CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Saturday, July 4, 2026
Breaking
रूस में ईंधन संकट गहराया: पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, कई...
फीता कृमि से शुरू हुई परेशानी, जांच में दिमाग में मिले...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: SIT ने बैंक लेन-देन और ट्रस्ट...
कबीरधाम में किसान पिता-पुत्र की मौत, खेत में झटका तार की...
नकटी के विस्थापितों ने घेरा मंत्री ओपी का बंगला, पुलिस के...
भिलाई के नेहरू नगर में बुलडोजर एक्शन, हाईटेक हॉस्पिटल के पास...
दुर्ग जिले में 7 और 9 साल की सगी बहनों से...
दुर्ग में 1.60 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, अंतरराज्यीय 3 साइबर ठग...
SR हॉस्पिटल चिखली दुर्ग में मनाया गया डॉक्टर्स डे
Durg: कुम्हारी में 4 किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार,...
CG Prime News
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Copyright 2025 - All Right Reserved | BYS Creations
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरभिलाईलेटेस्ट

BSP में चोरी का लोहा लोड करने वाला क्रेन ऑपरेटर गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao May 30, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. Bhilai Steel plant iron stolen case 2026 भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से संगठित तरीके से लौह स्क्रैप चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुरानी भिलाई पुलिस ने मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रविन्द्र साहू के रूप में हुई है, जो सांई एसोसिएट में क्रेन चालक के रूप में कार्यरत था। पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

250 टन लौह स्क्रैप और करोड़ों की संपत्ति जब्त

पुलिस के अनुसार, 26 मई 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम अकलोरडीह खदान पारा स्थित ए.के. ट्रेडर्स परिसर में छापेमारी की गई। जांच के दौरान कई वाहनों में फ्लू डस्ट के साथ बड़ी मात्रा में लौह प्लेट, बीम कटिंग और अन्य स्क्रैप सामग्री भरी मिली। मौके से लगभग 250 टन लौह स्क्रैप बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 90 लाख रुपये बताई गई है।

इसके अलावा, स्क्रैप परिवहन और लोडिंग में उपयोग किए जा रहे विभिन्न वाहन, हाइड्रा, जेसीबी और अन्य मशीनरी भी जब्त की गई। जब्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत लगभग 3.22 करोड़ रुपये आंकी गई है।

मुख्य आरोपी के निर्देश पर होती थी स्क्रैप की लोडिंग

विवेचना के दौरान पुलिस को रविन्द्र साहू की संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य मिले। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह मुख्य फरार आरोपी संजय सिंह के निर्देश पर मैग्नेटिक क्रेन की मदद से BSP का लोहा चोरी कर फ्लू डस्ट परिवहन करने वाले वाहनों में लोड करता था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पिछले चार से पांच महीनों से संगठित रूप से इस अवैध गतिविधि को अंजाम दे रहे थे। चोरी किए गए लौह स्क्रैप को फ्लू डस्ट के साथ मिलाकर परिवहन किया जाता था, जिससे जांच एजेंसियों को भ्रमित किया जा सके।

अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस पहले ही चिंतानंद साहू, जितेश वर्मा, मिथेन ठाकुर और निर्मल सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज चुकी है। रविन्द्र साहू की गिरफ्तारी के बाद अब तक कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने बताया कि मामले के अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

May 30, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन, DK शिवकुमार होंगे नए मुख्यमंत्री, 3 जून को शपथ ग्रहण
छत्तीसगढ़दिल्लीदेशफीचरराजनीतिराष्ट्रीयलेटेस्ट

कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन, DK शिवकुमार होंगे नए मुख्यमंत्री, 3 जून को शपथ ग्रहण

by Dakshi Sahu Rao May 30, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली.dk shivakumar new chief minister karnataka oath ceremony june 3  कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार अब राज्य के 24वें मुख्यमंत्री बनेंगे। बेंगलुरु में शनिवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। 28 मई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले सिद्धारमैया ने उनके नाम प्रस्ताव रखा। इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। उपमुख्यमंत्री रहे को कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का नया नेता चुन लिया गया है।

सीएम रोटेशनल फॉर्मूला’

शनिवार शाम बेंगलुरु में आयोजित कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने शिवकुमार के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व के अनुसार, नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 3 जून को बेंगलुरु स्थित लोक भवन के ग्लास हाउस में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही नए मंत्रिमंडल के गठन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

शिवकुमार ‘सीएम रोटेशनल फॉर्मूला’ के तहत मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। सिद्धारमैया 20 मई 2023 से 28 मई 2026 तक मुख्यमंत्री रहे हैं। आज की बैठक में कर्नाटक कांग्रेस इंचार्ज रणदीप सुरजेवाला, पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे। दोनों को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

कैबिनेट में बड़े फेरबदल की तैयारी

सूत्रों के मुताबिक, नई सरकार के गठन के साथ मंत्रिमंडल में व्यापक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मौजूदा कैबिनेट के करीब 10 मंत्रियों को बाहर किया जा सकता है, जबकि कई नए चेहरों को मौका मिलने की संभावना है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि चार डिप्टी मुख्यमंत्री भी नियुक्त किए जा सकते हैं।
बताया जा रहा है कि नए मंत्रिमंडल में कांग्रेस अध्यक्ष के परिवार से जुड़े नेताओं के साथ-साथ सिद्धारमैया समर्थक नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

दिल्ली में हुई अहम बैठक

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया दिल्ली पहुंचे थे, जहां उन्होंने कांग्रेस नेता और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, इस दौरान नए मंत्रिमंडल के गठन और सत्ता हस्तांतरण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

ज्योतिषी ने किया लंबी राजनीतिक पारी का दावा

डीके शिवकुमार के ज्योतिषी द्वारकानाथ गुरुजी ने दावा किया है कि शिवकुमार लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर बने रह सकते हैं। उनका कहना है कि शिवकुमार की राजनीतिक स्थिति मजबूत है और वे आगामी वर्षों में भी राज्य की राजनीति में प्रभावशाली भूमिका निभाएंगे। हालांकि राजनीतिक विश्लेषक इस तरह के दावों को व्यक्तिगत आकलन मानते हैं।

कर्नाटक की राजनीति में नया अध्याय

डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। आगामी दिनों में मंत्रिमंडल विस्तार, विभागों के बंटवारे और संगठनात्मक संतुलन पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

May 30, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ कथित मारपीट और धक्का-मुक्की की घटना सामने आई।
कोलकाताक्राइमछत्तीसगढ़देशफीचरराजनीतिलेटेस्ट

बंगाल में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी से मारपीट, कपड़े फाड़े, चोर-चोर के नारे लगाए

by Dakshi Sahu Rao May 30, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@कोलकाता. TMC MP Abhishek Banerjee assaulted in Bengal पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर इलाके में शनिवार शाम उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ कथित मारपीट और धक्का-मुक्की की घटना सामने आई। अभिषेक चुनावी हिंसा में घायल हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान विरोध प्रदर्शन और हंगामे के बीच उनके साथ दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया गया है।

घेराव, नारेबाजी और अंडे फेंकने का आरोप

टीएमसी नेताओं के अनुसार, अभिषेक बनर्जी के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोप है कि नारेबाजी के बीच उनके ऊपर अंडे फेंके गए और धक्का-मुक्की के दौरान उनकी शर्ट फट गई। स्थिति बिगड़ने पर सुरक्षा कारणों से उन्हें हेलमेट पहनाकर वहां से बाहर निकाला गया। घटना के बाद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि हमला करने वालों का उद्देश्य उन्हें नुकसान पहुंचाना था, लेकिन ऐसे घटनाक्रमों से उनकी पार्टी पीछे हटने वाली नहीं है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए और दावा किया कि मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद नहीं था।

राजनीतिक रूप से संवेदनशील है सोनारपुर

सोनारपुर क्षेत्र लंबे समय से पश्चिम बंगाल की राजनीति का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। यहां टीएमसी और भाजपा के बीच कड़ा राजनीतिक मुकाबला देखने को मिलता रहा है। चुनावी मौसम के दौरान और उसके बाद भी कई बार राजनीतिक हिंसा और टकराव की घटनाएं सामने आती रही हैं।
हाल के वर्षों में इलाके में कई राजनीतिक विवाद सुर्खियों में रहे हैं। मई 2026 में एक भाजपा कार्यकर्ता के घर में आगजनी की घटना को लेकर आरोप-प्रत्यारोप हुए थे। वहीं विधानसभा चुनाव के दौरान एक टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या का मामला भी चर्चा में रहा था।

बंगाल में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी से मारपीट, कपड़े फाड़े, चोर-चोर के नारे लगाए

बंगाल में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी से मारपीट, कपड़े फाड़े, चोर-चोर के नारे लगाए

CID के समन के बीच बढ़ी राजनीतिक हलचल

इस घटना से पहले अभिषेक बनर्जी को कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले में पश्चिम बंगाल सीआईडी द्वारा नोटिस जारी किया गया था। उन्हें सोमवार को पूछताछ के लिए सीआईडी मुख्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है। अधिकारियों द्वारा उनके आवास पर नोटिस पहुंचाने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

जांच और प्रतिक्रिया पर नजर

घटना के बाद राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। विभिन्न राजनीतिक दलों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय प्रशासन पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं।

May 30, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कथित आतंकी साजिश का खुलासा करते हुए 9 संदिग्धों को गिरफ्तार किया।
क्राइमछत्तीसगढ़दिल्लीदेशफीचरराष्ट्रीयलेटेस्ट

दिल्ली में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

by Dakshi Sahu Rao May 30, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शनिवार को एक बड़े आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के नेटवर्क से कथित रूप से जुड़े 9 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से हथियार, हैंड ग्रेनेड और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह समूह देश के विभिन्न हिस्सों में बड़े हमलों की साजिश रच रहा था।

प्रमुख शहरों और संवेदनशील ठिकानों को बनाया गया था निशाना

जांच एजेंसियों के मुताबिक गिरफ्तार किए गए संदिग्धों के निशाने पर दिल्ली और मुंबई के प्रमुख धार्मिक स्थल, सरकारी भवन, मंत्रालय और सुरक्षा बलों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान थे। पुलिस का दावा है कि यह मॉड्यूल लंबे समय से सक्रिय था और इसकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी।
सूत्रों के अनुसार आरोपियों का संपर्क पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स से था। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि उन्हें वित्तीय सहायता और तकनीकी सहयोग किन माध्यमों से प्राप्त हो रहा था।

कई राज्यों से जुड़े हैं आरोपी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी दिल्ली, मुंबई और पंजाब से जुड़े हुए हैं। इनमें कुछ नेपाली नागरिकों के शामिल होने की भी जानकारी सामने आई है। सुरक्षा एजेंसियां अब इस नेटवर्क के मास्टरमाइंड, स्थानीय सहयोगियों और विदेशी संपर्कों की पहचान करने में जुटी हैं।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कथित आतंकी साजिश का खुलासा करते हुए 9 संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कथित आतंकी साजिश का खुलासा करते हुए 9 संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

फंडिंग और भर्ती नेटवर्क की होगी गहन जांच

दिल्ली पुलिस और अन्य केंद्रीय एजेंसियां अब इस मॉड्यूल की फंडिंग व्यवस्था, भर्ती प्रक्रिया और लॉजिस्टिक सपोर्ट सिस्टम की विस्तृत जांच कर रही हैं। अधिकारियों का मानना है कि इस नेटवर्क के पीछे कई स्तरों पर काम करने वाले सहयोगी हो सकते हैं, जिनकी भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

हाल के महीनों में भी सामने आए आतंकी मॉड्यूल

देश में पिछले कुछ महीनों के दौरान कई संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल का खुलासा हुआ है। मई में उत्तर प्रदेश में चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था, जिन पर संवेदनशील स्थलों को निशाना बनाने की योजना बनाने का आरोप था। वहीं अप्रैल में पंजाब के अमृतसर में एक कथित ISI समर्थित मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में सतर्कता बढ़ाई गई है और सभी संभावित नेटवर्क की जांच जारी है।

May 30, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा निलंबित किए गए गोबरा नवापारा थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल।
क्राइमछत्तीसगढ़फीचररायपुरलेटेस्ट

रायपुर ग्रामीण SP ने TI को किया सस्पेंड, अवैध शराब कारोबार पर नियंत्रण नहीं कर पाए

by Dakshi Sahu Rao May 30, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@रायपुर. Raipur Rural SP Suspends TI Dipesh jaiswal रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने गोबरा नवापारा थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेश जायसवाल को निलंबित कर दिया है। उन पर थाना क्षेत्र में लंबे समय से संचालित अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण नहीं करने और कार्रवाई के दौरान संदिग्ध व्यवहार करने के आरोप लगे हैं। निलंबन के बाद उन्हें पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायपुर ग्रामीण से संबद्ध किया गया है।

लंबे समय से मिल रही थीं शिकायतें

जानकारी के अनुसार गोबरा नवापारा क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की शिकायतें लगातार पुलिस अधिकारियों तक पहुंच रही थीं। वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से इस पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए थे। इसके बावजूद क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार जारी रहने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लिया गया।

ढाबे पर छापेमारी के बाद खुला मामला

मामले ने 29 मई को उस समय तूल पकड़ा जब एसीसीयू (ACCU) रायपुर देहात की टीम ने गोबरा नवापारा स्थित लल्ला सोनवानी के ढाबे में छापेमारी की। पुलिस कार्रवाई के दौरान वहां अवैध रूप से शराब की बिक्री होने की पुष्टि हुई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल भी मौके पर पहुंचे थे।

संदिग्ध आचरण पर उठे सवाल

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी का व्यवहार संदिग्ध पाया गया। आरोप है कि उन्होंने आरोपी लल्ला सोनवानी से अलग जाकर एकांत में बातचीत की। इस घटना के बाद उनकी भूमिका को लेकर सवाल खड़े हुए और विभागीय स्तर पर जांच शुरू की गई।

गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई

रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की। साथ ही प्रारंभिक जांच की जिम्मेदारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक झा को सौंपी गई है। उन्हें सात दिनों के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त संदेश

पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को अवैध शराब कारोबार और विभागीय लापरवाही के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था और विभागीय अनुशासन से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

May 30, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
रायपुर के कारोबारी अजय सुंदर निहलानी की फाइल फोटो।
अंतर्राष्ट्रीयक्राइमछत्तीसगढ़फीचररायपुरलेटेस्ट

पुर्तगाल में रायपुर के कारोबारी की हार्ट अटैक से मौत, एजुकेशनल टूर पर गए थे

by Dakshi Sahu Rao May 30, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@रायपुर. Raipur Businessman Dies of Heart Attack in Portugalछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्रतिष्ठित कारोबारी अजय सुंदर निहलानी (49) का पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में हृदयाघात से निधन हो गया। वे भारत से गए 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ यूरोप के एक एजुकेशनल टूर पर शामिल हुए थे। यात्रा के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

एजुकेशनल टूर के दौरान बिगड़ी तबीयत

मिली जानकारी के अनुसार, यूरोप भ्रमण पर गए भारतीय दल में रायपुर से दो सदस्य शामिल थे। अजय निहलानी भी इसी समूह का हिस्सा थे। लिस्बन में प्रवास के दौरान उन्हें अचानक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हुई। अस्पताल में जांच और उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस खबर के बाद रायपुर में उनके परिवार, मित्रों और व्यावसायिक जगत में शोक का माहौल है।

पार्थिव शरीर को रायपुर लाने की तैयारी

अजय निहलानी के भाई संजय कुमार निहलानी ने बताया कि टूर में उनके साथ मौजूद नीरज बाजपेयी स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद पार्थिव शरीर को भारत लाया जाएगा और रायपुर में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

भारतीय दूतावास और पीएमओ से सहयोग की मांग

परिवार ने भारतीय दूतावास, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), एयरलाइन प्रतिनिधियों और स्थानीय प्रशासन से सहयोग की अपील की है। उनका कहना है कि सभी आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी होने पर पार्थिव शरीर जल्द भारत पहुंच सकेगा। इस बीच सामाजिक संगठनों ने भी मामले में सहायता की मांग उठाई है।

सोशल मीडिया पर उठी मदद की मांग

सिंधी समाज से जुड़े पदाधिकारियों और सामाजिक संगठनों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पीएमओ और संबंधित अधिकारियों को टैग करते हुए अजय निहलानी के पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाने के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

हार्ट अटैक की घटनाओं को लेकर बढ़ी चिंता

पिछले कुछ महीनों में रायपुर और छत्तीसगढ़ के अन्य शहरों में हृदयाघात से अचानक मौत के कई मामले सामने आए हैं। हाल के वर्षों में अपेक्षाकृत कम उम्र के लोगों में भी हार्ट अटैक की घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं। अजय निहलानी के निधन ने एक बार फिर इस गंभीर स्वास्थ्य मुद्दे की ओर ध्यान आकर्षित किया है।

May 30, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
डोनाल्ड ट्रंप ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज़ जलडमरूमध्य को लेकर बयान देते हुए।
अंतर्राष्ट्रीयदेशफीचरलेटेस्टवॉशिंगटन

ट्रंप का बड़ा बयान: ईरान कभी परमाणु हथियार नहीं रखेगा

by cgprimenews.com May 30, 2026
written by cgprimenews.com

अंतिम फैसले से पहले सिचुएशन रूम में बैठक

वॉशिंगटन। Trump’s big statement: Iran will never have nuclear weapons. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ईरान को यह स्वीकार करना होगा कि उसके पास कभी भी परमाणु हथियार या परमाणु बम नहीं होगा। ट्रंप ने संकेत दिया कि दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बन चुकी है और अब अंतिम निर्णय लेने की प्रक्रिया चल रही है।

यह भी पढ़ेः हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस से होंगे अलग, ऋषभ पंत ने भी छोड़ी कप्तानी

परमाणु हथियारों पर सख्त रुख

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी संदेश में कहा कि अमेरिका की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि ईरान भविष्य में परमाणु हथियार विकसित न कर सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा के लिए यह आवश्यक शर्त है। उनके अनुसार, इस मुद्दे पर सकारात्मक प्रगति हुई है और आगे की दिशा तय करने के लिए उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की जा रही है।

होर्मुज़ जलडमरूमध्य को लेकर भी संकेत

अमेरिकी राष्ट्रपति ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि समुद्री मार्ग को पूरी तरह खुला रखा जाना चाहिए ताकि अंतरराष्ट्रीय व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित न हो। ट्रंप के मुताबिक, इस दिशा में भी सहमति बनने के संकेत मिले हैं, जिससे क्षेत्र में फंसे जहाजों की आवाजाही सामान्य हो सकती है।

प्रतिबंधों में राहत की संभावना

ट्रंप ने बताया कि अमेरिका कुछ प्रतिबंधात्मक उपायों में राहत देने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। उनका कहना है कि यदि समझौते की शर्तों का पालन होता है तो क्षेत्रीय तनाव कम करने और आर्थिक गतिविधियों को गति देने के लिए आगे भी सकारात्मक पहल की जा सकती है।

परमाणु स्थलों से जुड़ी सामग्री पर सहयोग

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि पिछले सैन्य अभियानों के बाद भूमिगत क्षेत्रों में मौजूद परमाणु सामग्री और अवशेषों के प्रबंधन को लेकर भी सहमति बनी है। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया में ईरान और अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के साथ समन्वय किया जाएगा। इसके तहत संबंधित सामग्री को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालकर नष्ट करने की योजना पर चर्चा हुई है।

अंतिम निर्णय पर दुनिया की नजर

ट्रंप ने कहा कि अधिकांश प्रमुख मुद्दों पर सहमति बनने के बाद अब अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है। इसके लिए वह सिचुएशन रूम में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर अब इस संभावित समझौते और उसके प्रभावों पर टिकी हुई है।

May 30, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
आईपीएल 2026 के बाद हार्दिक पंड्या ने मुंबई इंडियंस छोड़ने और ऋषभ पंत ने कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया।
खेलछत्तीसगढ़दिल्लीदेशफीचरलेटेस्ट

हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस से होंगे अलग, ऋषभ पंत ने भी छोड़ी कप्तानी

by Dakshi Sahu Rao May 29, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली.Hardik Pandya to part ways with Mumbai Indians; Rishabh Pant also steps down as captain.  आईपीएल 2026 (IPL 2026) सीजन खत्म होने के साथ ही मुंबई इंडियंस में बड़े बदलाव की खबर सामने आई है। टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ने फ्रेंचाइजी छोड़ने का फैसला कर लिया है। न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होते ही पंड्या ने टीम मैनेजमेंट को अपने फैसले की जानकारी दे दी थी।

सूत्रों के अनुसार, टीम के खराब प्रदर्शन, ड्रेसिंग रूम में मतभेद और लगातार मानसिक दबाव के कारण हार्दिक ने यह फैसला लिया। मुंबई इंडियंस इस सीजन में अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही, जिससे टीम और फैंस दोनों निराश रहे।

कप्तानी के बाद बढ़ा दबाव

हार्दिक पंड्या साल 2024 में गुजरात टाइटंस छोड़कर मुंबई इंडियंस में लौटे थे। फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा की जगह उन्हें कप्तानी सौंपी थी। हालांकि, इस फैसले के बाद टीम के कई समर्थकों ने नाराजगी जताई थी। पिछले दो सीजन में मैदान पर हार्दिक को हूटिंग का भी सामना करना पड़ा। इसके बावजूद उन्होंने लगातार टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं आए।

हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस से होंगे अलग, ऋषभ पंत ने भी छोड़ी कप्तानी

हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस से होंगे अलग, ऋषभ पंत ने भी छोड़ी कप्तानी

चोट और मानसिक थकान बनी बड़ी वजह

आईपीएल सूत्रों के मुताबिक, हार्दिक पंड्या लंबे समय से मानसिक तनाव और पीठ की चोट से जूझ रहे थे। लगातार आलोचना और टीम के भीतर अलग-अलग विचारधाराओं के कारण वे काफी दबाव में थे। सूत्रों ने बताया कि सीजन के बीच में ही हार्दिक ने तय कर लिया था कि वे अगले आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं रहेंगे। फ्रेंचाइजी और खिलाड़ी के बीच अलग होने को लेकर सहमति भी बन चुकी है।

लखनऊ सुपर जायंट्स में भी बड़ा बदलाव

दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी कप्तानी में बदलाव की पुष्टि की है। टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने खुद कप्तानी छोड़ने का अनुरोध किया था, जिसे फ्रेंचाइजी ने स्वीकार कर लिया। लखनऊ सुपर जायंट्स इस सीजन में अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रही। पंत को टीम ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन वे पूरे सीजन में केवल 312 रन ही बना सके। टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने कहा कि खिलाड़ियों के ऐसे फैसलों का सम्मान किया जाना चाहिए और यह किसी भी टीम के लिए आसान स्थिति नहीं होती।

IPL 2027 से पहले टीमों में बड़े बदलाव संभव

हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत के फैसलों के बाद आईपीएल 2027 से पहले कई फ्रेंचाइजियों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कप्तानी, टीम संयोजन और खिलाड़ियों की रणनीति को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। क्रिकेट फैंस अब यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि अगले सीजन में दोनों खिलाड़ी किस टीम के साथ नजर आते हैं।

May 29, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़फीचरभोपाललेटेस्ट

ट्विशा शर्मा मौत: सास रिटायर्ड जज और पति 5 दिन की CBI रिमांड पर, डिजिटल रीक्रिएशन से खुलेगा मौत का राज

by Dakshi Sahu Rao May 29, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@भोपाल. Twisha Sharma Death Case: CBI Gets 5-Day Remand of Husband Samarth Singh and Retired Judge Giribala Singh एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शुक्रवार को बड़ा कदम उठाते हुए मृतका की सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह को स्पेशल कोर्ट में पेश किया। जांच एजेंसी ने दोनों आरोपियों की 5-5 दिन की पुलिस रिमांड मांगी, जिसे कोर्ट ने मंजूरी दे दी। आरोपी पक्ष के वकील ने भी रिमांड का विरोध नहीं किया।

जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप

CBI ने कोर्ट में प्रस्तुत अपने आवेदन में कहा कि गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। एजेंसी के अनुसार दोनों के बयानों में कई विरोधाभास सामने आए हैं। इसी वजह से दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों का मिलान किया जा सके।

समर्थ सिंह पहले से 7 दिन की CBI रिमांड पर था। शुक्रवार को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उसे दोबारा अदालत में पेश किया गया। दोपहर करीब डेढ़ घंटे तक चली सुनवाई के बाद दोनों को फिर से जांच एजेंसी अपने साथ ले गई।

‘टनल व्यू इन्वेस्टिगेशन’ तकनीक से जांच

CBI सूत्रों के मुताबिक, इस हाई-प्रोफाइल केस में अब “टनल व्यू इन्वेस्टिगेशन” तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। एजेंसी ट्विशा शर्मा के आखिरी घंटों का डिजिटल रीक्रिएशन तैयार कर रही है। इसके जरिए मौत से पहले और बाद की गतिविधियों को मिनट-दर-मिनट समझने का प्रयास किया जाएगा।

ट्विशा शर्मा मौत: सास रिटायर्ड जज और पति 5 दिन की CBI रिमांड पर, डिजिटल रीक्रिएशन से खुलेगा मौत का राज

ट्विशा शर्मा मौत: सास रिटायर्ड जज और पति 5 दिन की CBI रिमांड पर, डिजिटल रीक्रिएशन से खुलेगा मौत का राज

जांच टीम कॉल डिटेल रिकॉर्ड, मोबाइल डेटा, सीसीटीवी फुटेज, वाई-फाई लॉग और फॉरेंसिक मैपिंग का विश्लेषण कर रही है। तीन मंजिला मकान के भीतर ट्विशा की आखिरी लोकेशन और संदिग्ध मूवमेंट का डिजिटल ट्रैक तैयार किया जा रहा है।

शेयर और दहेज प्रताड़ना की जांच

जांच में यह भी सामने आया है कि ट्विशा शर्मा ने करीब 20 लाख रुपए के शेयर खरीद रखे थे। आरोप है कि पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह उन शेयरों को अपने नाम कराने के लिए दबाव बना रहे थे। मृतका ने अपनी मां से फोन पर दहेज प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न की शिकायत भी की थी।

ऋषिकेश में हुआ अस्थि विसर्जन

इस बीच ट्विशा शर्मा के परिजन शुक्रवार को ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पहुंचे, जहां गंगा नदी में उनकी अस्थियों का विसर्जन किया गया। परिवार ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अंतिम धार्मिक रस्में पूरी कीं।

May 29, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
रायगढ़ में तहसील ऑफिस का क्लर्क 60 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
क्राइमछत्तीसगढ़फीचररायगढ़लेटेस्ट

रायगढ़ में तहसील ऑफिस का क्लर्क 60 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao May 29, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@रायगढ़. Tehsil office clerk arrested for taking 60 thousand bribe in Raigarh छत्तीसगढ़ में एसीबी (anti corruption bureau) ने एक और रिश्वतखोर क्लर्क को 60 हजार रुपए घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामला रायगढ़ जिले के छाल तहसील का है। जहां शुक्रवार को एसीबी ने छाल तहसील में पदस्थ क्लर्क तुलाराम पटेल को 60 हजार के रिश्वत के साथ पकड़ा है।

ग्रामीण ने की थी एसीबी (ACB) से शिकायत

शिकायतकर्ता भानुप्रताप पटेल की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। फिलहाल एसीबी टीम मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी क्लर्क ने बी-1 में त्रुटि सुधार के नाम पर ग्रामीण से पैसे की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने कार्रवाई की और शुक्रवार को छाल तहसील कार्यालय में दबिश दी। जहां आरोपी क्लर्क तुलाराम पटेल रिश्वत के रंगीन नोटों के साथ पकड़ा गया।

पीड़ित किसान रिश्वत नहीं देना चाहता था

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम धसकामुड़ा निवासी किसान भानुप्रताप पटेल से खसरा के बी-1 में त्रुटि सुधार करने के नाम पर 60 हजार रुपए की मांग की थी। लेकिन पीड़ित किसान रिश्वत नहीं देना चाहता था। उसने इसकी शिकायत ACB से कर दी। ACB की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाकर आरोपी तुलाराम पटेल को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज

एसीबी अधिकारियों ने बताया कि, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आवश्यक दस्तावेजों और साक्ष्यों की जांच के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल एसीबी की टीम पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

SI और प्रिंसिपल अलग-अलग मामलों में रिश्वत लेते पकड़ाए

छत्तीसगढ़ में 3 महीने पहले सरगुजा और कोरिया जिले में SI और प्रिंसिपल अलग-अलग मामलों में रिश्वत लेते पकड़ाए थे। कोरिया जिले के पोड़ी चौकी में पदस्थ SI अब्दुल मुनाफ ने मर्डर केस में फंसाने की धमकी देकर एक किसान से 50 हजार रिश्वत मांगी थी। जब किसान SI को 25 हजार कैश देने पहुंचा तो एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ लिया। मामला पोड़ी चौकी थाना क्षेत्र का था ।

दूसरा मामला बलौदाबाजार जिले का है। जहां भाटापारा के सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने एक विकलांग टीचर से विकलांगता भत्ता निकालने के एवज में 15 हजार मांगा था। नहीं देने पर सैलेरी रोक दी थी। ACB ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। दोनों ही मामले में कार्रवाई का वीडियो सामने आया था।

May 29, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
देश में मानसून की लेट एंट्री, इस साल दस प्रतिशत कम बारिश का अनुमान
Lifestyleक़षिछत्तीसगढ़दिल्लीदेशफीचरमौसमलेटेस्ट

देश में मानसून की लेट एंट्री, इस साल 10% कम बारिश का अनुमान

by Dakshi Sahu Rao May 29, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली. Late entry of monsoon in the country, 10% less rainfall expected this year 2026 देश में बढ़ते हीट वेव के बीच मानसून की एंट्री भी अब लेट हो गई है। ताजा अनुमान के मुताबिक अब यह 7 दिन बाद केरलम तट पर मानसून पहुंचेगा। यानी, पिछले अनुमान से मानसून करीब 10 दिन बाद देश में एंट्री करेगा। केरलम के तट पर मानसून पहुंचने की सामान्य तारीख 1 जून मानी जाती है। इससे पहले मौसम विभाग ने 26 मई तक ही मानसून आने का अनुमान जताया था।

श्रीलंका के पास अटका मानसून

मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि श्रीलंका के ऊपर कम दबाव वाली तूफानी हवाओं के चलते मानसून केरलम तट से 30-35 किमी. दूर 5 दिन से अटका है और अगले 2-3 दिन इसके आगे बढऩे के आसार नहीं हैं। जिसके चलते देश में मानसून की लेट एंट्री होगी।

हीटवेव से धधक रहे राज्य

IMD के मुताबिक जून-जुलाई में भी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात और आंध्र प्रदेश में हीटवेव चलने की संभावना है। आमतौर पर उस वक्त तापमान 30-35 डिग्री तक रहता है। इस बार 3 डिग्री ज्यादा टेंपरेचर रहेगा।

पिछले साल 8 दिन पहले आया था मानसून

पिछले साल मानसून तय समय से 8 दिन पहले यानी 24 मई को ही केरलम पहुंच गया था। मानसून केरलम से आगे बढ़ते हुए महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आमतौर पर मध्य जून तक पहुंचता है। 11 जून तक मुंबई और 8 जुलाई तक पूरे देश में फैल जाता है।

इसकी वापसी उत्तर-पश्चिम भारत से 17 सितंबर को शुरू होती है और यह पूरी तरह 15 अक्टूबर तक लौट जाता है। अल नीनो इफेक्ट की वजह से मानसून में देरी हो सकती है। हालांकि सीजन के आखिर में थोड़ी राहत मिल सकती है।

IMD के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 150 साल में मानसून के केरलम पहुंचने की तारीखें अलग-अलग रही हैं। 1918 में मानसून सबसे पहले 11 मई को केरलम पहुंच गया था, जबकि 1972 में सबसे देरी से 18 जून को केरलम पहुंचा था।

सामान्य से करीब 10% कम है

मौसम विभाग ने बताया कि इस साल देश में औसतन 78 सेंटीमीटर बारिश का अनुमान है। जो सामान्य से करीब 10% कम है। 13 अप्रैल को 80 सेंटीमीटर बारिश का अनुमान लगाया गया था। 1971-2020 के आंकड़ों के आधार पर देश में औसत बारिश 87 सेंटीमीटर मानी जाती है।

जून में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में कम बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि जून में मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड में सामान्य से भी कम बारिश होगी। वहीं महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में सामान्य बारिश का अनुमान है।

May 29, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
पार्षद ने की मोनेट कंपनी के ऑपरेटर की हत्या, थप्पड़ मारने से था नाराज
क्राइमछत्तीसगढ़फीचररायपुरलेटेस्ट

पार्षद ने की मोनेट कंपनी के ऑपरेटर की हत्या, थप्पड़ मारने से था नाराज, चार आरोपी गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao May 29, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@रायपुर. Raipur Councilor murdered operator of Monet Company छत्तीसगढ़ में एक पार्षद ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मोनेट कंपनी के ऑपरेटर की हत्या कर दी। आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए मृतक का शव महानदी किनारे रेत में दफना दिया था। 28 मई को पुलिस ने गड्ढा खोदकर शव बाहर निकाला। मामला महासमुंद थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने पार्षद समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

निर्दलीय पार्षद बना हत्यारा

रायपुर के निर्दलीय पार्षद नोहर दास रात्रे ने अपने 2 दोस्तों के साथ मिलकर मोनेट कपंनी के ऑपरेटर की महासमुंद में हत्या कर दी। 22 मई की रात ग्राम नकटा में भुवनेश्वर यादव (31) ने नोहर दास (35) के साथ बैठकर शराब पी थी। नोहर मंदिर हसौद में निर्दलीय पार्षद है।

पार्षद ने की मोनेट कंपनी के ऑपरेटर की हत्या, थप्पड़ मारने से था नाराज, चार आरोपी गिरफ्तार

पार्षद ने की मोनेट कंपनी के ऑपरेटर की हत्या, थप्पड़ मारने से था नाराज, चार आरोपी गिरफ्तार

थप्पड़ से शुरू हुआ विवाद

इस दौरान उनके बीच मोहल्ले में पानी को लेकर विवाद हो गया। नशे में भुवनेश्वर ने नोहर दास को ये कहकर थप्पड़ मारा कि तू पार्षद बन गया है, तो बड़ा आदमी बन गया है। थप्पड़ से नाराज पार्षद ने अपने 2 साथियों संग मिलकर भुवनेश्वर को कार से महासमुंद ले गए। चलती कार में भुवनेश्वर की जमकर पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई।

मामले में पत्नी ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी

ASP ग्रामीण अभिषेक झा ने बताया कि मामले में पत्नी ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसने बताया कि पति से आखिरी बार रात करीब 10 बजे बात हुई थी, इसके बाद से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। पुलिस ने जांच के बाद 3 संदेहियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने जुर्म स्वीकार किया।

यह है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, भुनेश्वर यादव (31) नकटी ग्राम का रहने वाला था। वह मोनेट कंपनी में ऑपरेटर के पद पर काम करता था। 22 मई की शाम से लापता था। परिजनों ने मंदिर हसौद थाने में भुनेश्वर की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

घटना वाले दिन मंदिर हसौद की शराब भट्ठी के पास भुनेश्वर दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान पानी को लेकर उसका झगड़ा हो गया। बहस इतनी बढ़ी कि भुवनेश्वर और निर्दलीय पार्षद नोहर रात्रे के बीच गाली-गलौज हो गई।

गुस्से में पार्षद अपने दोस्तों अमित सिंह राजपूत और हेमचंद बंजारे के साथ मिलकर भुवनेश्वर को कार में बैठाकर महासमुंद के महानदी किनारे ले गया। वहां तीनों ने भुनेश्वर की हाथ-मुक्कों से बुरी तरह पिटाई की। मारपीट में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की साजिश रची।

आरोपियों में ये शामिल

  1. नोहर दास रात्रे (35) मंदिर हसौद, इंदिरा कॉलोनी वार्ड नंबर 07 से पार्षद, मुख्य आरोपी।
  2. अमित सिंह राजपूत (37), निवासी मंदिर हसौद।
  3. हेमचंद बंजारे (28), निवासी मंदिर हसौद।
  4. श्रवण जांगड़े, नांदगांव, महासमुंद, शव ठिकाने लगाने में मदद की।
May 29, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
Newer Posts
Older Posts
YouTube Video VVUtQzBZN2Z1ZUhhSUJfblJvVnJDS2tBLkZVcU1EUzNZWWNB नवा रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के बाद विस्थापित परिवारों का संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है। करीब 80 परिवारों के घर हटाए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने रायपुर कलेक्ट्रेट का घेराव कर 11 घंटे तक धरना दिया। प्रशासन से बातचीत के बाद आंदोलन फिलहाल स्थगित किया गया है, लेकिन ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शुक्रवार सुबह 11 बजे तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना और जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस बीच भारी बारिश में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव प्रभावित परिवारों से मिलने नकटी गांव पहुंचे। पेड़ के नीचे बैठकर उन्होंने महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों का दर्द सुना। कांग्रेस नेताओं ने भी सरकार पर सवाल उठाए हैं, जबकि प्रशासन का दावा है कि प्रभावित परिवारों का पुनर्वास किया जा रहा है। आखिर क्या है पूरा विवाद, विस्थापितों की प्रमुख मांगें क्या हैं और इस मुद्दे पर राजनीति क्यों तेज हो गई है? देखिए CG Prime News की यह विस्तृत और ग्राउंड रिपोर्ट।

#Nakati #NavaRaipur #BulldozerAction #Raipur #Chhattisgarh #TSSinghdeo #BhupeshBaghel #AnujSharma #CGNews #BreakingNews #CGPrimeNews #ViralNews #Protest #Dharna #Rain #Villagers #Rehabilitation #Bulldozer #Politics #Congress #BJP #RaipurNews #NakatiVillage #Justice #Housing #Families #Women #Children #GroundReport #LiveUpdate #ChhattisgarhNews #VidhayakColony #EWSHousing #Humanity #Monsoon #ViralVideo #LatestNews #IndianPolitics #Support #CG #NewsUpdate #HindiNews #Trending #PublicVoice #People #Development #Government #JailBharo #ProtestNews #Exclusive
नवा रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के बाद विस्थापित परिवारों का संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है। करीब 80 परिवारों के घर हटाए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने रायपुर कलेक्ट्रेट का घेराव कर 11 घंटे तक धरना दिया। प्रशासन से बातचीत के बाद आंदोलन फिलहाल स्थगित किया गया है, लेकिन ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शुक्रवार सुबह 11 बजे तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना और जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस बीच भारी बारिश में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव प्रभावित परिवारों से मिलने नकटी गांव पहुंचे। पेड़ के नीचे बैठकर उन्होंने महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों का दर्द सुना। कांग्रेस नेताओं ने भी सरकार पर सवाल उठाए हैं, जबकि प्रशासन का दावा है कि प्रभावित परिवारों का पुनर्वास किया जा रहा है। आखिर क्या है पूरा विवाद, विस्थापितों की प्रमुख मांगें क्या हैं और इस मुद्दे पर राजनीति क्यों तेज हो गई है? देखिए CG Prime News की यह विस्तृत और ग्राउंड रिपोर्ट।

#Nakati #NavaRaipur #BulldozerAction #Raipur #Chhattisgarh #TSSinghdeo #BhupeshBaghel #AnujSharma #CGNews #BreakingNews #CGPrimeNews #ViralNews #Protest #Dharna #Rain #Villagers #Rehabilitation #Bulldozer #Politics #Congress #BJP #RaipurNews #NakatiVillage #Justice #Housing #Families #Women #Children #GroundReport #LiveUpdate #ChhattisgarhNews #VidhayakColony #EWSHousing #Humanity #Monsoon #ViralVideo #LatestNews #IndianPolitics #Support #CG #NewsUpdate #HindiNews #Trending #PublicVoice #People #Development #Government #JailBharo #ProtestNews #Exclusive
नकटी बुलडोजर कांड: बारिश में बेघर 85 परिवार | टीएस सिंहदेव पहुंचे, महिलाओं का छलका दर्द |
रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में विस्थापितों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मंत्री ओपी चौधरी के सरकारी बंगले का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जबकि गुस्साए ग्रामीणों ने बंगले के बाहर लगे पोस्टर और बैनर भी फाड़ दिए।
इस आंदोलन में पूर्व सांसद विकास उपाध्याय सहित कई कांग्रेस नेता भी शामिल रहे। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर भारी बल तैनात किया और आसपास के रास्तों पर बैरिकेडिंग की। इससे पहले विस्थापित ग्रामीण रायपुर कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठे थे और चेतावनी दी थी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विवाद 29 जून को हुई बुलडोजर कार्रवाई से जुड़ा है, जिसमें करीब 80 मकानों को तोड़ा गया। प्रभावित परिवारों का कहना है कि उन्हें पर्याप्त पुनर्वास और मूलभूत सुविधाएं नहीं मिली हैं, जबकि प्रशासन का कहना है कि प्रभावितों को ईडब्ल्यूएस आवास उपलब्ध कराए गए हैं।
देखिए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट सिर्फ CG Prime News पर।


#Nakati #Raipur #OPChaudhary #BulldozerAction #Bulldozer #Chhattisgarh #CGNews #RaipurNews #BreakingNews #LatestNews #Protest #NakatiVillage #DisplacedFamilies #VikasUpadhyay #Politics #ChhattisgarhPolitics #CGPrimeNews #HindiNews #LiveNews #ViralNews #Government #Police #ProtestNews #BulldozerPolitics #Congress #BJP #RaipurProtest #CGUpdate #IndiaNews #PoliticalNews #GroundReport #TodayNews #Breaking #NewsUpdate #ChhattisgarhNews #Housing #Rehabilitation #EWS #VillageNews #Trending #IndianPolitics #PoliceAction #PublicProtest #CG #News #YouTubeNews #ViralVideo #Exclusive #Headlines #TopNews
बुलडोजर एक्शन के खिलाफ बड़ा प्रदर्शनपुलिस से धक्का-मुक्की, फाड़े पोस्टर-बैनर | Raipur News |
दुर्ग जिले के जल संसाधन विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि विभागीय कर्मचारी नंदकुमार ने अपने पुत्र के विवाह के लिए सामान्य भविष्य निधि (GPF) से 5 लाख रुपये निकालने का आवेदन किया था। आवेदन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने और भुगतान कराने के बदले आरोपी बाबू ने 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।
पीड़ित कर्मचारी ने इसकी शिकायत ACB से की। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने ट्रैप की योजना बनाई। तय रणनीति के अनुसार जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, पहले से मौजूद ACB टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। ACB की टीम अब पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में किसी अन्य की भूमिका तो नहीं है।
ऐसी ही बड़ी और विश्वसनीय खबरों के लिए वीडियो को लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और नोटिफिकेशन बेल जरूर दबाएं।


#ACB #Durg #Bribery #Corruption #WaterResources #GPF #Trap #Chhattisgarh #BreakingNews #AntiCorruption #ShivKumarThakur #DurgNews #CGNews #GovernmentEmployee #Raid #CrimeNews #HindiNews #LatestNews #CGPrime #NewsUpdate
GPF के 5 लाख के बदले मांगी 10 हजार रिश्वत! दुर्ग जल संसाधन विभाग का बाबू ACB के ट्रैप में गिरफ्तार |
रायपुर के माना एयरपोर्ट के पास स्थित नकटी (सम्मानपुर) गांव में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान 85 परिवारों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया। इस कार्रवाई के बाद कई परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए। दावा किया जा रहा है कि प्रभावित मकानों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने कुछ घर भी शामिल हैं।
इस पूरे मामले ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी हलचल मचा दी है। सरायपाली विधायक चातुरी डिग्रीलाल नंद ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर कहा कि गरीबों का घर उजाड़कर उन्हें विधायक आवास नहीं चाहिए। उन्होंने प्रभावित परिवारों के सम्मानजनक पुनर्वास और पक्के मकान की मांग की है।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी मौके पर पहुंचकर सरकार पर सवाल उठाए, जबकि स्थानीय विधायक अनुज शर्मा ने विस्थापित परिवारों के पुनर्वास का भरोसा दिया है।
क्या कार्रवाई से पहले पुनर्वास होना चाहिए था? क्या विकास और मानवीय संवेदनाओं के बीच बेहतर संतुलन संभव है? इस ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए पूरी कहानी और अपनी राय कमेंट में जरूर साझा करें।


#Raipur #NaktiVillage #BulldozerAction #CGNews #Chhattisgarh #BreakingNews #ManaAirport #PMAwas #Rehabilitation #BhupeshBaghel #VishnuDeoSai #AnujSharma #Congress #BJP #GroundReport #Encroachment #ViralNews #HindiNews #CGPrimeNews #LatestNews #Politics #Housing #PoorFamilies #Monsoon #IndiaNews
85 परिवारों पर चला बुलडोजर! PM आवास भी टूटे? विधायक ने ठुकराया सरकारी बंगला | Nakti Village Raipur|
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम पंचायत नरधा में आयोजित ग्रामसभा के दौरान एक अनोखा मामला सामने आया। ग्रामीणों ने गांव में कंपोजिट शराब दुकान खोलने की मांग रख दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामसभा में रखे गए इस प्रस्ताव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। आखिर ग्रामीणों ने यह मांग क्यों उठाई, इसके पीछे क्या तर्क दिए गए और इस पूरे मामले पर लोगों की क्या प्रतिक्रिया है, जानिए इस विशेष रिपोर्ट में। वीडियो पसंद आए तो लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और अपने विचार कमेंट में जरूर साझा करें।

#Balodabazar #Nardha #GramSabha #LiquorShop #Chhattisgarh #ViralVideo #CGNews #BreakingNews #VillageNews #LocalNews #CGPrimeNews #Trending #Panchayat #NewsUpdate #HindiNews
बलौदाबाजार: ग्रामसभा में ग्रामीणों ने खुद मांगी शराब दुकान! वायरल VIDEO ने मचाई हलचल | CG News |
बारिश के बाद बदहाल सड़क और जलभराव से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। सड़क पर इतना पानी भर गया कि एक ग्रामीण ने विरोध के अनोखे तरीके के रूप में बीच सड़क पर बैठकर स्नान कर लिया। उसने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से अपील करते हुए कहा कि उन्हें उग्र आंदोलन के लिए मजबूर न किया जाए। बताया जा रहा है कि वह पिछले तीन दिनों से आमरण अनशन पर भी बैठा है। आखिर यह मामला कहां का है, सड़क की हालत इतनी खराब क्यों है और प्रशासन की क्या प्रतिक्रिया है? देखिए पूरी रिपोर्ट सिर्फ CG Prime News पर।


#BreakingNews #RoadIssue #ViralVideo #Rain #Waterlogging #CM #Chhattisgarh #Anshan #Protest #RoadCondition #VillageNews #CGNews #CGPrimeNews #HindiNews #Trending
सड़क बनी तालाब! बीच सड़क पर नहाने लगा ग्रामीण, CM से लगाई गुहार | 3 दिन से आमरण अनशन | CG News |
Subscribe

Popular Posts

  • 1

    भिलाई सेक्टर-6 मजार में रंगाई को लेकर खूनी विवाद, युवक पर कटर से हमला

    June 15, 2026
  • 2

    दुर्ग SSP विजय अग्रवाल पहुंचे जामुल थाना, रोल कॉल में पुलिसकर्मियों की ली क्लास

    November 4, 2025
  • 3

    Bilaspur Train Accident: कलेक्टर ने की 5 मौत की पुष्टि, Railway ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर, लोको पायलट के फंसे होने की आशंका

    November 4, 2025
  • 4

    दुर्ग: जलघर की टंकी में मिली 3 दिन पुरानी सड़ी हुई लाश, 45 हजार से ज्यादा घरों में दूषित पानी की सप्लाई

    November 13, 2025
  • 5

    चंद्रामौर्या अंडर ब्रिजः महिला के शव की शिनाख्त, लिव-इन पार्टनर पहुंचा थाने

    December 17, 2025
  • 6

    नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के रसूखदार आरोपी फरार, तीन दिन बीत गए

    February 3, 2026
  • 7

    नंबरप्लेट पर विधायक, पीछे CG King लिखकर रौबझाड़ रहा चालक गिरफ्तार

    December 28, 2025
  • Big News: भिलाई के नाबालिग के आतंकवादियों से जुड़े तार, सुसाइड बॉम्बर बनने था तैयार

    November 19, 2025
  • 9

    दुर्ग SSP ने हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड, मृतक के रिश्तेदार से मांगा 5 हजार

    January 20, 2026
  • 10

    Breaking: छत्तीसगढ़ के भिलाई में मदरसा और स्कूल पर चला बुलडोजर

    June 15, 2026

Follow Us

Recent Posts

  • रूस में ईंधन संकट गहराया: पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, कई इलाकों में राशनिंग शुरू

    July 4, 2026
  • फीता कृमि से शुरू हुई परेशानी, जांच में दिमाग में मिले 38 परजीवी

    July 4, 2026
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: SIT ने बैंक लेन-देन और ट्रस्ट रिकॉर्ड खंगाले, आरोपी की संपत्ति जांच तेज

    July 4, 2026
  • कबीरधाम में किसान पिता-पुत्र की मौत, खेत में झटका तार की चपेट में आए

    July 3, 2026
  • नकटी के विस्थापितों ने घेरा मंत्री ओपी का बंगला, पुलिस के साथ झुमाझटकी, फाड़े बैनर, पोस्टर

    July 3, 2026
CG Prime News Logo

About Us

CG Prime News एक विश्वसनीय और निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको आपके आस-पास और देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से हर पल जोड़े रखता है।

हमारा उद्देश्य है — जनता तक सही, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना। हम राजनीति, शिक्षा, रोजगार, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्थानीय खबरों को सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

“सूचना ही शक्ति है” — हर खबर तथ्यों के साथ, बिना किसी पक्षपात के।

Office Address

Chief Editor: Rita Sharma

Editor: Dakshi Sahu Rao

Mobile: 9302547826

Email: cgprimenews85@gmail.com

Home| Disclaimer| Terms & Conditions| Advertisement Policy| About Us| Contact
© 2025 CGPrimeNews.com • Developed by byscreations.com
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट