतर लंबे समय से चल रहे शक्ति संतुलन का बड़ा राजनीतिक समाधान माना जाएगा।

May 27, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
विश्रामपुर थाना के सामने धरने पर बैठे टीएस सिंह देव और दीपक बैज
अंबिकापुरछत्तीसगढ़फीचरलेटेस्टसूरजपुर

विश्रामपुर थाना धरना: शाम 6 बजे तक कार्रवाई नहीं हुई तो आमरण अनशन पर बैठेंगे टीएस सिंह देव

by cgprimenews.com May 27, 2026
written by cgprimenews.com

अम्बिकापुर/सूरजपुर। Vishrampur police station protest: If action is not taken by 6 pm, TS Singh Deo will sit on a hunger strike. T. S. Singh Deo ने विश्रामपुर थाना के सामने चल रहे कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि मंगलवार शाम 6 बजे तक प्रशासन उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं करता है, तो वे आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। वहीं Deepak Baij क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन पर आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्रवाई राजनीतिक दबाव में की गई है। इसी कार्रवाई को निरस्त कराने और भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना जारी है।

यह भी पढ़ेः दुर्ग में फेक मैरिज इवेंट पर बवाल: हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, रिसोर्ट मैनेजर पर कार्रवाई

रात 2:30 बजे तक धरना स्थल पर डटे रहे नेता

जानकारी के मुताबिक, 25 मई को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी विश्रामपुर थाना पहुंचे थे। पुलिस प्रशासन द्वारा मांगों पर ध्यान नहीं दिए जाने के बाद कांग्रेस नेताओं ने थाना के सामने ही धरना शुरू कर दिया। धरने को समर्थन देने पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव देर रात करीब 2:30 बजे तक धरना स्थल पर मौजूद रहे।

मंगलवार सुबह 11 बजे से वे फिर प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर आंदोलन में शामिल हुए। टीएस सिंह देव ने कहा कि प्रशासन का रवैया पूरी तरह अड़ियल दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को वे सूर्यास्त तक उपवास रखते हैं और यदि तब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो उनका उपवास आमरण अनशन में बदल जाएगा।

भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि नगर पंचायत चुनाव के दौरान नरेंद्र जैन के घर जाकर विवाद करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के खिलाफ कई बार शिकायत दी गई, लेकिन पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और प्रशासन पर निष्पक्ष कार्रवाई का दबाव बना रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि प्रशासन ने जल्द समाधान नहीं निकाला तो यह आंदोलन और बड़ा रूप ले सकता है।

May 27, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
दुर्ग में फेक मैरिज इवेंट के विरोध में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

दुर्ग में फेक मैरिज इवेंट पर बवाल: हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, रिसोर्ट मैनेजर पर कार्रवाई

by cgprimenews.com May 27, 2026
written by cgprimenews.com

दुर्ग। Uproar over fake marriage event in Durg: Hindu organizations protest, resort manager taken action against. दुर्ग के जेवरा-सिरसा स्थित कोशी एयरो क्लब एंड रिसोर्ट में प्रस्तावित “फेक मैरिज इवेंट” को लेकर विवाद गहरा गया है। 30 तारीख को आयोजित होने वाले इस इवेंट के प्रचार सामने आने के बाद ग्रामीणों और हिंदू संगठनों ने इसे भारतीय संस्कृति और हिंदू विवाह परंपराओं के खिलाफ बताते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले को लेकर पुलिस चौकी के सामने जमकर नारेबाजी की गई और आयोजन रद्द करने की मांग उठी।

यह भी पढ़ेः Big Breaking: छत्तीसगढ़ में सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या

इवेंट के प्रचार से शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, रिसोर्ट प्रबंधन द्वारा सोशल मीडिया और प्रचार सामग्री के जरिए “फेक मैरिज इवेंट” का प्रचार किया जा रहा था। प्रचार में कपल एंट्री फीस 499 रुपये बताई गई थी और प्रतिभागियों को दूल्हा-दुल्हन की वेशभूषा में आने की शर्त रखी गई थी। आयोजन में शादी जैसी रस्में करवाने की बात भी सामने आई, जिसके बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई।

हिंदू संगठनों ने जताई कड़ी आपत्ति

विरोध प्रदर्शन में शामिल हिंदू युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने कहा कि विवाह हिंदू धर्म के 16 संस्कारों में से एक महत्वपूर्ण संस्कार है और इस प्रकार का आयोजन धार्मिक परंपराओं का मजाक उड़ाने जैसा है। संगठन के कार्यकर्ता अमिताभ वर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में इस तरह के आयोजन दोबारा किए गए तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज और संस्कृति से जुड़े विषयों पर व्यावसायिक प्रचार के नाम पर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जेवरा-सिरसा पुलिस चौकी पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने रिसोर्ट के मैनेजर ब्रह्मा दत्त पांडे के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर भी छिड़ी बहस

इस विवाद के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई यूजर्स ने इसे सांस्कृतिक मूल्यों के खिलाफ बताया, जबकि कुछ लोगों ने इसे केवल मनोरंजन आधारित इवेंट कहा। फिलहाल, विरोध के बाद आयोजन को लेकर स्थिति संवेदनशील बनी हुई है।

May 27, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
क्राइमछत्तीसगढ़फीचरबिलासपुरलेटेस्ट

Big Breaking: छत्तीसगढ़ में सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या

by Dakshi Sahu Rao May 26, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@बिलासपुर. Bullion Trader Shot Dead in Gaurela-Pendra-Marwahi District छत्तीसगढ़ के पेंड्रा गौरेला मरवाही जिले में बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार कोटमी साप्ताहिक बाजार में बदमाश सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी की दुकान में लूट करने घुसे थे। जिसका विरोध करने पर बदमाशों ने उनके सीने पर गोली मार दी। जिसके बाद अफरा तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार हथियारबंद बदमाश सर्राफा व्यापारी के दुकान में सोने-चांदी की लूट करके फरार हो गए हैं।कितने की लूट हुई है, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस घेराबंदी कर रही है।

आरोपियों को पकड़ने 10 लाख रुपए इनाम की घोषणा

इधर घटना की सूचना मिलते ही SP अविनाश मिश्रा मौके पर पहुंचे। हत्या के बाद परिजनों में नाराजगी है। मृत सर्राफा व्यापारी के परिजनों ने आरोपियों को ढूंढने पर 10 लाख रुपए इनाम की घोषणा की है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार शाम करीब 7:00 बजे के आस पास की है। तीन आरोपी एक पल्सर पर सवार बाइक पर होकर आए थे। बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी को बेहद करीब से गोली मारी है। गंभीर रूप से घायल व्यापारी को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया।

अस्पताल पहुंचने से पहले व्यापारीकी मौत

जिला अस्पताल के डॉक्टर प्रशांत रात्रे ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही व्यापारी की मौत हो गई थी। दाहिने सीने में गोली लगी है। अभी बॉडी से एक ही गोली मिली है। पीएम के बाद पता चलेगा कितनी बोली मारी गई है।

गोली मारकर हत्या की

गौरेला TI शनिप रात्रे ने बताया कि मार्केट में व्यापारी ने सोने- चांदी का दुकान लगाया था। दुकान बंद करते समय लूटपाट करते हुए बदमाशों ने गोली मार दी। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। पीएम के बाद आगे की जानकारी मिल पाएगी।

May 26, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
छत्तीसगढ़फीचरराजनीतिरायपुरलेटेस्ट

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 3 बड़े फैसले: MSTC अनुबंध बढ़ा, कर्मचारी चयन मंडल में बदलाव को मंजूरी

by Dakshi Sahu Rao May 26, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@रायपुर. chhattisgarh cabinet decisions mstc road constructionrelief-2026 मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में मंगलवार को आयोजित छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक में कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई। बैठक में स्क्रैप निस्तारण व्यवस्था, कर्मचारी चयन मंडल के प्रशासनिक नियंत्रण और सड़क निर्माण कार्यों में राहत से जुड़े निर्णय लिए गए। सरकार का दावा है कि इन फैसलों से प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ेगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी।

स्क्रैप निस्तारण के लिए MSTC के साथ अनुबंध बढ़ा
मंत्रिपरिषद ने राज्य के विभिन्न विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों, निगमों और स्थानीय निकायों में जमा स्क्रैप एवं अनुपयोगी सामग्रियों के निस्तारण के लिए मेटल स्क्रैप ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MSTC) के साथ सेलिंग एजेंसी अनुबंध को अगले तीन वर्षों के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है।

सरकार के अनुसार, MSTC के ई-नीलामी प्लेटफॉर्म के माध्यम से देशभर के खरीदार प्रतिस्पर्धी बोली लगाते हैं। जिससे पारदर्शिता के साथ बेहतर राजस्व प्राप्त होता है। इससे अलग-अलग विभागों को अलग निविदा प्रक्रिया अपनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और प्रशासनिक खर्च में भी कमी आएगी। साथ ही सरकारी परिसरों में स्वच्छता और स्थान प्रबंधन बेहतर होने की उम्मीद जताई गई है।

कर्मचारी चयन मंडल अब सामान्य प्रशासन विभाग के अधीन

कैबिनेट बैठक में छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल को सामान्य प्रशासन विभाग के अधीन लाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। इसके लिए “छत्तीसगढ़ शासन कार्य (आवंटन) नियम” में संशोधन किया जाएगा।
सरकार ने स्पष्ट किया कि “छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल अधिनियम 2026” लागू होने के बाद पूर्व के व्यावसायिक परीक्षा मंडल का विलय नए कर्मचारी चयन मंडल में हो चुका है। इसके साथ उसकी परिसंपत्तियां और देनदारियां भी नए मंडल में शामिल कर ली गई हैं।

सड़क निर्माण ठेकेदारों को मिलेगी आंशिक राहत
राज्य सरकार ने बिटुमिन यानी डामर की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि को देखते हुए सड़क निर्माण कार्यों में लगे ठेकेदारों को सीमित और आंशिक मूल्य राहत देने का फैसला किया है। यह राहत 1 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 की अवधि के लिए लागू रहेगी।

सरकार का कहना है कि वैश्विक परिस्थितियों और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि के कारण सड़क निर्माण कार्य प्रभावित होने लगे थे। ऐसे में निर्माण कार्यों की निरंतरता बनाए रखने और विकास परियोजनाओं की गति बरकरार रखने के लिए यह फैसला लिया गया है।

May 26, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
छत्तीसगढ़दुर्गप्रशासनफीचरलेटेस्ट

Breaking: दुर्ग जिले में 24 राशन दुकानों का आबंटन निरस्त

by Dakshi Sahu Rao May 26, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. Durg district PDS ration shop दुर्ग जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित 24 शासकीय उचित मूल्य दुकानों का आबंटन निरस्त कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने दुकानों के संचालन में अनियमितता पाए जाने के बाद यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 की कंडिका 16 के तहत की है। अब इन दुकानों के संचालन के लिए नए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 निर्धारित की गई है।

इन संस्थाओं का निरस्त हुआ आबंटन

खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिन संस्थाओं का आबंटन रद्द किया गया है, उनमें महिला स्व सहायता समूह, सहकारी समितियां और उपभोक्ता भंडार शामिल हैं। इनमें संगवारी खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उप सेवा सह समिति, नवीन महिला स्व सहायता समूह, शंकरा महिला स्व सहायता समूह, जय शक्ति महिला स्व सहायता समूह, दुर्ग सहकारी विपणन समिति, कृषक सेवा सहकारी समिति कोहका, सामुदायिक विकास समिति भिलाई, बीएसपी प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार तथा अन्य संस्थाएं शामिल हैं।

केवल स्थानीय संस्थाओं के आवेदन होंगे मान्य

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संबंधित वार्ड की स्थानीय संस्थाओं के आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन के पात्रों में स्थानीय नगरीय निकाय, महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां, अन्य सहकारी समितियां, राज्य शासन द्वारा निर्दिष्ट उपक्रम तथा वन सुरक्षा समितियां शामिल हैं।

अनुभवी और पंजीकृत संस्थाओं को प्राथमिकता

खाद्य नियंत्रक कार्यालय के अनुसार ऐसी संस्थाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जो आवेदन की तिथि से कम से कम तीन माह पहले से पंजीकृत और सक्रिय हों। साथ ही सामाजिक एवं आर्थिक क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रखने वाली समितियों को वरीयता दी जाएगी। दुकान आबंटन की प्रक्रिया शासन के दिशा-निर्देशों और न्यायालयीन आदेशों के अधीन रहेगी।

आवेदन प्रक्रिया और जरूरी निर्देश

इच्छुक संस्थाओं को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ कलेक्टर कार्यालय दुर्ग की खाद्य शाखा में जमा करना होगा। आवेदन स्वयं, अधिकृत प्रतिनिधि अथवा साधारण डाक के माध्यम से भेजे जा सकते हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

May 26, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरभिलाईलेटेस्ट

BSP में स्क्रैब कॉपर चोरी, लग्जरी कार में छिपाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao May 26, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. Scrap Copper Stolen at Bhilai steel plant chhattisgarh भिलाई इस्पात संयंत्र क्षेत्र (Bhilai steel plant) में अवैध रूप से प्रवेश कर स्क्रैब कॉपर चोरी करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भट्ठी थाना पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर और घटना में प्रयुक्त वाहन जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के साथी फिलहाल फरार है। जिनकी तलाश की जा रही है।

सीआईएसएफ (CISF) ने दी चोरी की सूचना

थाना भिलाई भट्ठी क्षेत्र अंतर्गत भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल-3 के पीछे स्थित क्षेत्र में आरोपी नेमचंद यादव और उसके अन्य साथियों द्वारा संयंत्र परिसर में अवैध रूप से प्रवेश कर 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर चोरी किए जाने की सूचना सीआईएसएफ द्वारा थाना भिलाई भट्ठी को दी गई। सूचना पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

बाकी आरोपियों की तलाश जारी

विवेचना के दौरान आरोपी नेमचंद यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वाहन क्रमांक सीजी 07 बीएफ 9243 में स्क्रैब कॉपर लोड कर चोरी कर ले जाने का प्रयास करना स्वीकार किया। आरोपी को सीआईएसएफ द्वारा मौके पर पकड़ा गया था। आरोपी के कब्जे से 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर और घटना में प्रयुक्त स्वीफ्ट वाहन जब्त किया गया। आरोपी को 25 मई को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। प्रकरण के अन्य आरोपी फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से चोरी कर रहा था।

ये आरोपी हुआ गिरफ्तार

1. नेमचंद यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी स्टेशन मरोदा बीआरपी कॉलोनी वार्ड 16, आजाद स्कूल के पास, नेवई, जिला दुर्ग।

जब्त सामग्री

1. 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर
2. स्वीफ्ट वाहन क्रमांक ष्टत्र 07 क्चस्न 9243

इस टीम ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भिलाई भट्ठी निरीक्षक प्रकाश कांत, सउनि भारत सिंह चौधरी एवं प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम साहू की सराहनीय भूमिका रही।

May 26, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
Newer Posts
Older Posts
YouTube Video VVUtQzBZN2Z1ZUhhSUJfblJvVnJDS2tBLmo2RWdJX1J5cGk0 राजधानी रायपुर में नकटी गांव के विस्थापितों ने मंत्री ओपी चौधरी के सरकारी बंगले का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। बुलडोजर कार्रवाई से नाराज़ ग्रामीण बड़ी संख्या में बंगले के बाहर पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई तथा बंगले के बाहर लगे पोस्टर और बैनर भी फाड़ दिए गए।
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने बरसात के मौसम में उनके घरों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें बेघर कर दिया। उनका कहना है कि दिए गए ईडब्ल्यूएस आवास पर्याप्त नहीं हैं और वहां मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। प्रदर्शन में कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद विकास उपाध्याय भी शामिल हुए। वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।
क्या सरकार विस्थापितों की मांगों पर दोबारा विचार करेगी? क्या नकटी गांव का आंदोलन अब बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन चुका है? पूरी रिपोर्ट देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
CG Prime News के साथ जुड़े रहें। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe करना न भूलें।
#Nakati #NakatiVillage #Raipur #RaipurNews #CGNews #CGPrimeNews #OPChaudhary #BulldozerAction #Chhattisgarh #Protest #VikasUpadhyay #TSSinghdeo #BrijmohanAgarwal #Police #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #ViralNews #PoliticalNews #ChhattisgarhNews #Bulldozer #ViralVideo #Government #NewsUpdate #CG
राजधानी रायपुर में नकटी गांव के विस्थापितों ने मंत्री ओपी चौधरी के सरकारी बंगले का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। बुलडोजर कार्रवाई से नाराज़ ग्रामीण बड़ी संख्या में बंगले के बाहर पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई तथा बंगले के बाहर लगे पोस्टर और बैनर भी फाड़ दिए गए।
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने बरसात के मौसम में उनके घरों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें बेघर कर दिया। उनका कहना है कि दिए गए ईडब्ल्यूएस आवास पर्याप्त नहीं हैं और वहां मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। प्रदर्शन में कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद विकास उपाध्याय भी शामिल हुए। वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।
क्या सरकार विस्थापितों की मांगों पर दोबारा विचार करेगी? क्या नकटी गांव का आंदोलन अब बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन चुका है? पूरी रिपोर्ट देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
CG Prime News के साथ जुड़े रहें। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe करना न भूलें।
#Nakati #NakatiVillage #Raipur #RaipurNews #CGNews #CGPrimeNews #OPChaudhary #BulldozerAction #Chhattisgarh #Protest #VikasUpadhyay #TSSinghdeo #BrijmohanAgarwal #Police #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #ViralNews #PoliticalNews #ChhattisgarhNews #Bulldozer #ViralVideo #Government #NewsUpdate #CG
नकटी विस्थापितों ने मंत्री OP के बंगले का किया घेराव | पुलिस से झड़प | पोस्टर फाड़े | Raipur News|
नवा रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के बाद विस्थापित परिवारों का संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है। करीब 80 परिवारों के घर हटाए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने रायपुर कलेक्ट्रेट का घेराव कर 11 घंटे तक धरना दिया। प्रशासन से बातचीत के बाद आंदोलन फिलहाल स्थगित किया गया है, लेकिन ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शुक्रवार सुबह 11 बजे तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना और जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस बीच भारी बारिश में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव प्रभावित परिवारों से मिलने नकटी गांव पहुंचे। पेड़ के नीचे बैठकर उन्होंने महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों का दर्द सुना। कांग्रेस नेताओं ने भी सरकार पर सवाल उठाए हैं, जबकि प्रशासन का दावा है कि प्रभावित परिवारों का पुनर्वास किया जा रहा है। आखिर क्या है पूरा विवाद, विस्थापितों की प्रमुख मांगें क्या हैं और इस मुद्दे पर राजनीति क्यों तेज हो गई है? देखिए CG Prime News की यह विस्तृत और ग्राउंड रिपोर्ट।

#Nakati #NavaRaipur #BulldozerAction #Raipur #Chhattisgarh #TSSinghdeo #BhupeshBaghel #AnujSharma #CGNews #BreakingNews #CGPrimeNews #ViralNews #Protest #Dharna #Rain #Villagers #Rehabilitation #Bulldozer #Politics #Congress #BJP #RaipurNews #NakatiVillage #Justice #Housing #Families #Women #Children #GroundReport #LiveUpdate #ChhattisgarhNews #VidhayakColony #EWSHousing #Humanity #Monsoon #ViralVideo #LatestNews #IndianPolitics #Support #CG #NewsUpdate #HindiNews #Trending #PublicVoice #People #Development #Government #JailBharo #ProtestNews #Exclusive
नकटी बुलडोजर कांड: बारिश में बेघर 85 परिवार | टीएस सिंहदेव पहुंचे, महिलाओं का छलका दर्द |
रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में विस्थापितों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मंत्री ओपी चौधरी के सरकारी बंगले का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जबकि गुस्साए ग्रामीणों ने बंगले के बाहर लगे पोस्टर और बैनर भी फाड़ दिए।
इस आंदोलन में पूर्व सांसद विकास उपाध्याय सहित कई कांग्रेस नेता भी शामिल रहे। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर भारी बल तैनात किया और आसपास के रास्तों पर बैरिकेडिंग की। इससे पहले विस्थापित ग्रामीण रायपुर कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठे थे और चेतावनी दी थी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विवाद 29 जून को हुई बुलडोजर कार्रवाई से जुड़ा है, जिसमें करीब 80 मकानों को तोड़ा गया। प्रभावित परिवारों का कहना है कि उन्हें पर्याप्त पुनर्वास और मूलभूत सुविधाएं नहीं मिली हैं, जबकि प्रशासन का कहना है कि प्रभावितों को ईडब्ल्यूएस आवास उपलब्ध कराए गए हैं।
देखिए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट सिर्फ CG Prime News पर।


#Nakati #Raipur #OPChaudhary #BulldozerAction #Bulldozer #Chhattisgarh #CGNews #RaipurNews #BreakingNews #LatestNews #Protest #NakatiVillage #DisplacedFamilies #VikasUpadhyay #Politics #ChhattisgarhPolitics #CGPrimeNews #HindiNews #LiveNews #ViralNews #Government #Police #ProtestNews #BulldozerPolitics #Congress #BJP #RaipurProtest #CGUpdate #IndiaNews #PoliticalNews #GroundReport #TodayNews #Breaking #NewsUpdate #ChhattisgarhNews #Housing #Rehabilitation #EWS #VillageNews #Trending #IndianPolitics #PoliceAction #PublicProtest #CG #News #YouTubeNews #ViralVideo #Exclusive #Headlines #TopNews
बुलडोजर एक्शन के खिलाफ बड़ा प्रदर्शनपुलिस से धक्का-मुक्की, फाड़े पोस्टर-बैनर | Raipur News |
दुर्ग जिले के जल संसाधन विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि विभागीय कर्मचारी नंदकुमार ने अपने पुत्र के विवाह के लिए सामान्य भविष्य निधि (GPF) से 5 लाख रुपये निकालने का आवेदन किया था। आवेदन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने और भुगतान कराने के बदले आरोपी बाबू ने 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।
पीड़ित कर्मचारी ने इसकी शिकायत ACB से की। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने ट्रैप की योजना बनाई। तय रणनीति के अनुसार जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, पहले से मौजूद ACB टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। ACB की टीम अब पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में किसी अन्य की भूमिका तो नहीं है।
ऐसी ही बड़ी और विश्वसनीय खबरों के लिए वीडियो को लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और नोटिफिकेशन बेल जरूर दबाएं।


#ACB #Durg #Bribery #Corruption #WaterResources #GPF #Trap #Chhattisgarh #BreakingNews #AntiCorruption #ShivKumarThakur #DurgNews #CGNews #GovernmentEmployee #Raid #CrimeNews #HindiNews #LatestNews #CGPrime #NewsUpdate
GPF के 5 लाख के बदले मांगी 10 हजार रिश्वत! दुर्ग जल संसाधन विभाग का बाबू ACB के ट्रैप में गिरफ्तार |
रायपुर के माना एयरपोर्ट के पास स्थित नकटी (सम्मानपुर) गांव में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान 85 परिवारों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया। इस कार्रवाई के बाद कई परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए। दावा किया जा रहा है कि प्रभावित मकानों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने कुछ घर भी शामिल हैं।
इस पूरे मामले ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी हलचल मचा दी है। सरायपाली विधायक चातुरी डिग्रीलाल नंद ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर कहा कि गरीबों का घर उजाड़कर उन्हें विधायक आवास नहीं चाहिए। उन्होंने प्रभावित परिवारों के सम्मानजनक पुनर्वास और पक्के मकान की मांग की है।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी मौके पर पहुंचकर सरकार पर सवाल उठाए, जबकि स्थानीय विधायक अनुज शर्मा ने विस्थापित परिवारों के पुनर्वास का भरोसा दिया है।
क्या कार्रवाई से पहले पुनर्वास होना चाहिए था? क्या विकास और मानवीय संवेदनाओं के बीच बेहतर संतुलन संभव है? इस ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए पूरी कहानी और अपनी राय कमेंट में जरूर साझा करें।


#Raipur #NaktiVillage #BulldozerAction #CGNews #Chhattisgarh #BreakingNews #ManaAirport #PMAwas #Rehabilitation #BhupeshBaghel #VishnuDeoSai #AnujSharma #Congress #BJP #GroundReport #Encroachment #ViralNews #HindiNews #CGPrimeNews #LatestNews #Politics #Housing #PoorFamilies #Monsoon #IndiaNews
85 परिवारों पर चला बुलडोजर! PM आवास भी टूटे? विधायक ने ठुकराया सरकारी बंगला | Nakti Village Raipur|
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम पंचायत नरधा में आयोजित ग्रामसभा के दौरान एक अनोखा मामला सामने आया। ग्रामीणों ने गांव में कंपोजिट शराब दुकान खोलने की मांग रख दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामसभा में रखे गए इस प्रस्ताव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। आखिर ग्रामीणों ने यह मांग क्यों उठाई, इसके पीछे क्या तर्क दिए गए और इस पूरे मामले पर लोगों की क्या प्रतिक्रिया है, जानिए इस विशेष रिपोर्ट में। वीडियो पसंद आए तो लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और अपने विचार कमेंट में जरूर साझा करें।

#Balodabazar #Nardha #GramSabha #LiquorShop #Chhattisgarh #ViralVideo #CGNews #BreakingNews #VillageNews #LocalNews #CGPrimeNews #Trending #Panchayat #NewsUpdate #HindiNews
बलौदाबाजार: ग्रामसभा में ग्रामीणों ने खुद मांगी शराब दुकान! वायरल VIDEO ने मचाई हलचल | CG News |
Subscribe

Popular Posts

  • 1

    भिलाई सेक्टर-6 मजार में रंगाई को लेकर खूनी विवाद, युवक पर कटर से हमला

    June 15, 2026
  • 2

    दुर्ग SSP विजय अग्रवाल पहुंचे जामुल थाना, रोल कॉल में पुलिसकर्मियों की ली क्लास

    November 4, 2025
  • 3

    Bilaspur Train Accident: कलेक्टर ने की 5 मौत की पुष्टि, Railway ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर, लोको पायलट के फंसे होने की आशंका

    November 4, 2025
  • 4

    दुर्ग: जलघर की टंकी में मिली 3 दिन पुरानी सड़ी हुई लाश, 45 हजार से ज्यादा घरों में दूषित पानी की सप्लाई

    November 13, 2025
  • 5

    चंद्रामौर्या अंडर ब्रिजः महिला के शव की शिनाख्त, लिव-इन पार्टनर पहुंचा थाने

    December 17, 2025
  • 6

    नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के रसूखदार आरोपी फरार, तीन दिन बीत गए

    February 3, 2026
  • 7

    नंबरप्लेट पर विधायक, पीछे CG King लिखकर रौबझाड़ रहा चालक गिरफ्तार

    December 28, 2025
  • Big News: भिलाई के नाबालिग के आतंकवादियों से जुड़े तार, सुसाइड बॉम्बर बनने था तैयार

    November 19, 2025
  • 9

    दुर्ग SSP ने हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड, मृतक के रिश्तेदार से मांगा 5 हजार

    January 20, 2026
  • 10

    Breaking: छत्तीसगढ़ के भिलाई में मदरसा और स्कूल पर चला बुलडोजर

    June 15, 2026

Follow Us

Recent Posts

  • रूस में ईंधन संकट गहराया: पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, कई इलाकों में राशनिंग शुरू

    July 4, 2026
  • फीता कृमि से शुरू हुई परेशानी, जांच में दिमाग में मिले 38 परजीवी

    July 4, 2026
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: SIT ने बैंक लेन-देन और ट्रस्ट रिकॉर्ड खंगाले, आरोपी की संपत्ति जांच तेज

    July 4, 2026
  • कबीरधाम में किसान पिता-पुत्र की मौत, खेत में झटका तार की चपेट में आए

    July 3, 2026
  • नकटी के विस्थापितों ने घेरा मंत्री ओपी का बंगला, पुलिस के साथ झुमाझटकी, फाड़े बैनर, पोस्टर

    July 3, 2026
CG Prime News Logo

About Us

CG Prime News एक विश्वसनीय और निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको आपके आस-पास और देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से हर पल जोड़े रखता है।

हमारा उद्देश्य है — जनता तक सही, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना। हम राजनीति, शिक्षा, रोजगार, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्थानीय खबरों को सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

“सूचना ही शक्ति है” — हर खबर तथ्यों के साथ, बिना किसी पक्षपात के।

Office Address

Chief Editor: Rita Sharma

Editor: Dakshi Sahu Rao

Mobile: 9302547826

Email: cgprimenews85@gmail.com

Home| Disclaimer| Terms & Conditions| Advertisement Policy| About Us| Contact
© 2025 CGPrimeNews.com • Developed by byscreations.com
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट