CG Prime News@दुर्ग. mule account action durg दुर्ग जिले में पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में साइबर ठगी के लिए म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले 8 खाताधारकों को गिरफ्तार किया है। इन म्यूल अकाउंट का उपयोग ठगी की रकम के अवैध लेन-देन के लिए किया जाता था।
छावनी थाना, उतई और दुर्ग कोतवाली के तीन अलग-अलग प्रकरणों में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। म्यूल बैंक खाताधारकों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(2), 318(3), 318(4) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
कमशीन के लालच में साइबर ठगों को दिया खाता
पुलिस ने बताया कि आरोपी कमीशन के लालच में अपने और अन्य व्यक्तियों के बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, सिम कार्ड साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराते थे। साइबर ठगी की राशि के अवैध लेन-देन में सहयोग कर रहे थे।
तकनीकी विश्लेषण, बैंक खातों की जांच और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर साइबर ठगी की रकम के मनी ट्रेल का खुलासा हुआ। जिसके बाद म्यूल बैंक खातों के नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई की गई।
खाता बेचने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बैंक खाता किराए पर देना, बेचना या किसी अन्य व्यक्ति को उपयोग हेतु उपलब्ध कराना गंभीर आपराधिक कृत्य है। जिसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। छावनी थाना के अपराध क्रमांक 312/2026, थाना उतई के अपराध क्रमांक 240/2026 ओर थाना दुर्ग कोतवाली के अपराध क्रमांक 241/2026 में धारा 318(2), 318(3), 318(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत साइबर अपराधियों द्वारा ठगी की राशि के अवैध लेन-देन में प्रयुक्त म्यूल बैंक खातों के संबंध में विवेचना की जा रही थी।

अपराधी कर रहे थे खाता का नियंत्रण
विवेचना में यह भी पाया गया कि कुछ आरोपियों ने अपने बैंक खाते 10,000 से 15,000 तक की राशि लेकर साइबर अपराधियों को बेच दिए थे। संबंधित बैंकिंग दस्तावेज और सिम कार्ड भी उनके सुपुर्द कर दिए थे। जिससे खातों का संचालन पूर्णत: साइबर अपराधियों के नियंत्रण में चला गया। आरोपी कमीशन प्राप्त करने के उद्देश्य से अपने और अन्य व्यक्तियों के बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक एवं सिम कार्ड साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराते थे।
इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
1.अश्वंश कुमार प्रसाद, उम्र 25 वर्ष, निवासी बापू नगर, जोन-02, खुर्सीपार, भिलाई।
2. सागर राम, निवासी शिवाजी नगर, चंद्रमा चौक, खुर्सीपार, भिलाई।
3. नितिन सिंघल, उम्र 45 वर्ष, निवासी वर्धमान हाइट्स, गंजपारा, दुर्ग।
4. अजय कुमार धहरिया, उम्र 28 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, सुपेला, भिलाई।
5. सोनू कमलाकर पाटने, उम्र 34 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड, भिलाई।
6. राहुल यादव, उम्र 28 वर्ष, निवासी गोकुल नगर, जामुल।
7. रेखा सिंह, निवासी सुपेला। (विवेचना में)
8. जूही तबस्सुम, निवासी कैंप-02, भिलाई।
जब्त सामग्री
1. बैंक पासबुक
2. एटीएम कार्ड
3. चेकबुक
4. सिम कार्ड
5. मोबाइल फोन
6. अन्य बैंकिंग दस्तावेज
इस टीम ने की कार्रवाई
इस कार्रवाई में थाना छावनी, थाना उतई, थाना दुर्ग कोतवाली और एसीसीयू दुर्ग की संयुक्त टीम के अधिकारियों, कर्मचारियों की तकनीकी विश्लेषण, बैंकिंग साक्ष्य संकलन की प्रभावी विवेचना में सराहनीय भूमिका रही।
