Thursday, July 16, 2026
Home » Blog » रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर ने घर में लगाई फांसी, पत्नी ने खिड़की से देखा शव

रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर ने घर में लगाई फांसी, पत्नी ने खिड़की से देखा शव

िलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र की घटना, कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर ने घर में लगाई फांसी, पत्नी ने खिड़की से देखा शव

CG Prime News@बिलासपुर. Retired Sub-Inspector Suicide in bilaspur छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर का शव उनके घर में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान 68 वर्षीय सीताराम गुप्ता के रूप में हुई है, जो पुलिस विभाग से सब इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पत्नी ने खिड़की से देखा तो मच गया हड़कंप

जानकारी के अनुसार सीताराम गुप्ता अपनी पत्नी के साथ चटर्जी गली स्थित घर में रहते थे। उनके चार बेटे और एक बेटी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है और वे अलग-अलग निवास करते हैं। बुधवार शाम वह अपने कमरे में गए थे। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर उनकी पत्नी ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से झांकने पर उन्होंने अपने पति को फंदे से लटका देखा। यह नजारा देखकर घबराई पत्नी ने अपने बेटों और पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। कुछ देर में घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

कोई सुसाइड नोट नहीं मिला

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का निरीक्षण किया, लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट या ऐसा कोई स्पष्ट साक्ष्य नहीं मिला जिससे घटना के कारणों का पता चल सके। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


हर पहलू से जांच जारी

सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले तथ्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।

You may also like