Thursday, July 16, 2026
Home » Blog » हाइवे पर ट्रैक्टर बना काल, उजड़ी दो परिवारों की खुशियां, दो सगी बहनें, उनकी दो बेटियों की मौत

हाइवे पर ट्रैक्टर बना काल, उजड़ी दो परिवारों की खुशियां, दो सगी बहनें, उनकी दो बेटियों की मौत

एक ही स्कूटी में सवार थे पांच लोग, खुशियां बांटने से पहले परिवार में पसर गया मातम

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
हाइवे पर ट्रैक्टर बना काल, उजड़ी दो परिवारों की खुशियां, दो सगी बहनें, उनकी दो बेटियों की मौत

CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग जिले के कुम्हारी में गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे से एक साथ दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल गई। दो सगी बहनें और उनके दो बच्चों की इस दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं एक 8 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे-53 पर गुरुवार सुबह अमृता निर्मलकर (28), उनकी सगी बहन लक्ष्मी निर्मलकर (26), अमृता की 7 वर्षीय बेटी याचना और 4 वर्षीय डॉली, अमृता का 8 वर्षीय बेटा भावेश एक ही स्कूटी में सवार होकर रायपुर जा रहे थे।

हाइवे पर ट्रैक्टर बना काल, उजड़ी दो परिवारों की खुशियां, दो सगी बहनें, उनकी दो बेटियों की मौत

हाइवे पर ट्रैक्टर बना काल, उजड़ी दो परिवारों की खुशियां, दो सगी बहनें, उनकी दो बेटियों की मौत

दुर्घटना में चार लोगों की मौत

इसी बीच नेशनल हाइवे पर खड़े ऑक्सीजन सिलेंडर से भरे ट्रैक्टर से उनकी स्कूटी जा टकराई। देखते ही देखते ही पल-भर में सड़क खून से लाल हो गई। स्कूटी सवार चार लोगों की मौत हो गई। घटना कुम्हारी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में अमृता निर्मलकर (28), उनकी सगी बहन लक्ष्मी निर्मलकर (26), अमृता की 7 वर्षीय बेटी याचना और 4 वर्षीय बेटी डॉली की मौत हो गई। वहीं अमृता का 8 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका उपचार चल रहा है। लापरवाही और एक चूक का परिणाम देखकर लोगों का भी दिल भर आया।


पुलिस ने बताया कि स्कूटी (सीजी 07 डीई 5847) पर एक ही परिवार के पांच लोग सवार होकर सोमनी भिलाई-3 से रायपुर के बसंत विहार स्थित अपने मामा के घर जा रहे थे। रास्ते में सुबह करीब 10 से 10:30 बजे के बीच सड़क किनारे खड़े ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदे ट्रैक्टर के पीछे स्कूटी जा घुसी।

दो दिन पहले मनाया था जन्मदिन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो महिलाओं और दो बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई। अमृता निर्मलकर के पति लोकेश निर्मलकर के मुताबिक परिवार ने हादसे से दो दिन पहले ही 14 जुलाई को याचना का जन्मदिन मनाया था। अगले दिन सभी रिश्तेदारों से मिलने रायपुर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

टैक्टर किया जब्त

पुलिस ने दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। वहीं ट्रैक्टर चालक भोला यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ किया है। मृतकों के शवों के लिए पोस्टमार्टम के लिए सुपेला शासकीय अस्पताल भेजा गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवार में शोक का माहौल है।

You may also like