Wednesday, July 15, 2026
Home » Blog » मूकबधिर दिव्यांग युवाओं के लिए 17 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप, नौकरी का सुनहरा मौका

मूकबधिर दिव्यांग युवाओं के लिए 17 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप, नौकरी का सुनहरा मौका

निजी क्षेत्रों की कंपनियों में विभिन्न पदों पर होगी सीधी भर्ती

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
मूकबधिर दिव्यांग युवाओं के लिए 17 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप, नौकरी का सुनहरा मौका

CG Prime News@दुर्ग. JOB Placement camp for deaf and mute youth on July 17 in raipur  मूकबधिर दिव्यांग युवाओं को रोजगार के सुनहरे अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 17 जुलाई 2026 को एक विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। विशेष रोजगार कार्यालय (दिव्यांगजनों के नियोजन के लिए) रायपुर के उपसंचालक डॉ. शशिकला अतुलकर से मिली जानकारी के अनुसार, यह मेला पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, लोकभवन के बाजू, सिविल लाइन्स, रायपुर स्थित विशेष रोजगार कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

10 से 15 हजार रुपए मिलेगा पेमेंट

इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां युवाओं का सीधे साक्षात्कार लेकर विभिन्न पदों पर चयन करेंगी। इस भर्ती मेले में प्रमुख रूप से नियोजक इनोवेटिव रिटेल कॉन्सेप्ट्स प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा Óपिकर पैकरÓ के कुल 4 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण और आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को 10,000 से 15,000 रुपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा।

30 पदों पर होगी भर्ती

इसके अतिरिक्त, इंस्टाकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सीनियर असिस्टेंट के 15 पदों और वेयर हाउस हेल्पर के 15 पदों समेत कुल 30 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण, आयु सीमा 18 से 30 वर्ष और वेतनमान 10,000 से 12,000 रुपये तक रखा गया है। समस्त पदों के लिए कार्यक्षेत्र रायपुर होगा।


ऑनलाइन करना पड़ेगा आवेदन

रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक सभी मूकबधिर दिव्यांग आवेदकों के लिए छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट [http://erojgar.cg.gov.in](https://www.google.com/search?q=http://erojgar.cg.gov.in)) पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। आवेदक अपने मोबाइल में छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप डाउनलोड करके भी अपना रोजगार पंजीयन और आवेदन दर्ज कर सकते हैं।

पूरी तरह नि:शुल्क है रोजगार मेला

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए आवेदकों को निर्धारित तिथि और समय पर अपने समस्त मूल शैक्षणिक दस्तावेज, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति और पासपोर्ट साइज की स्वयं की फोटो के साथ उपस्थित होना होगा। यह रोजगार मेला पूर्णत: नि:शुल्क है और विभाग द्वारा आने-जाने के लिए कोई भी मार्गव्यय देय नहीं होगा। विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 0771-4044081 पर संपर्क किया जा सकता है।

You may also like