CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Saturday, July 4, 2026
Breaking
रूस में ईंधन संकट गहराया: पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, कई...
फीता कृमि से शुरू हुई परेशानी, जांच में दिमाग में मिले...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: SIT ने बैंक लेन-देन और ट्रस्ट...
कबीरधाम में किसान पिता-पुत्र की मौत, खेत में झटका तार की...
नकटी के विस्थापितों ने घेरा मंत्री ओपी का बंगला, पुलिस के...
भिलाई के नेहरू नगर में बुलडोजर एक्शन, हाईटेक हॉस्पिटल के पास...
दुर्ग जिले में 7 और 9 साल की सगी बहनों से...
दुर्ग में 1.60 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, अंतरराज्यीय 3 साइबर ठग...
SR हॉस्पिटल चिखली दुर्ग में मनाया गया डॉक्टर्स डे
Durg: कुम्हारी में 4 किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार,...
CG Prime News
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Copyright 2025 - All Right Reserved | BYS Creations
छत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

दुर्ग पुलिस विभाग में फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले

by cgprimenews.com May 29, 2026
written by cgprimenews.com

दुर्ग। दुर्ग पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा जारी आदेश के तहत जिले के कई निरीक्षकों और उप निरीक्षकों का तबादला करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इस फेरबदल को कानून व्यवस्था मजबूत करने और पुलिसिंग में कसावट लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

कई थाना प्रभारियों को मिली नई जिम्मेदारी

जारी सूची के अनुसार निरीक्षक श्रद्धा पाठक को नियंत्रण कक्ष भिलाई से थाना प्रभारी अंडा बनाया गया है। वहीं निरीक्षक महेश ध्रुव को थाना उतई से नियंत्रण कक्ष भिलाई भेजा गया है। निरीक्षक अनिल पटेल को थाना बोरी से उतई थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा निरीक्षक वंदिता पनिग्राही को पुलिस लाइन दुर्ग से थाना प्रभारी बोरी पदस्थ किया गया है। उप निरीक्षक खोगेंद्र पटोरे को चौकी जेवरा सिरसा से थाना मोहन नगर भेजा गया है। उप निरीक्षक पारस ठाकुर को अंडा से सुपेला थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उतई और धमधा में भी बदलाव

उप निरीक्षक श्रीराम पेंड्रो को धमधा से उतई और प्रमोद सिन्हा को उतई से धमधा भेजा गया है। वहीं उप निरीक्षक समित मिश्रा को थाना कुम्हारी से चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा नियुक्त किया गया है।
पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव को आगामी कानून व्यवस्था और प्रशासनिक नियंत्रण को बेहतर बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में विभाग में और भी प्रशासनिक बदलाव किए जा सकते हैं।

May 29, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरभिलाईलेटेस्ट

Bhilai: घर में काम करने वाली बाई ने चुराए 12.22 लाख के गहने, महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao May 29, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग जिले के नेवई थाना पुलिस ने घर में चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए एक कामवाली महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवर, नगदी, मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन सहित लगभग 12 लाख 22 हजार रुपये का सामान जब्त किया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया है।

आलमारी से गायब मिले सोने के जेवर

प्रार्थी दुर्गा प्रसाद नागपुरे निवासी आशीष नगर पश्चिम रिसाली भिलाई ने थाना नेवई में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर की आलमारी में रखे पर्स से सोने के हार, मंगलसूत्र, मांगटीका, नथ, हाथ के कड़े और कान के टॉप्स सहित करीब 14.5 ग्राम सोने के आभूषण चोरी हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 337/2026 धारा 305(A), 331 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

कामवाली महिला पर हुआ शक

जांच के दौरान पुलिस को घर में हाल ही में काम करने आई महिला मालती ध्रुव पर संदेह हुआ। पूछताछ में मालती ध्रुव ने अपने पति देवीलाल ध्रुव और जीजा हेमलाल मंडावी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने चोरी किए गए कुछ गहनों को मुथूट फाइनेंस में गिरवी रखकर लोन भी लिया था।

पुलिस ने बरामद किए जेवर और दस्तावेज

नेवई पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने और चांदी के जेवर, 10 हजार रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन, एक्टिवा वाहन तथा मुथूट फाइनेंस में गिरवी रखे गए गहनों की रसीद बरामद की है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 12.22 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

पूरे मामले की कार्रवाई में थाना नेवई के निरीक्षक अनिल कुमार साहू, उप निरीक्षक सुरेंद्र तारम, आरक्षक रवि बिसाई, प्यारे लाल, विजय कुर्रे, महिला आरक्षक कीर्ति साहू तथा एसीसीयू टीम के एएसआई भारत यादव, प्रेम सिंह और आरक्षक रोहन दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

May 29, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
सलमान खान, रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच ‘डॉन 3’ विवाद पर चर्चा करती बॉलीवुड इंडस्ट्री की प्रतीकात्मक तस्वीर।
फीचरमनोरंजनमुंबईलेटेस्ट

रणवीर सिंह-फरहान विवाद में सलमान की एंट्री, डॉन 3 विवाद सुलझाने में जुटे भाईजान

by cgprimenews.com May 29, 2026
written by cgprimenews.com

मुंबई। Salman Khan enters Ranveer Singh-Farhan Akhtar controversy, Bhaijaan tries to resolve the ‘Don 3’ controversy. बॉलीवुड फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर अभिनेता Ranveer Singh और निर्देशक Farhan Akhtar के बीच चल रहा विवाद अब इंडस्ट्री में बड़ा मुद्दा बन चुका है। फिल्म की शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले रणवीर सिंह के प्रोजेक्ट से अलग होने की खबर के बाद मामला और गरमा गया। इसी बीच सुपरस्टार Salman Khan ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की पहल की है।

यह भी पढ़ेः ट्विशा शर्मा मौत मामला, रिटायर्ड जज सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार

सलमान खान ने संभाली मध्यस्थ की भूमिका

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के अनुसार, सलमान खान ने रणवीर सिंह और फरहान अख्तर दोनों से अलग-अलग बातचीत की है। बताया जा रहा है कि सलमान नहीं चाहते कि यह विवाद कानूनी मोड़ ले या इंडस्ट्री में अनावश्यक तनाव बढ़े। उन्होंने दोनों कलाकारों को आपसी समझदारी से विवाद खत्म करने की सलाह दी है। सूत्रों का कहना है कि सलमान खान ने फरहान अख्तर को समझाया कि क्रिएटिव मतभेद फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहे हैं और ऐसे मामलों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जाना चाहिए। वहीं, रणवीर सिंह से भी लंबी चर्चा कर उनका पक्ष समझने की कोशिश की गई।

FWICE के फैसले से बढ़ा विवाद

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने हाल ही में रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया था। यह फैसला ‘डॉन 3’ के निर्माताओं द्वारा की गई शिकायत के बाद लिया गया। शिकायत में दावा किया गया कि रणवीर सिंह के अचानक फिल्म छोड़ने से निर्माताओं को लगभग 45 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। बताया गया कि शूटिंग की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। लोकेशन फाइनल थीं, होटल बुक हो चुके थे और शूटिंग परमिशन भी ली जा चुकी थी। ऐसे में अंतिम समय में अभिनेता के हटने से पूरी टीम प्रभावित हुई।

नए प्रोजेक्ट पर साथ काम करने की सलाह

रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान ने दोनों पक्षों को भविष्य में किसी नए प्रोजेक्ट पर साथ काम करने की सलाह भी दी है। उनका मानना है कि विवाद को बढ़ाने की बजाय इंडस्ट्री की एकता बनाए रखना ज्यादा जरूरी है। इधर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद उनके नए प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि सलमान खान उन्हें आगे बढ़ने और नए अवसरों पर फोकस करने की सलाह दे रहे हैं।

May 29, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
ट्विशा शर्मा मौत: सास रिटायर्ड जज और पति 5 दिन की CBI रिमांड पर, डिजिटल रीक्रिएशन से खुलेगा मौत का राज
क्राइमछत्तीसगढ़देशफीचरभोपाललेटेस्ट

ट्विशा शर्मा मौत मामला, रिटायर्ड जज सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao May 28, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@भोपाल. Twisha Sharma Death Case: CBI Arrests Retired Judge Giribala Singh in Bhopal भोपाल की अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई (CBI) की टीम सुबह से ही उनके निवास पर मौजूद थी और करीब सात घंटे तक पूछताछ के बाद शाम को उन्हें हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तारी के बाद टीम उन्हें मेडिकल जांच के लिए जेपी अस्पताल लेकर पहुंची। इसके बाद गिरिबाला सिंह को विशेष सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सुबह से चला पूछताछ का दौर

जानकारी के अनुसार, सीबीआई अधिकारी गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे गिरिबाला सिंह के भोपाल स्थित घर पहुंचे थे। जांच एजेंसी ने घर के अंदर और आसपास के इलाके की बारीकी से जांच की। अधिकारियों ने परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई। शाम करीब 5:10 बजे लंबी पूछताछ के बाद गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

हाईकोर्ट के फैसले के बाद बढ़ी कार्रवाई

इससे पहले बुधवार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि मामले की गंभीरता और उपलब्ध साक्ष्यों को देखते हुए आरोपी को राहत देना उचित नहीं माना जा सकता। कोर्ट के फैसले के बाद ही सीबीआई ने अपनी जांच को और तेज करते हुए गिरफ्तारी की कार्रवाई की।

3D कैमरे से की गई घटनास्थल की रिकॉर्डिंग

जांच के दौरान सीबीआई ने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए गिरिबाला सिंह के घर में हाई इंटेंसिटी 3D कैमरे से 360 डिग्री रिकॉर्डिंग की। टीम ने आसपास की लोकेशन भी स्कैन की, ताकि यह समझा जा सके कि घटनास्थल पड़ोसी मकानों की छत या बालकनी से दिखाई देता था या नहीं। इससे घटना की परिस्थितियों को वैज्ञानिक तरीके से समझने में मदद मिलेगी।

12 मई को हुई थी ट्विशा शर्मा की मौत

गौरतलब है कि 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले ने पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना दिया था।
24 मई को भोपाल AIIMS में दिल्ली AIIMS की विशेषज्ञ टीम द्वारा ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया गया था। इसके बाद भदभदा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां भाई मेजर हर्षित शर्मा ने मुखाग्नि दी।

May 28, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरभिलाईलेटेस्ट

BSP में फ्लू डस्ट की आड़ में 1 करोड़ का लोहा चोरी, चार आरोपी गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao May 28, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. Iron Worth 1 Crore Stolen at Bhilai steel plant Four Accused Arrested भिलाई स्टील प्लांट में लगभग एक करोड़ के लोहा चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया। भिलाई तीन थाना पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी संगठित रूप से पिछले चार-पांच माह से भिलाई स्टील प्लांट से फ्लू डस्ट में लोहे का सामान मिलाकर चोरी कर रहे थे। आरोपियों के कब्जे से लोहे का प्लेट, लोहे का बीम कटिंग वजनी करीबन 250 टन, कीमती करीबन 90 लाख रुपए और वाहनों को मिलाकर करीब 3 करोड़ 22 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया है।

BSP में फ्लू डस्ट की आड़ में 1 करोड़ का लोहा चोरी, चार आरोपी गिरफ्तार

BSP में फ्लू डस्ट की आड़ में 1 करोड़ का लोहा चोरी, चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने सूचना पर मारा था छापा

पुलिस ने बताया कि 26 मई को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम अकलोरडीह खदान पारा, में ए.के. ट्रेडर्स प्लाट नंबर 18 ए/05 एच.आई.ए. हथखोज भिलाई फैब्रीकेशन वक्र्स एण्ड स्क्रैपडील में छापा मारा गया। जहां हाईवा वाहन सीजी 04 क्यू.टी. 8797 में लोहे की प्लेट कंटिंग, लोहे की बीम, फ्लू डस्ट के साथ भरा हुआ मिला। वहीं एक और ट्रक सीजी 10 आर 2004 में लोहे का प्लेट कंटिंग भरा हुआ मिला।

लोहे की कटिंग से भरा मिला ट्रक

इसके अलावा एक खाली हाईवा वाहन के सीजी 08 ए.डब्ल्यू. 1475 जो अपनी लोहे की प्लेट एवं बीम को खाली करके वहीं खड़ा मिला। जिसके पास से लोहे की प्लेट, बीम का कंटिंग फ्लू डस्ट के साथ ढेर में पाया गया। दूसरे ढेर में लोहे की प्लेट एब ‘बीम कटिंग मिला। लोहे के समानों को उठाने और लोड करके ले जाने के लिए एक खाली ट्रक कं. सीजी 07 एम.बी. 2455 एवं टाटा 1109 के सीजी 07 सी.ए. 6977 एक टाटा एस कं. सीजी 04 जे.बी. 9616 एवं लोहा लोड करने के उपयोग में लाये जाने वाले एक जे.सी. बी. के सीजी 08 ए.वाय. 8496, एक हाईड्रा के सीजी 07 सी.डब्ल्यू. 8063 तथा एक चैन माउण्टींग मशीन बिना नंबर का एवं डस्ट छानने का पांच लोहे का मशीन जिसमें चैन माउंटेन , जे.सी.बी. एवं हाईड्रा का कार्य डम्प लोहे के प्लेट एब बीम को वाहनों में लोड कर अन्यत्र भेजने के कार्य में उपयोग करने के लिए रखा होना पाया गया।

cg prime news

BSP में फ्लू डस्ट की आड़ में 1 करोड़ का लोहा चोरी, चार आरोपी गिरफ्तार

फ्लू डस्ट में छिपाकर करते थे चोरी

फ्लू डस्ट को चोरी के लोहे के ऊपर हाईवा में रखकर छिपाने के कार्य के लिए रखा गया था। हाईवा वाहन क्रं. सीजी04 क्यूटी 8797, ट्रक क्रं. सीजी10 आर 2004 और दो ढेरों में लोहे का प्लेट, लोहे का बीम कटिंग वजनी करीबन 250 टन कीमती करीबन 90 लाख रुपए का मिला।

पुलिस को नहीं दिखा पाए दस्तावेज

पुलिस ने इस मामले में वाहन चालक चितानंद, गितेश वर्मा, ए. के. ट्रेडर्स को संचालित करने वाले संजय सिंह के सुपरवाईजर निर्मल सिंह से संबंधित वाहन एवं लौह अयस्क के संबंध में धारा 94 बी. एन.एस.एस. का नोटिस देकर दस्तावेज की मांग की। जिस संबंध में उनके द्वारा किया तरह का दस्तावेज नहीं दिया गया। थाना पुरानी भिलाई में अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपीगण चिंतानंद साहू, जितेश वर्मा, मिथेन ठाकुर और निर्मल सिंह को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. मीथेन ठाकुर निवासी सिकोला बस्ती मोहन नगर दुर्ग
2. चिंतानंद साहू उम्र 40 वर्ष बाबा दीप सिंह नगर वैशाली नगर
3. गीतेश वर्मा 36 वर्ष टाटा लाइन कोहका
4. निर्मल सिंह उम्र 52 वर्ष ईडब्ल्यूएस 697 वैशाली नगर

जप्त मसरूका

1 . दो हाईवे वाहन
CG04QT 8797
CG08AW1475
2 . दो ट्रक
CG10R2004
CG07 MB2455
3 . टाटा 1109
CG07CA6977
4 . एक जेसीबी CGO8AU8496
5 . एक हाइड्रा CG07CW8063
6 . एक चैन माउंटेन
7. एक टाटा एस CG04JB9916
8. दो लोह अयस्क का ढेर जिसमें लोहे की प्लेट कटिंग ,लोहे की बीम वजन करीबन 250 टन कीमती करीबन जुमला कीमती 3 करोड़ 22 लाख रुपए

May 28, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
छत्तीसगढ़दुर्गप्रशासनफीचरलेटेस्टशिक्षा

दुर्ग जिले में जिला प्रशासन करेगी निजी स्कूलों की मनमानी और फीस बढ़ोतरी की जांच

by Dakshi Sahu Rao May 28, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. The Durg District Administration will investigate fee hikes in private schoolsछत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में निजी स्कूलों की मनमानी और फीस बढ़ोतरी की जांच के लिए जिला और ब्लॉक स्तरीय समितियों का गठन जिला प्रशासन ने किया है। जिले में संचालित अशासकीय (निजी) विद्यालयों द्वारा पालकों को पुस्तकें, गणवेश और अन्य सामग्रियां किसी एक ही निर्धारित फर्म से खरीदने के लिए बाध्य किया जाता है। इसके अलावा अप्रत्याशित दामों के कारण पालकों पर बढ़ रहे वित्तीय बोझ की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा पालकों को राहत देने के उद्देश्य से बड़ी प्रशासनिक पहल की गई है।

जिसके तहत इन शिकायतों के त्वरित निवारण और निजी स्कूलों में फीस बढ़ोतरी से संबंधित मामलों की जांच के लिए जिला व विकासखण्ड स्तर पर विशेष जांच समितियों का गठन किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, जिला स्तरीय समिति में कलेक्टर अभिजित सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्रा और वाणिज्यिक कर विभाग की सहायक आयुक्त रिंकी अखिलेश सोनी को शामिल किया गया है।

पृथक-पृथक जांच दल गठित

वहीं दुर्ग, धमधा और पाटन विकासखण्डों के लिए भी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम), विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) और जीएसटी इंस्पेक्टरों के तीन पृथक जांच दलों का गठन किया गया है। यह जांच समितियां अशासकीय विद्यालयों में फीस बढ़ोतरी से संबंधित शिकायतों पर स्वत: संज्ञान लेते हुए छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय फीस विनियमन विधेयक 2020 के अनुरूप कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करेंगी।

हेल्प डेस्क बनाया

इस विषय से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के मान्यता कक्ष प्रभारी विपिन गनवीर का हेल्प डेस्क सह व्हाट्सएप नंबर 9109277888 जारी किया गया है। जहां पालक अपनी शिकायत व दस्तावेज जमा कर पावती प्राप्त कर सकते हैं।

May 28, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमफीचरलेटेस्टसरगुजा

भाजपा विधायक ने समर्थकों के साथ नायब तहसीलदार को पीटा, FIR दर्ज

by Dakshi Sahu Rao May 28, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@सरगुजा. BJP MLA beats Naib Tehsildar along with supporters in sarguja छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो के ऊपर नायब तहसीलदार को पीटने का गंभीर आरोप लगा है। नायब तहसीलदार की शिकायत पर पुलिस ने सीतापुर विधायक और उनके समर्थकों समेत 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार विधायक रामकुमार टोप्पो की बहन ने भी नायब तहसीलदार के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

नायब तहसीलदार ने पीटने और कपड़े फाडऩे का लगाया आरोप

राजापुर उप तहसील के नायब तहसीलदार तुषार मानिक ने सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों पर पीटने और कपड़े फाडऩे का आरोप लगाया है। वहीं विधायक की बहन ने भी तहसीलदार पर अभद्रता का आरोप लगाया है।

भाजपा विधायक ने समर्थकों के साथ नायब तहसीलदार को पीटा, FIR दर्ज

भाजपा विधायक ने समर्थकों के साथ नायब तहसीलदार को पीटा, FIR दर्ज

विधायक समर्थक सीतापुर थाने के सामने धरने पर बैठ गए

इस मामले पर विधायक राम कुमार टोप्पो ने कहा कि बहन के साथ तहसीलदार ने दुर्व्यवहार किया, जिसके बाद समर्थकों ने आक्रोश जाहिर किया। उन्होंने मारपीट नहीं की है। इसके बाद विधायक और अन्य पर FIR दर्ज करने के खिलाफ विधायक समर्थक सीतापुर थाने के सामने धरने पर बैठ गए। विधायक समर्थकों ने FIR वापस लेने की मांग की है।

विधायक समेत 10 पर FIR

इस मामले में दोनों पक्ष पर काउंटर FIR हुई है। नायब तहसीलदार की शिकायत पर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। शासकीय काम में बाधा डालने सहित मारपीट की धारा लगाई गई है।

इसमें रामकुमार टोप्पो, यूसुफ, नाजिम राजा, पंकज गुप्ता सहित 10 लोगों के खिलाफ BNS की धारा 221, 221(1),132,191(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं, MLA की बहन की शिकायत पर नायब तहसीलदार तुषार मानिक पर भी मामला दर्ज हुआ है।

24 घंटे में गिरफ्तारी होनी चाहिए

इधर कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक समेत अन्य आरोपियों की 24 घंटे में गिरफ्तारी होनी चाहिए। गिरफ्तारी नहीं होने पर कल से प्रदेशभर के तहसीलदार सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, मैनपाट की राजापुर उप तहसील में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो की चचेरी बहन सीमा धनकी ने जमीन के शाख शोध पत्र बनवाने के लिए 14 मई को फाइल जमा किया था। आरोप है कि नायब तहसीलदार तुषार मानिक और बाबू कई दिनों से उसे काम के लिए दफ्तर के चक्कर लगवा रहे थे। बुधवार (27 मई) को भी वह अपने काम के सिलसिले में उप तहसील कार्यालय पहुंचीं थीं।

साइन करने कहा तो भड़के अफसर

सीमा धनकी ने आरोप लगाया है कि, नायब तहसीलदार तुषार मानिक से उन्होंने फाइल पर साइन करने के लिए कहा तो वे भड़क गए और कहा कि तुम होती कौन हो? हस्ताक्षर करने के लिए कहने वाली। जाकर मैनपाट में हस्ताक्षर करा लो। इसके बाद उसे तहसील से बाहर करने के लिए भी कहा गया। इसकी जानकारी सीमा धनकी ने विधायक रामकुमार टोप्पो को दी तो विधायक के समर्थक उप तहसील पहुंच गए।

विधायक टोप्पो ने किनारे बुलाया, मारपीट की

आरोप है कि शाम करीब 6 बजे विधायक रामकुमार टोप्पो ने सीतापुर लौट चुके नायब तहसीदार को वापस राजापुर बुलाया। नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ SDM फागेश सिन्हा भी राजापुर पहुंचे। नायब तहसीलदार तुषार मानिक से विधायक रामकुमार टोप्पो ने बहन से अभद्र व्यवहार करने को लेकर पूछा। तुषार मानिक ने कहा कि अभद्रता नहीं की गई है, वे तुरंत हस्ताक्षर करने के लिए कह रही थीं, उन्हें कल बुलाया गया है। तुषार मानिक ने कहा कि इतना कहते ही विधायक के समर्थकों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। विधायक रामकुमार टोप्पो ने उन्हें किनारे बुलाया और मारपीट की। बीच-बचाव में एसडीएम फागेश सिन्हा आए और उन्हें बचाकर बाहर निकाला।

May 28, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा
चेन्नईछत्तीसगढ़दिल्लीदेशफीचरराजनीतिराष्ट्रीयलेटेस्ट

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, बोले-हाईकमान ने कहा…

by Dakshi Sahu Rao May 28, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली. Karnataka Chief Minister Siddaramaiah has resigned कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के कयास लंबे समय से लगाए जा रहे थे। ऐसे में इस्तीफा सामने आने के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। सिद्धारमैया ने बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- मैंने पहले ही कहा था कि हाईकमान जब कहेगा, मैं इस्तीफा दे दूंगा। कल हाईकमान ने कहा और आज मैंने इस्तीफा दे दिया।

डीके शिवकुमार बन सकते हैं अगले सीएम

इससे पहले सिद्धारमैया ने अपने घर पर मंत्रियों के साथ बैठक की और फैसले की जानकारी दी। बैठक के दौरान डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छुए, जिसके बाद दोनों गले मिले। वहीं, राज्य सरकार में मंत्री एचके पाटिल ने बताया कि डीके शिवकुमार के नाम पर सहमति बन गई है। अब वही कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

राज्यपाल के सचिव को भेजा इस्तीफा

सिद्धारमैया ने बताया कि राज्यपाल थावरचंद गहलोत के सचिव को इस्तीफा सौंपा है। गहलोत फिलहाल पारिवारिक कारणों से बेंगलुरु से बाहर हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी मौजूद थे। हालांकि प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान यह नहीं बताया कि गया कि अगला सीएम कौन होगा।

6 घंटे तक बैठक हुई

26 मई को सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दिल्ली पहुंचे थे। दोनों नेताओं की मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकर्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी के साथ 6 घंटे तक बैठक हुई।

कांग्रेस सीएम बदल रही है, 3 वजह

पहली- मई 2023 में जब कांग्रेस चुनाव जीती थी, तब सिद्धारमैया और डीके में सीएम पद को लेकर ठन गई थी। तब राहुल गांधी ने रोटेशनल सीएम फॉर्मूला तय किया था। अब सरकार के तीन साल पूरे होने वाले हैं। ऐसे में डीके का दबाव चरम पर था।
दूसरी- सिद्धारमैया सरकार वाल्मीकि डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन घोटाला जैसे मामलों में घिर चुकी है।
तीसरी- पार्टी हाईकमान का मानना है कि समय रहते नेतृत्व बदलने से मंत्रियों के खिलाफ पैदा हो रही ‘एंटी-इंकम्बेंसी’ को खत्म किया जा सकता है।

 

May 28, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
छत्तीसगढ़दिल्लीदुर्गफीचरभिलाईलेटेस्ट

BSP के मकदम यार्ड से स्क्रैप चोरी का खुलासा, संगठित नेटवर्क पर पुलिस की नजर

by cgprimenews.com May 28, 2026
written by cgprimenews.com

BSP से करोड़ों के स्क्रैप चोरी का खुलासा, 3 गिरफ्तार ट्रांसपोर्टर और गोदाम मालिक फरार

भिलाई। Theft of scrap worth crores from BSP exposed, 3 arrested, transporter and warehouse owner absconding. भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से करोड़ों रुपए के लोहा स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है। चोरी में इस्तेमाल वाहनों और भारी मात्रा में स्क्रैप सामग्री को जब्त किए है। इस पूरे नेटवर्क में शामिल ट्रांसपोर्टर संजय सिंह और गोदाम मालिक मो. सलीम अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस अब इस पूरे रैकेट के पीछे संभावित मिलीभगत की जांच में जुट गई है।

भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के दमन भट्टी विभाग स्थित मकदम यार्ड से स्क्रैप चोरी का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी का माल और इस्तेमाल किए गए वाहनों को बरामद किया है। मामले में संगठित स्क्रैप माफिया नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ेः राजस्थान के अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, 20 लाख ठगी के 6 आरोपी गिरफ्तार

बीएसपी के मकदम यार्ड से हो रही थी चोरी

भिलाई तीन थाना टीआई अंबर भरद्वाज ने बताया कि राजेश चमोसीरकर ने थाना भिलाई भट्टी में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 26 मई 2026 को फ्लू डस्ट के साथ लोहे का स्क्रैप अवैध तरीके से बाहर भेजा जा रहा था। इसके लिए वाहन क्रमांक CG04 QT 8797 और CG08 AW 1475 का उपयोग किया गया।

पुरानी भिलाई के गोदाम में मिला चोरी का माल

शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इसके बाद पुरानी भिलाई क्षेत्र स्थित एक ट्रेडर्स के गोदाम में छापा मारा गया। यहां से चोरी किया गया स्क्रैप और दोनों वाहन बरामद किए गए। साथ ही गोदाम में खड़े अन्य संदिग्ध वाहनों की भी जांच की गई। प्रारंभिक जांच में बड़े नेटवर्क के संकेत मिले हैं।

मिलीभगत के एंगल पर जांच

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि बीएसपी जैसे संवेदनशील सार्वजनिक उपक्रम से लगातार बड़े स्तर पर हो रही चोरी बिना अंदरूनी मदद के संभव नहीं हो सकती। सूत्रों का कहना है कि कुछ कर्मचारियों और स्थानीय नेटवर्क की भूमिका भी जांच के दायरे में है। एसएसपी विजय अग्रवाल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पूरे रैकेट को खत्म किया जाए और किसी भी दोषी को बख्शा न जाए।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2), 317(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। धारा 303(2) चोरी से संबंधित है, जबकि धारा 317(4) आदतन चोरी का माल खरीदने और बेचने वालों पर लागू होती है। इस धारा में आजीवन कारावास या 10 साल तक की सजा का प्रावधान है।

बीएसपी और CISF के उच्च अधिकारियों की मिली भगत की दुर्गंध

दूसरी ओर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बीएसपी प्लांट की सुरक्षा की जिम्मेदारी CISF के पास है। प्लांट के मुख्य गेट और संवेदनशील क्षेत्रों में जवान तैनात रहते हैं। इसके बावजूद बड़े पैमाने पर स्क्रैप बाहर कैसे पहुंचा, इसे लेकर लोगों में चर्चा है। कई लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका स्पष्ट करने की मांग की है।

 बीएसपी प्लांट से रोज 8-10 ट्रीप लगाती थी गाड़ी

बीएसपी प्लांट से चोरी कर करोड़ों रुपए का स्क्रैप हथखोज में पकड़ाया है, लेकिन इनती बड़े पैमाने पर लोहा चोरी करना बड़े सवाल खड़े हो रहे है। बीएसपी के मुख्य दरवाजे से चोरी के लोहा से भरी गाड़िया निकलती थी। सूत्रों के अनुसार, चोरी में इस्तेमाल होने वाले वाहन रोजाना 8 से 10 ट्रिप लगाते थे। इतना बड़ा संचालन लंबे समय तक बिना किसी संदेह के चलता रहा। यही वजह है कि अब सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

भिलाई तीन थाना प्रभारी को इसकी भनक कैसे नहीं, अक्सर हथखोज में रहती है पेट्रोलिंग टीम 

बीएसपी प्लांट से हथखोज के बीच तीन थाना पड़ता है। जहां से आरोपी ट्रांसपोर्टर संजय सिंह लोहा चोरी कर परिवहन कर रहा था। चौक चौराहे पर पुलिस हेलमेट, तीन सवारी, नो इंट्री और शराब पीकर वाहन चलाने वालों की लगातार जांच होती है, लेकिन इन गाड़ियों की संदेह में भी कभी जांच नहीं हुआ। बड़ा सवाल भिलाई तीन थाना प्रभारी पर खड़े हो रहे है। उनको इसकी जानकारी थी या नहीं। जबकि पेट्रोलिंग टीम अकलोरडीह चौक पर रोज खड़ी रहती है। उस कंपनी तक पुलिस गाड़ी को देखा गया है।

 

May 28, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
राजस्थान के अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, 20 लाख ठगी के 6 आरोपी गिरफ्तार
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

राजस्थान के अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, 20 लाख ठगी के 6 आरोपी गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao May 27, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. Inter-State Cyber ​​Fraud Gang from Rajasthan Busted durg police दुर्ग पुलिस ने फर्जी व्हाट्सएप डीपी लगाकर 20 लाख रुपए की ऑनलाईन ठगी करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी राजस्थान के हैं। ये इंटरस्टेट साइबर फ्रॉड गिरोह बनाकर लोगों की ठगते थे। आरोपी रायपुर में गुप्त ठिकाने बदल-बदलकर साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। दुर्ग जिले की सुपेला थाना पुलिस और एसीसीयू टीम ने किराए के मकान की तलाश में घूम रहे आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 20 हजार रुपए कैश सहित मोबाइल, एटीएम कार्ड, पासबुक, सिमकार्ड और बैंक दस्तावेज मिले है।

राजस्थान के अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, 20 लाख ठगी के 6 आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, 20 लाख ठगी के 6 आरोपी गिरफ्तार

यश बत्रा ने दर्ज कराई थी शिकायत

एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि भिलाई सुंदर नगर निवासी यश बत्रा ने सुपेला थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी कंपनी साईराम व्हील्स प्रायवेट लिमिटेड के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कंपनी डायरेक्टर श्रीचंद बत्रा की फोटो लगाकर फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल तैयार किया गया। विश्वास में लेकर एचडीएफसी बैंक खाते में 20 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिये गये।

कंपनी के तीनों डायरेक्टरों के बीच राशि लेनदेन के लिए एक व्हाट्सएप गु्रप संचालित था। जिसमें विभिन्न ब्रांचों की आवश्यकता अनुसार रकम भेजने हेतु संदेश डाला जाता था। किसी भी डायरेक्टर द्वारा स्वीकृति मिलने पर अकाउंटेंट द्वारा राशि ट्रांसफर की जाती थी। आरोपियों ने इसी प्रक्रिया का दुरुपयोग करते हुए फर्जी व्हाट्सएप डीपी और मैसेज के माध्यम से ठगी की वारदात को अंजाम दिया।

व्हाट्सएप और जंगी ऐप का करते थे उपयोग

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में थाना सुपेला एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल तकनीकी जांच प्रारंभ की गई। जांच में पाया गया कि आरोपी संगठित तरीके से फर्जी बैंक खाते खुलवाकर एवं खाता धारकों को कमीशन का लालच देकर साइबर ठगी की रकम विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर नकद निकासी करते थे। आरोपी व्हाट्सएप और जंगी ऐप के माध्यम से संपर्क कर “टोकन सिस्टम” से पैसों का आदान-प्रदान करते थे।

लगातार बदलते रहे ठिकाना

पुलिस को खुफिया सूचना प्राप्त हुई कि आरोपीगण रायपुर स्थित तनिष्क होटल राठौर चौक में रुके हुए थे। इसी दौरान मुखबीर के माध्यम से पुलिस को उनकी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर आरोपी अपने ठिकाने लगातार बदलने लगे। गिरफ्तारी से बचने के लिए रायपुर शहर में अन्य गोपनीय स्थानों पर किराए का मकान तलाश रहे थे। ताकि छिपकर साइबर ठगी की वारदातों को लगातार अंजाम दे सकें।

पुलिस टीम द्वारा तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए लगातार तकनीकी निगरानी, संदिग्ध बैंक खातों का विश्लेषण एवं मुखबिर सूचना के आधार पर घेराबंदी की गई। इसी दौरान आरोपी पंकज शर्मा सहित कुछ आरोपियों को रायपुर जंय स्तभ चौक के पास संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। अन्य आरोपी बूढ़ा तालाब क्षेत्र के आसपास किराए के मकान की तलाश करते हुए पकड़े गये।

राजस्थान से आकर होटलों में रूकते

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे राजस्थान से आकर अलग-अलग शहरों में होटल और किराए के मकानों में ठहरकर पहचान छिपाते हुए साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। रकम विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर कमीशन आपस में बांटते थे। आरोपी पंकज शर्मा ने यह भी स्वीकार किया कि राजस्थान के व्यक्तियों के आधार कार्ड में स्थानीय पता अपडेट कराकर रायपुर में बैंक खाते खुलवाए गए थे। उन्हीं खातों का उपयोग साइबर ठगी की रकम के लेनदेन एवं निकासी में किया जाता था।

20 लाख रुपए की ठगी की

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि 20 लाख रुपये की ठगी की राशि को विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कर छिपाने का प्रयास किया गया था। दुर्ग पुलिस की सतर्कता, त्वरित कार्यवाही एवं तकनीकी विश्लेषण के चलते गिरोह के सदस्यों को अल्प समय में गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किये गये। इस कार्रवाई में थाना सुपेला एवं एसीसीयू यूनिट की विशेष भूमिका रही। जिन्होंने अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की।

जब्त समान

1- 1 लाख 20 हजार कैश
2- मोबाईल- 06
3- डेबिट कार्ड- 10
4- पेन कार्ड- 04
5- आधार कार्ड- 01
6- वोटर आईडी कार्ड- 01
7- ड्राइविंग लाइसेंस- 01
8- चेक बुक- 04
9- पासबुक- 01
10- आधार कार्ड एक्नॉलेजमेंट – 04 प्रति
11- सिम- 03
12- डिपॉजिट स्लिप- 12 प्रति
13- फोटो- 12 प्रति
14- कॉपी- 01

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. मुरली जनागल पिता आशुराम जी जनागल उम्र 19 वर्ष निवासी अमरपुरा थाना गंगाशहर जिला बीकानेर राजस्थान
2. गोपाल सोनी पिता मदनमोहन सोनी उम्र 25 वर्ष निवासी चीपड़ाबाड़ी थाना गंगाशहर जिला बीकानेर राजस्थान
3. मोती सिंह पिता नरेन्द्र सिंह उम्र 18 वर्ष निवासी सोइरा शेरगढ़ थाना शेरगढ़ जिला जोधपुर राजस्थान
4. मोतीलाल शर्मा पिता गोपीकिशन शर्मा उम्र 18 वर्ष निवासी बापीनी थाना पतोड़ा जिला जोधपुर राजस्थान
5. बनवारी शर्मा पिता रामेश्वरलाल शर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी गंगाशहर बाफना स्कूल के सामने जिला बीकानेर राजस्थान
6. पंकज शर्मा पिता अण्डभद्रा राव उम्र 24 वर्ष निवासी थाना लोहावट जिला जोधपुर राजस्थान

May 27, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
बायजूस के फाउंडर को 6 महीने जेल की सजा, 67 लाख का जुर्माना भी लगाया
अंतर्राष्ट्रीयक्राइमछत्तीसगढ़दिल्लीफीचरलेटेस्ट

बायजूस के फाउंडर को 6 महीने जेल की सजा, 67 लाख का जुर्माना भी लगाया

by Dakshi Sahu Rao May 27, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली.Byju’s Founder Sentenced to 6 Months in Jail देश की पहली बड़ी एजुकेशन टेक कंपनी ‘बायजूस’ के मालिक बायजू रविंद्रन को सिंगापुर की एक अदालत ने 6 महीने की जेल की सजा सुनाई है। सिंगापुर कोर्ट के मुताबिक, रविंद्रन अप्रैल 2024 से लगातार अपनी संपत्तियों से जुड़ी जानकारी देने के आदेशों को नजरअंदाज कर रहे थे। जब उन्होंने बार-बार अदालत की बात नहीं मानी, तो कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया और जेल भेजने का फैसला सुनाया। कोर्ट ने रविंद्रन को तुरंत अधिकारियों के सामने सरेंडर करने को कहा है। कोर्ट ने पाया कि रविंद्रन ने अपनी प्रॉपर्टी से जुड़े जरूरी कागजात छिपाए और अदालत के आदेशों को नहीं माना, जिसे ‘कोर्ट की अवमानना’ माना गया है।

रवींद्रन की ओर से इस सजा पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई

रवींद्रन के खिलाफ सिंगापुर की अदालत में यह मामला कतर के सॉवरेन वेल्थ फंड ‘कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी’ (QIA) की एक सहायक कंपनी ने दर्ज कराया था। QIA ने बायजू के उस फंडिंग राउंड में निवेश किया था, जब कंपनी भारी संकट से गुजर रही थी और अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही थी।इस मामले में कोर्ट में कतर होल्डिंग्स का पक्ष ‘ड्रू एंड नेपियर’ ने रखा। वहीं बायजू इन्वेस्टमेंट्स की ओर से ‘फर्वेंट चैंबर्स’ ने पैरवी की। फिलहाल रवींद्रन की ओर से इस सजा पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। यह भी अभी स्पष्ट नहीं है कि वे वर्तमान में सिंगापुर में मौजूद हैं या किसी अन्य देश में।

67 लाख रुपए का जुर्माना

सजा के साथ-साथ रवींद्रन पर 90,000 सिंगापुर डॉलर (करीब 67 लाख रुपए) का जुर्माना भी लगाया गया है। उन्हें यह राशि कानूनी खर्च (लीगल कॉस्ट) के तौर पर देनी होगी। इसके अलावा, रवींद्रन को ‘बीआर इन्वेस्टको पीटीई’ की कानूनी मिल्कियत साबित करने वाले दस्तावेज भी कोर्ट में जमा करने का आदेश दिया गया है। यह एक कॉरपोरेट एंटिटी है, जिसके पास संबंधित कंपनी के शेयर्स हैं।

क्रिकेट डील की वजह से शुरू हुई दिवाला प्रक्रिया

भारत में बायजू की मुश्किलें तब बढ़ीं जब जुलाई 2024 में नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने इसके खिलाफ इन्सॉल्वेंसी (दिवाला) कार्यवाही शुरू की। हैरानी की बात यह है कि जिस भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) की स्पॉन्सरशिप से कंपनी ने शोहरत पाई, उसी के ₹158 करोड़ के बकाया भुगतान न करने पर यह कार्रवाई शुरू हुई। अब कंपनी अपने सबसे कीमती एसेट ‘आकाश’ पर भी नियंत्रण खोने की कगार पर है।

फाउंडर की नेटवर्थ हुई जीरो

कंपनी की खराब हालत का असर कर्मचारियों पर भी पड़ा। कई महीनों से कर्मचारियों की सैलरी अटकी हुई है और बड़े स्तर पर छंटनी की गई है। निवेशकों का भरोसा टूटने के बाद फोर्ब्स ने बायजू रवींद्रन की नेटवर्थ को ‘शून्य’ घोषित कर दिया है।

May 27, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
छत्तीसगढ़ में फेक मैरिज पार्टी को लेकर जमकर बवाल, पार्टी में केवल कपल एंट्री
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

छत्तीसगढ़ में फेक मैरिज पार्टी को लेकर जमकर बवाल, पार्टी में केवल कपल एंट्री

by Dakshi Sahu Rao May 27, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में होने वाले फेक मैरिज पार्टी को लेकर जमकर बवाल मच गया है। विवाद बढ़ता देख पुलिस ने कोसी एयरो क्लब रिसोर्ट के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र स्थित कोसी एयरो क्लब रिसोर्ट में 30 मई को फेक मैरिज पार्टी आयोजित की जाने वाली थी। आयोजन की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के लोग नाराज होकर रिसोर्ट पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया।

माहौल बिगडऩे लगा था

मामले की सूचना मिलने पर जेवरा सिरसा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और रिसोर्ट प्रबंधन के बीच तीखी बहस चल रही थी। माहौल धीरे-धीरे तनावपूर्ण होता जा रहा था। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर स्थिति शांत कराने का प्रयास किया।

छत्तीसगढ़ में फेक मैरिज पार्टी को लेकर जमकर बवाल, पार्टी में केवल कपल एंट्री

छत्तीसगढ़ में फेक मैरिज पार्टी को लेकर जमकर बवाल, पार्टी में केवल कपल एंट्री

पुलिस के अनुसार आयोजन को लेकर क्षेत्र में तनाव बढऩे और कानून-व्यवस्था बिगडऩे की आशंका थी। इसी को देखते हुए पुलिस ने कोसी रिसोर्ट के मैनेजर ब्रह्म दत्त पांडे के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। उनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।

जेवरा सिरसा चौकी का घेराव किया

वहीं भिलाई नगर हिंदू युवा मंच ने भी मंगलवार को जेवरा सिरसा चौकी का घेराव कर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। दरअसल, ग्रामीणों का कहना था कि इस तरह के आयोजन से हिंदू विवाह संस्कार का मजाक बनाया जा रहा है और उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं।

पार्टी में केवल कपल एंट्री रखी गई

धमधा रोड स्थित कोसी रिसोर्ट में 30 मई, शनिवार की रात फेक मैरिज पार्टी आयोजित की जानी थी। इस पार्टी में केवल कपल एंट्री रखी गई थी और इसके लिए 499 रुपए एंट्री फीस तय की गई थी। आयोजन में शामिल होने वाले कपल्स को दूल्हा-दुल्हन के ड्रेस कोड में तैयार होकर पहुंचना था।

पार्टी के लिए डीजे नाइट समेत मनोरंजन की अलग-अलग तैयारियां की गई थीं। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद रिसोर्ट प्रबंधन ने तेज गर्मी और मौसम का हवाला देते हुए फेक मैरिज पार्टी को फिलहाल स्थगित करने की घोषणा कर दी है।

May 27, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
Newer Posts
Older Posts
YouTube Video VVUtQzBZN2Z1ZUhhSUJfblJvVnJDS2tBLkZVcU1EUzNZWWNB नवा रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के बाद विस्थापित परिवारों का संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है। करीब 80 परिवारों के घर हटाए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने रायपुर कलेक्ट्रेट का घेराव कर 11 घंटे तक धरना दिया। प्रशासन से बातचीत के बाद आंदोलन फिलहाल स्थगित किया गया है, लेकिन ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शुक्रवार सुबह 11 बजे तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना और जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस बीच भारी बारिश में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव प्रभावित परिवारों से मिलने नकटी गांव पहुंचे। पेड़ के नीचे बैठकर उन्होंने महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों का दर्द सुना। कांग्रेस नेताओं ने भी सरकार पर सवाल उठाए हैं, जबकि प्रशासन का दावा है कि प्रभावित परिवारों का पुनर्वास किया जा रहा है। आखिर क्या है पूरा विवाद, विस्थापितों की प्रमुख मांगें क्या हैं और इस मुद्दे पर राजनीति क्यों तेज हो गई है? देखिए CG Prime News की यह विस्तृत और ग्राउंड रिपोर्ट।

#Nakati #NavaRaipur #BulldozerAction #Raipur #Chhattisgarh #TSSinghdeo #BhupeshBaghel #AnujSharma #CGNews #BreakingNews #CGPrimeNews #ViralNews #Protest #Dharna #Rain #Villagers #Rehabilitation #Bulldozer #Politics #Congress #BJP #RaipurNews #NakatiVillage #Justice #Housing #Families #Women #Children #GroundReport #LiveUpdate #ChhattisgarhNews #VidhayakColony #EWSHousing #Humanity #Monsoon #ViralVideo #LatestNews #IndianPolitics #Support #CG #NewsUpdate #HindiNews #Trending #PublicVoice #People #Development #Government #JailBharo #ProtestNews #Exclusive
नवा रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के बाद विस्थापित परिवारों का संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है। करीब 80 परिवारों के घर हटाए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने रायपुर कलेक्ट्रेट का घेराव कर 11 घंटे तक धरना दिया। प्रशासन से बातचीत के बाद आंदोलन फिलहाल स्थगित किया गया है, लेकिन ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शुक्रवार सुबह 11 बजे तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना और जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस बीच भारी बारिश में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव प्रभावित परिवारों से मिलने नकटी गांव पहुंचे। पेड़ के नीचे बैठकर उन्होंने महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों का दर्द सुना। कांग्रेस नेताओं ने भी सरकार पर सवाल उठाए हैं, जबकि प्रशासन का दावा है कि प्रभावित परिवारों का पुनर्वास किया जा रहा है। आखिर क्या है पूरा विवाद, विस्थापितों की प्रमुख मांगें क्या हैं और इस मुद्दे पर राजनीति क्यों तेज हो गई है? देखिए CG Prime News की यह विस्तृत और ग्राउंड रिपोर्ट।

#Nakati #NavaRaipur #BulldozerAction #Raipur #Chhattisgarh #TSSinghdeo #BhupeshBaghel #AnujSharma #CGNews #BreakingNews #CGPrimeNews #ViralNews #Protest #Dharna #Rain #Villagers #Rehabilitation #Bulldozer #Politics #Congress #BJP #RaipurNews #NakatiVillage #Justice #Housing #Families #Women #Children #GroundReport #LiveUpdate #ChhattisgarhNews #VidhayakColony #EWSHousing #Humanity #Monsoon #ViralVideo #LatestNews #IndianPolitics #Support #CG #NewsUpdate #HindiNews #Trending #PublicVoice #People #Development #Government #JailBharo #ProtestNews #Exclusive
नकटी बुलडोजर कांड: बारिश में बेघर 85 परिवार | टीएस सिंहदेव पहुंचे, महिलाओं का छलका दर्द |
रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में विस्थापितों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मंत्री ओपी चौधरी के सरकारी बंगले का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जबकि गुस्साए ग्रामीणों ने बंगले के बाहर लगे पोस्टर और बैनर भी फाड़ दिए।
इस आंदोलन में पूर्व सांसद विकास उपाध्याय सहित कई कांग्रेस नेता भी शामिल रहे। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर भारी बल तैनात किया और आसपास के रास्तों पर बैरिकेडिंग की। इससे पहले विस्थापित ग्रामीण रायपुर कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठे थे और चेतावनी दी थी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विवाद 29 जून को हुई बुलडोजर कार्रवाई से जुड़ा है, जिसमें करीब 80 मकानों को तोड़ा गया। प्रभावित परिवारों का कहना है कि उन्हें पर्याप्त पुनर्वास और मूलभूत सुविधाएं नहीं मिली हैं, जबकि प्रशासन का कहना है कि प्रभावितों को ईडब्ल्यूएस आवास उपलब्ध कराए गए हैं।
देखिए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट सिर्फ CG Prime News पर।


#Nakati #Raipur #OPChaudhary #BulldozerAction #Bulldozer #Chhattisgarh #CGNews #RaipurNews #BreakingNews #LatestNews #Protest #NakatiVillage #DisplacedFamilies #VikasUpadhyay #Politics #ChhattisgarhPolitics #CGPrimeNews #HindiNews #LiveNews #ViralNews #Government #Police #ProtestNews #BulldozerPolitics #Congress #BJP #RaipurProtest #CGUpdate #IndiaNews #PoliticalNews #GroundReport #TodayNews #Breaking #NewsUpdate #ChhattisgarhNews #Housing #Rehabilitation #EWS #VillageNews #Trending #IndianPolitics #PoliceAction #PublicProtest #CG #News #YouTubeNews #ViralVideo #Exclusive #Headlines #TopNews
बुलडोजर एक्शन के खिलाफ बड़ा प्रदर्शनपुलिस से धक्का-मुक्की, फाड़े पोस्टर-बैनर | Raipur News |
दुर्ग जिले के जल संसाधन विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि विभागीय कर्मचारी नंदकुमार ने अपने पुत्र के विवाह के लिए सामान्य भविष्य निधि (GPF) से 5 लाख रुपये निकालने का आवेदन किया था। आवेदन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने और भुगतान कराने के बदले आरोपी बाबू ने 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।
पीड़ित कर्मचारी ने इसकी शिकायत ACB से की। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने ट्रैप की योजना बनाई। तय रणनीति के अनुसार जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, पहले से मौजूद ACB टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। ACB की टीम अब पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में किसी अन्य की भूमिका तो नहीं है।
ऐसी ही बड़ी और विश्वसनीय खबरों के लिए वीडियो को लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और नोटिफिकेशन बेल जरूर दबाएं।


#ACB #Durg #Bribery #Corruption #WaterResources #GPF #Trap #Chhattisgarh #BreakingNews #AntiCorruption #ShivKumarThakur #DurgNews #CGNews #GovernmentEmployee #Raid #CrimeNews #HindiNews #LatestNews #CGPrime #NewsUpdate
GPF के 5 लाख के बदले मांगी 10 हजार रिश्वत! दुर्ग जल संसाधन विभाग का बाबू ACB के ट्रैप में गिरफ्तार |
रायपुर के माना एयरपोर्ट के पास स्थित नकटी (सम्मानपुर) गांव में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान 85 परिवारों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया। इस कार्रवाई के बाद कई परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए। दावा किया जा रहा है कि प्रभावित मकानों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने कुछ घर भी शामिल हैं।
इस पूरे मामले ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी हलचल मचा दी है। सरायपाली विधायक चातुरी डिग्रीलाल नंद ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर कहा कि गरीबों का घर उजाड़कर उन्हें विधायक आवास नहीं चाहिए। उन्होंने प्रभावित परिवारों के सम्मानजनक पुनर्वास और पक्के मकान की मांग की है।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी मौके पर पहुंचकर सरकार पर सवाल उठाए, जबकि स्थानीय विधायक अनुज शर्मा ने विस्थापित परिवारों के पुनर्वास का भरोसा दिया है।
क्या कार्रवाई से पहले पुनर्वास होना चाहिए था? क्या विकास और मानवीय संवेदनाओं के बीच बेहतर संतुलन संभव है? इस ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए पूरी कहानी और अपनी राय कमेंट में जरूर साझा करें।


#Raipur #NaktiVillage #BulldozerAction #CGNews #Chhattisgarh #BreakingNews #ManaAirport #PMAwas #Rehabilitation #BhupeshBaghel #VishnuDeoSai #AnujSharma #Congress #BJP #GroundReport #Encroachment #ViralNews #HindiNews #CGPrimeNews #LatestNews #Politics #Housing #PoorFamilies #Monsoon #IndiaNews
85 परिवारों पर चला बुलडोजर! PM आवास भी टूटे? विधायक ने ठुकराया सरकारी बंगला | Nakti Village Raipur|
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम पंचायत नरधा में आयोजित ग्रामसभा के दौरान एक अनोखा मामला सामने आया। ग्रामीणों ने गांव में कंपोजिट शराब दुकान खोलने की मांग रख दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामसभा में रखे गए इस प्रस्ताव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। आखिर ग्रामीणों ने यह मांग क्यों उठाई, इसके पीछे क्या तर्क दिए गए और इस पूरे मामले पर लोगों की क्या प्रतिक्रिया है, जानिए इस विशेष रिपोर्ट में। वीडियो पसंद आए तो लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और अपने विचार कमेंट में जरूर साझा करें।

#Balodabazar #Nardha #GramSabha #LiquorShop #Chhattisgarh #ViralVideo #CGNews #BreakingNews #VillageNews #LocalNews #CGPrimeNews #Trending #Panchayat #NewsUpdate #HindiNews
बलौदाबाजार: ग्रामसभा में ग्रामीणों ने खुद मांगी शराब दुकान! वायरल VIDEO ने मचाई हलचल | CG News |
बारिश के बाद बदहाल सड़क और जलभराव से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। सड़क पर इतना पानी भर गया कि एक ग्रामीण ने विरोध के अनोखे तरीके के रूप में बीच सड़क पर बैठकर स्नान कर लिया। उसने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से अपील करते हुए कहा कि उन्हें उग्र आंदोलन के लिए मजबूर न किया जाए। बताया जा रहा है कि वह पिछले तीन दिनों से आमरण अनशन पर भी बैठा है। आखिर यह मामला कहां का है, सड़क की हालत इतनी खराब क्यों है और प्रशासन की क्या प्रतिक्रिया है? देखिए पूरी रिपोर्ट सिर्फ CG Prime News पर।


#BreakingNews #RoadIssue #ViralVideo #Rain #Waterlogging #CM #Chhattisgarh #Anshan #Protest #RoadCondition #VillageNews #CGNews #CGPrimeNews #HindiNews #Trending
सड़क बनी तालाब! बीच सड़क पर नहाने लगा ग्रामीण, CM से लगाई गुहार | 3 दिन से आमरण अनशन | CG News |
Subscribe

Popular Posts

  • 1

    भिलाई सेक्टर-6 मजार में रंगाई को लेकर खूनी विवाद, युवक पर कटर से हमला

    June 15, 2026
  • 2

    दुर्ग SSP विजय अग्रवाल पहुंचे जामुल थाना, रोल कॉल में पुलिसकर्मियों की ली क्लास

    November 4, 2025
  • 3

    Bilaspur Train Accident: कलेक्टर ने की 5 मौत की पुष्टि, Railway ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर, लोको पायलट के फंसे होने की आशंका

    November 4, 2025
  • 4

    दुर्ग: जलघर की टंकी में मिली 3 दिन पुरानी सड़ी हुई लाश, 45 हजार से ज्यादा घरों में दूषित पानी की सप्लाई

    November 13, 2025
  • 5

    चंद्रामौर्या अंडर ब्रिजः महिला के शव की शिनाख्त, लिव-इन पार्टनर पहुंचा थाने

    December 17, 2025
  • 6

    नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के रसूखदार आरोपी फरार, तीन दिन बीत गए

    February 3, 2026
  • 7

    नंबरप्लेट पर विधायक, पीछे CG King लिखकर रौबझाड़ रहा चालक गिरफ्तार

    December 28, 2025
  • Big News: भिलाई के नाबालिग के आतंकवादियों से जुड़े तार, सुसाइड बॉम्बर बनने था तैयार

    November 19, 2025
  • 9

    दुर्ग SSP ने हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड, मृतक के रिश्तेदार से मांगा 5 हजार

    January 20, 2026
  • 10

    Breaking: छत्तीसगढ़ के भिलाई में मदरसा और स्कूल पर चला बुलडोजर

    June 15, 2026

Follow Us

Recent Posts

  • रूस में ईंधन संकट गहराया: पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, कई इलाकों में राशनिंग शुरू

    July 4, 2026
  • फीता कृमि से शुरू हुई परेशानी, जांच में दिमाग में मिले 38 परजीवी

    July 4, 2026
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: SIT ने बैंक लेन-देन और ट्रस्ट रिकॉर्ड खंगाले, आरोपी की संपत्ति जांच तेज

    July 4, 2026
  • कबीरधाम में किसान पिता-पुत्र की मौत, खेत में झटका तार की चपेट में आए

    July 3, 2026
  • नकटी के विस्थापितों ने घेरा मंत्री ओपी का बंगला, पुलिस के साथ झुमाझटकी, फाड़े बैनर, पोस्टर

    July 3, 2026
CG Prime News Logo

About Us

CG Prime News एक विश्वसनीय और निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको आपके आस-पास और देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से हर पल जोड़े रखता है।

हमारा उद्देश्य है — जनता तक सही, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना। हम राजनीति, शिक्षा, रोजगार, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्थानीय खबरों को सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

“सूचना ही शक्ति है” — हर खबर तथ्यों के साथ, बिना किसी पक्षपात के।

Office Address

Chief Editor: Rita Sharma

Editor: Dakshi Sahu Rao

Mobile: 9302547826

Email: cgprimenews85@gmail.com

Home| Disclaimer| Terms & Conditions| Advertisement Policy| About Us| Contact
© 2025 CGPrimeNews.com • Developed by byscreations.com
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट