Tuesday, July 14, 2026
Home » Blog » CM साय ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को दी श्रद्धांजलि, राज्योत्सव में लोक कला अलंकरण और गनियारी स्कूल का नामकरण होगा

CM साय ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को दी श्रद्धांजलि, राज्योत्सव में लोक कला अलंकरण और गनियारी स्कूल का नामकरण होगा

ग्राम गनियारी में दशगात्र एवं श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, डॉ. तीजन बाई के तंबूरे को रायपुर संग्रहालय में सम्मानपूर्वक सुरक्षित रखने की घोषणा।

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CM साय ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को दी श्रद्धांजलि, राज्योत्सव में लोक कला अलंकरण और गनियारी स्कूल का नामकरण होगा

CG Prime News@दुर्ग. विश्वभर में छत्तीसगढ़ की लोककला और पंडवानी गायन को नई पहचान दिलाने वाली पद्म विभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात लोक कलाकार स्वर्गीय डॉ. तीजन बाई की दशगात्र एवं श्रद्धांजलि सभा मंगलवार को उनके पैतृक गांव गनियारी (दुर्ग) में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सम्मान में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

CM साय ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को दी श्रद्धांजलि, राज्योत्सव में लोक कला अलंकरण और गनियारी स्कूल का नामकरण होगा

CM साय ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को दी श्रद्धांजलि, राज्योत्सव में लोक कला अलंकरण और गनियारी स्कूल का नामकरण होगा

राज्य सरकार ने की तीन बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. तीजन बाई का योगदान केवल छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने भारतीय लोककला को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई। उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए राज्य सरकार ने तीन प्रमुख घोषणाएं की हैं। राज्योत्सव के दौरान प्रतिवर्ष ‘डॉ. तीजन बाई लोक कला अलंकरण’ सम्मान प्रदान किया जाएगा। गनियारी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का नाम डॉ. तीजन बाई के नाम पर रखा जाएगा। उनके जीवनभर की कला साधना के प्रतीक तंबूरे को रायपुर संग्रहालय में सम्मानपूर्वक संरक्षित किया जाएगा।


CM साय ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को दी श्रद्धांजलि, राज्योत्सव में लोक कला अलंकरण और गनियारी स्कूल का नामकरण होगा

CM साय ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को दी श्रद्धांजलि, राज्योत्सव में लोक कला अलंकरण और गनियारी स्कूल का नामकरण होगा

कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि डॉ. तीजन बाई का निधन कला और संस्कृति की दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने बताया कि उनके अस्वस्थ होने के दौरान राज्य सरकार ने हरसंभव उपचार की व्यवस्था की थी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनके निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और कई केंद्रीय नेताओं ने शोक व्यक्त कर देश की महान लोक कलाकार को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने डॉ. तीजन बाई के पुत्र दिलहरण पारधी और अन्य परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल भी जाना।

जनप्रतिनिधियों और कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि सभा को स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सांसद विजय बघेल, विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया। वक्ताओं ने डॉ. तीजन बाई के व्यक्तित्व, संघर्ष और लोककला के संरक्षण में उनके योगदान को याद किया। सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में पद्मश्री आर.एस. बारले, विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, विभिन्न जिलों से पहुंचे कलाकार, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

You may also like