CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Saturday, July 4, 2026
Breaking
रूस में ईंधन संकट गहराया: पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, कई...
फीता कृमि से शुरू हुई परेशानी, जांच में दिमाग में मिले...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: SIT ने बैंक लेन-देन और ट्रस्ट...
कबीरधाम में किसान पिता-पुत्र की मौत, खेत में झटका तार की...
नकटी के विस्थापितों ने घेरा मंत्री ओपी का बंगला, पुलिस के...
भिलाई के नेहरू नगर में बुलडोजर एक्शन, हाईटेक हॉस्पिटल के पास...
दुर्ग जिले में 7 और 9 साल की सगी बहनों से...
दुर्ग में 1.60 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, अंतरराज्यीय 3 साइबर ठग...
SR हॉस्पिटल चिखली दुर्ग में मनाया गया डॉक्टर्स डे
Durg: कुम्हारी में 4 किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार,...
CG Prime News
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Copyright 2025 - All Right Reserved | BYS Creations
डोंगरगांव पुलिस द्वारा पशु तस्करी मामले में गिरफ्तार आरोपी और बरामद XUV 500 वाहन।
क्राइमछत्तीसगढ़फीचरराजनंदगांवलेटेस्ट

डोंगरगांव पुलिस की कार्रवाई: पशु तस्करी मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार

by cgprimenews.com May 25, 2026
written by cgprimenews.com

राजनांदगांव। Major action by Dongargaon Police: Absconding accused in cattle smuggling case arrested, sent to jail. जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र में पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। 14 मई 2026 को सामने आए पशु तस्करी मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है।

पुलिस के अनुसार घटना की सूचना मिलने के बाद मौके से 4 नग गौवंश, एक सिल्वर रंग की महिंद्रा XUV 500 कार और एक प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद की गई थी। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर जिले में पशु तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

देर रात संदिग्ध गतिविधि देख ग्रामीण ने दी सूचना

प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि 14 मई की रात करीब 12 बजे वह अपने दोस्त के साथ टहल रहा था। इसी दौरान भाठापारा तालाब के पास कुछ लोग घुमंतु मवेशियों को इकट्ठा करते दिखाई दिए। संदेह होने पर उसने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। सूचना के अनुसार एक सिल्वर रंग की महिंद्रा XUV 500 कार क्रमांक MH 48 P 0567 तथा प्लेटिना मोटरसाइकिल CG 08 BG 1915 मौके पर मौजूद थी। आरोपियों द्वारा गौवंश को बिना चारा-पानी के क्रूरता पूर्वक वाहन में भरा जा रहा था। डायल 112 की गाड़ी पहुंचते ही आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 2 गाय, 2 बछिया, कार और मोटरसाइकिल बरामद कर कार्रवाई शुरू की।

आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया अपराध

पुलिस जांच के दौरान आरोपी खूबलाल साहू को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान खूबलाल साहू (37 वर्ष) निवासी ग्राम गिरगांव, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव के रूप में हुई है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में प्रशिक्षु आईपीएस आदित्य कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, उप निरीक्षक पुष्पराज साहू तथा पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में पशु तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

May 25, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
सुपेला पुलिस द्वारा गिरफ्तार म्यूल अकाउंट गिरोह के आरोपी और बरामद पासबुक, एटीएम कार्ड व दस्तावेज।
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरभिलाईलेटेस्ट

म्यूल अकाउंट कारोबार का मास्टरमाइंड मनोज भुतड़ा दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao May 25, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग पुलिस ने साइबर एवं आर्थिक अपराधों से जुड़े एक बड़े संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले मास्टरमाइंड सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना सुपेला थाना और ACCU टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के पास से 11 पासबुक, 7 ATM कार्ड, 3 फिनो पेमेंट किट, 3 आधार कार्ड और एक पैन कार्ड बरामद किए गए हैं। भिलाई में म्यूल अकाउंट खपाने आए थे तभी पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा ।

वर्ष 2022 से चल रहा था म्यूल अकाउंट कारोबार

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी मनोज कुमार भुतड़ा वर्ष 2022 से अवैध रूप से बैंक खाते खुलवाकर साइबर अपराधियों और आर्थिक अपराध में शामिल लोगों को बेचने का काम कर रहा था। आरोपी साधारण बैंक खाते 15 से 20 हजार रुपये तथा करंट अकाउंट 40 से 50 हजार रुपये में बेचता था। जांच में सामने आया कि उसने इंडसइंड बैंक, IDFC बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक समेत विभिन्न बैंकों में 200 से अधिक म्यूल अकाउंट खुलवाए थे, जिनमें करोड़ों रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है।

म्यूल अकाउंट कारोबार का मास्टरमाइंड मनोज भुतड़ा दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार

म्यूल अकाउंट कारोबार का मास्टरमाइंड मनोज भुतड़ा दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार

बैंक खातों में होल्ड हटवाकर निकालता था रकम

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी खाताधारकों को न्यूनतम बैंक बैलेंस की राशि स्वयं उपलब्ध कराता था और बाद में रकम वापस ले लेता था। इतना ही नहीं, बड़े ट्रांजेक्शन वाले खातों को बैंक में होल्ड कराकर बाद में बैंक से संपर्क कर होल्ड हटवाकर रकम भी निकाल लेता था। पुलिस का दावा है कि आरोपी की बैंकिंग नेटवर्क में अच्छी पकड़ थी और उसने अन्य राज्यों में भी खाते खुलवाए थे।

कई राज्यों की पुलिस को थी तलाश

आरोपी मनोज कुमार भुतड़ा की तलाश गाजियाबाद, सूरत, रायपुर और जगदलपुर पुलिस को भी थी। वह वर्तमान में बालोद जिले के गुण्डरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम तर्राभाठा में रह रहा था। उसके साथी बस्तर और बालोद क्षेत्रों में सक्रिय होकर लोगों के नाम से बैंक खाते खुलवाने का काम करते थे।

गिरफ्तार आरोपी और जब्त सामग्री

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज कुमार भुतड़ा, केवल सेठिया और सत्यनारायण सेठिया के रूप में की है। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 718/2026 के तहत धारा 317(2) और 318(4) बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और अलग-अलग टीमें रवाना की गई हैं।

गिरफ्तार आरोपी का नाम-

1. मनोज कुमार भुतड़ा पिता भंवर लाल उम्र 33 साल पता ग्राम बिरेतरा चौकी हल्दी जिला बालोद

2. केवल सेठिया पिता तुलाराम सेठिया उम्र 26 साल पता ग्राम केसलुर जिला बस्तर

3. सत्यनारायण सेठिया पिता श्रीनाथ सेठिया उम्र 26 साल पता मांझीगुड़ा थाना दरभा जिला बस्तर

May 25, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
दुर्ग और रायपुर स्टेशन से गुजरती तिरुपति-रक्सौल साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन
Lifestyleछत्तीसगढ़दुर्गधर्म-संस्कृतिफीचरलेटेस्टशिक्षा

तिरुपति-रक्सौल साप्ताहिक एक्सप्रेस अब रोज चलेगी, CG के यात्रियों के लिए अच्छी खबर

by Dakshi Sahu Rao May 25, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@रायपुर. tirupati raxaul weekly express regular service start 2026 दक्षिण मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और दक्षिण भारत से बिहार तक बेहतर रेल संपर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से तिरुपति-रक्सौल साप्ताहिक एक्सप्रेस को नियमित रूप से संचालित करने का निर्णय लिया है। अब तक विशेष ट्रेन के रूप में चल रही यह सेवा 1 जून 2026 से नियमित ट्रेन संख्या 17433/17434 के रूप में संचालित होगी। इस फैसले से छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, झारखंड और बिहार के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा ।

नियमित ट्रेन संचालन से यात्रियों को राहत

रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन संख्या 17433 तिरुपति-रक्सौल साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को तिरुपति से रवाना होगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को रक्सौल से चलेगी। यह ट्रेन दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव देगी, जिससे छत्तीसगढ़ के यात्रियों को दक्षिण भारत और बिहार के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर में प्रमुख ठहराव

ट्रेन के नियमित संचालन से दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर के यात्रियों को यात्रा में काफी सुविधा होगी। ट्रेन तिरुपति से चलकर सिकंदराबाद, बल्हारशाह, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, रांची, धनबाद, बरौनी, दरभंगा और सीतामढ़ी होते हुए रक्सौल पहुंचेगी। वापसी मार्ग में भी यही प्रमुख स्टेशन शामिल रहेंगे। रेलवे प्रशासन का मानना है कि इस सेवा से मध्य भारत और दक्षिण भारत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों का समय बचेगा और लंबी दूरी की यात्रा अधिक सुविधाजनक बनेगी।

24 कोच के साथ चलेगी एक्सप्रेस

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार इस ट्रेन में कुल 24 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे। इनमें एसी फर्स्ट, एसी थ्री टियर, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल रहेंगे। इससे त्योहारों और छुट्टियों के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त सीट उपलब्ध हो सकेगी।

यात्रियों से रेलवे की अपील

रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के समय, ठहराव और आरक्षण संबंधी जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट और NTES ऐप के माध्यम से जांचने की अपील की है। नियमित सेवा शुरू होने से दक्षिण भारत और बिहार के बीच रेल नेटवर्क को नई मजबूती मिलने की संभावना जताई जा रही है।

May 25, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
goyal traders durg
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

दुर्ग के गोयल ट्रेडर्स में 38 लाख का गबन, आरोपी एरिया सेल्स ऑफिसर गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao May 25, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. Embezzlement of 38 Lakhs at Goyal Traders durg chhattisgarh  दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा स्थित गोयल ट्रेडर्स में 38 लाख रुपए का गबन करने वाले एरिया सेल्स ऑफिसर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला जेवरा-सिरसा चौकी की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 26 महीने तक व्यापारियों से प्राप्त रकम कंपनी खाते में जमा न कर निजी मकान निर्माण और अन्य कार्यों में खर्च कर दिया था। जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने आरोपी राजेश जायसवाल को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है।

यह है पूरा मामला

जेवरा सिरसा चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि गोयल ट्रेडर्स, जेवरा सिरसा में एरिया सेल्स ऑफिसर के पद पर कार्यरत राजेश जायसवाल द्वारा कंपनी के चाय पत्ती, सेवई, वाशिंग पाउडर और अन्य पैकेजिंग सामग्री के विक्रय से प्राप्त रकम को कंपनी खाते में जमा नहीं किया गया। आरोपी द्वारा व्यापारियों से प्राप्त राशि का उपयोग निजी मकान निर्माण और अन्य निजी कार्यों में किया गया।

38 लाख रुपए निजी कार्य में किया खर्च

जांच के दौरान पता चला कि वर्ष 2020 से वर्ष 2022 तक लगभग 26 माह की अवधि में आरोपी द्वारा कुल 38 लाख रुपए का गबन किया गया। मामले में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश की गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी राजेश जायसवाल को बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा गबन की राशि को मकान निर्माण और अन्य कार्यों में खर्च करना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 409, 420 भादवि के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस टीम ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक खगेन्द्र पठारे, चौकी जेवरा सिरसा, प्रधान आरक्षक जगजीत सिंह, आरक्षक हीरालाल देशमुख और आरक्षक यशवंत पिस्ता की सराहनीय भूमिका रही।

May 25, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
CG PRIME NEWS
छत्तीसगढ़दिल्लीदेशफीचरराजनीतिलेटेस्ट

बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती, CM बोले-छत्तीसगढ़ की पहचान जनजातीय संस्कृति से

by Dakshi Sahu Rao May 25, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली. Birsa Munda’s 150th Birth Anniversary भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली में मनाई। इस अवसर पर रविवार को देश की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में जनजातीय अस्मिता, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक चेतना का भव्य संगम देखने को मिला। सीएम साय ने कहा कि जनजातीय समाज केवल प्रकृति का रक्षक नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक आत्मा का सबसे प्राचीन और जीवंत स्वरूप है। सदियों से जल, जंगल और जमीन की रक्षा करते हुए जनजातीय समाज ने प्रकृति और मानव जीवन के बीच संतुलन बनाए रखा है। उन्होंने कहा कि आज जब पूरी दुनिया पर्यावरण संकट से जूझ रही है, तब जनजातीय जीवन दर्शन मानवता को टिकाऊ विकास का मार्ग दिखा सकता है।

राष्ट्रीय जनजाति सांस्कृतिक समागम

लाल किला मैदान में  राष्ट्रीय जनजाति सांस्कृतिक समागम में देशभर से हजारों जनजातीय प्रतिनिधि, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और पारंपरिक समुदाय शामिल हुए। जनजाति सुरक्षा मंच और जनजाति जागृति समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया।

लाल किले की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में पारंपरिक वेशभूषा, लोक वाद्ययंत्रों और जनजातीय संस्कृति के विविध रंगों से सजा यह आयोजन केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश की मूल सांस्कृतिक चेतना और जनजातीय पहचान के संरक्षण का राष्ट्रीय संदेश बनकर उभरा।

जनजातीय संस्कृति से छत्तीसगढ़ की पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान उसकी समृद्ध जनजातीय संस्कृति से जुड़ी हुई है, जहां 42 प्रकार की जनजातियां निवास करती हैं और राज्य का लगभग 44 प्रतिशत क्षेत्र वनाच्छादित है। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर राष्ट्र निर्माण तक जनजातीय समाज का योगदान अतुलनीय रहा है। मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा और वीर नारायण सिंह जैसे महानायकों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी संस्कृति, स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष और बलिदान का इतिहास रचा।

May 25, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
CG PRIME NEWS
छत्तीसगढ़दुर्गदेशप्रशासनफीचरराष्ट्रीयलेटेस्ट

पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, CG के कई जिलों में 109 रुपए/लीटर पहुंची कीमत

by Dakshi Sahu Rao May 25, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग.Petrol and diesel prices rise again in Chhattisgarh. देशभर में तेल कंपनियों ने फिर पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। मई महीने में यह चौथी बार है जब तेल कंपनियों ने दाम में बढ़ोत्तरी की है। जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। 25 मई को पेट्रोल 2.61 प्रति लीटर और डीजल 2.71 प्रति लीटर महंगा कर दिया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पेट्रोल के दाम 109 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है।

राजधानी रायपुर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 107.96 रुपए

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 107.96 हो गई है। इससे पहले 15 मई को 3-3 रुपए, 19 मई को 90-90 पैसे और 23 मई को भी 90 पैसे प्रति लीटर रेट बढ़ाए गए थे। दुर्ग जिले में पेट्रोल की कीमत 108.64 रुपए और डीजल 101.50 रुपए पर पहुंच गया है। यह अब तक की सबसे ज्यादा बढ़ी हुई कीमत है। तेल कंपनियां अमेरिका-ईरान युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने का हवाला देकर लगातार दाम में बढ़ोत्तरी कर रहे हैं।

ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर

फ्यूल संकट और बढ़ती कीमतों के बीच प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। रायपुर कलेक्टर ने पेट्रोल-डीजल की ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। शहर में कहीं भी अधिक कीमत वसूली या अवैध बिक्री की जानकारी मिलने पर लोग 9977222564, 9977222574, 9977222584 और 9977222594 नंबर पर शिकायत कर सकते हैं।

रायपुर में 108 रुपए से नीचे

राजधानी रायपुर में पेट्रोल की कीमत 107.96 प्रति लीटर रिकॉर्ड है। प्रदेश के बड़े शहरों में यह दर अपेक्षाकृत कम है, लेकिन हालिया बढ़ोतरी के बाद यहां भी वाहन चालकों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ा है।

आम लोगों और ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर असर

लगातार बढ़ती पेट्रोल कीमतों का असर अब रोजमर्रा के खर्च पर भी दिखाई देने लगा है। ट्रांसपोर्ट कारोबारियों का कहना है कि डीजल और पेट्रोल महंगा होने से माल ढुलाई और यात्री किराए पर भी असर पड़ सकता है। वहीं आम लोग भी लगातार बढ़ते ईंधन खर्च से परेशान नजर आ रहे हैं।

May 25, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
नौतपा 2026 की शुरुआत, तेज धूप और गर्मी का प्रतीकात्मक दृश्य
छत्तीसगढ़दिल्लीधर्म-संस्कृतिफीचरलेटेस्टस्वास्थ्य

आज से शुरू हुआ नौतपा: 2 जून 2026 तक बढ़ेगी गर्मी, क्या होता है नौतपा

by cgprimenews.com May 25, 2026
written by cgprimenews.com

छत्तीसगढ़. Nautapa begins today: Heat will increase until June 2, 2026. What is Nautapa? आज से नौतपा की शुरुआत हो चुकी है, जो 2 जून 2026 (मंगलवार) तक रहेगा। हिंदू पंचांग और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नौतपा साल के वे 9 विशेष दिन माने जाते हैं, जब सूर्य की किरणें पृथ्वी पर अधिक प्रभाव डालती हैं और गर्मी अपने चरम पर पहुंच सकती है। मान्यता है कि इस दौरान तेज धूप और बढ़ते तापमान का असर मौसम के साथ कृषि और जनजीवन पर भी दिखाई देता है।

यह भी पढ़ेः विराट-ट्रैविस हेड विवाद के बाद बढ़ी ऑनलाइन ट्रोलिंग, पत्नी जेसिका ने जताई चिंता

ज्योतिष पंडित देवेन्द्र मिश्रा ने बताया कि मान्यताओं के मुताबिक जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है, तब नौतपा की शुरुआत मानी जाती है। इन नौ दिनों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना रहती है। कई क्षेत्रों में लू चलने और गर्म हवाओं का प्रभाव भी बढ़ सकता है। परंपरागत मान्यता के अनुसार, नौतपा के दौरान पड़ने वाली गर्मी आने वाले मानसून और कृषि चक्र से भी जोड़ी जाती है। हालांकि मौसम की वास्तविक स्थिति स्थानीय जलवायु और वैज्ञानिक पूर्वानुमानों पर निर्भर करती है।

नौतपा में क्या करना चाहिए?

नौतपा के दौरान तेज गर्मी और लू का असर बढ़ जाता है, इसलिए स्वास्थ्य और दिनचर्या का खास ध्यान रखना जरूरी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के साथ-साथ वैज्ञानिक दृष्टि से भी कुछ सावधानियां फायदेमंद होती हैं।

 स्वास्थ्य से जुड़ी सावधानियां

  • ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं
  • घर से निकलते समय सिर ढककर रखें
  • दोपहर 12 से 4 बजे तक तेज धूप से बचें
  • ORS, नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी का सेवन करें
  • हल्का और ताजा भोजन करें
  • बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें

 धार्मिक मान्यताओं के अनुसार

  • सुबह जल्दी स्नान और सूर्य देव को अर्घ्य दें
  • जरूरतमंद लोगों को पानी, छाता, फल या शरबत दान करें
  • पीपल या अन्य पेड़ों को पानी देना शुभ माना जाता है
  • घर में शांति और सकारात्मक वातावरण बनाए रखें

 क्या खाना फायदेमंद माना जाता है?

  • तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी
  • दही, छाछ और सत्तू
  • मौसमी फल और हल्का भोजन

 किन चीजों से बचें?

  • ज्यादा मसालेदार और तला हुआ खाना
  • खाली पेट धूप में निकलना
  • बहुत ज्यादा ठंडी चीजें एकदम से खाना या पीना
  • शरीर में पानी की कमी होने देना

नौतपा को सिर्फ ज्योतिषीय दृष्टि से ही नहीं, बल्कि मौसम के सबसे गर्म दिनों में शरीर की देखभाल के समय के रूप में भी देखा जाता है।

May 25, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
विराट कोहली और ट्रैविस हेड के बीच आईपीएल मैच के दौरान हुई बहस का दृश्य।
दिल्लीदेशफीचरलेटेस्टहैदराबाद

विराट-ट्रैविस हेड विवाद के बाद बढ़ी ऑनलाइन ट्रोलिंग, पत्नी जेसिका ने जताई चिंता

by cgprimenews.com May 25, 2026
written by cgprimenews.com

हैदराबाद। Virat Kohli and Travis Head’s spat sparks online trolling, with wife Jessica expressing concern. आईपीएल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर Travis Head और उनकी पत्नी Jessica Davies को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। विवाद की शुरुआत मैच के दौरान Virat Kohli और ट्रैविस हेड के बीच हुई तीखी बहस से हुई, जिसने बाद में ऑनलाइन चर्चा का रूप ले लिया।

यह भी पढ़ेः पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 10 दिनों में चौथी बढ़े, दिल्ली में पेट्रोल 102 रुपए पार

मैच के दौरान हुई तीखी बहस

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रन से हराया। मैच के दौरान कई मौकों पर विराट कोहली और ट्रैविस हेड के बीच इशारों और शब्दों का आदान-प्रदान देखा गया। मैच समाप्त होने के बाद जब ट्रैविस हेड ने हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़कर पहल की, तब विराट कोहली बिना प्रतिक्रिया दिए आगे बढ़ गए। इस दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों के प्रशंसकों के बीच बहस छिड़ गई।

जेसिका ने ऑनलाइन दुर्व्यवहार पर जताई नाराज़गी

ट्रैविस हेड की पत्नी जेसिका ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया से बातचीत में कहा कि यह स्थिति उन्हें वर्ल्ड कप के बाद हुए ऑनलाइन दुर्व्यवहार की याद दिलाती है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अपशब्द और निजी टिप्पणियां लगातार सामने आ रही हैं। जेसिका के अनुसार, खेल में प्रतिस्पर्धा और जुनून स्वाभाविक है, लेकिन खिलाड़ियों के परिवारों को निशाना बनाना गलत है। उन्होंने कहा कि उनके दोस्तों और परिवार के लोगों तक को आपत्तिजनक संदेश भेजे जा रहे हैं।

खेल भावना और सोशल मीडिया पर बहस

घटना के बाद क्रिकेट प्रशंसकों के बीच खेल भावना और खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कुछ लोग इसे मैच के तनाव का हिस्सा मान रहे हैं, जबकि कई लोगों ने खिलाड़ियों और उनके परिवारों के खिलाफ ऑनलाइन ट्रोलिंग को अनुचित बताया है।विशेषज्ञों का मानना है कि खेल में प्रतिस्पर्धा जरूरी है, लेकिन सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत हमले खेल संस्कृति को नुकसान पहुंचाते हैं।


May 25, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
पेट्रोल पंप पर बढ़ी हुई पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों का बोर्ड देखते लोग।
दिल्लीफीचरराष्ट्रीयव्यापार

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 10 दिनों में चौथी बढ़े, दिल्ली में पेट्रोल 102 रुपए पार

by cgprimenews.com May 25, 2026
written by cgprimenews.com

नई दिल्ली.  Petrol and diesel prices rise again: Fourth hike in 10 days, petrol crosses Rs 102 in Delhi. देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। 25 मई 2026 सुबह 6 बजे से तेल कंपनियों ने एक बार फिर ईंधन के दाम बढ़ा दिए हैं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 2.61 रुपये प्रति लीटर महंगा होकर 102.12 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 2.71 रुपये बढ़कर 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर अब भारतीय बाजार में दिखाई देने लगा है। तेल कंपनियां आयात लागत का दबाव धीरे-धीरे उपभोक्ताओं पर डाल रही हैं।

यह भी पढ़ेः विराट-ट्रैविस हेड विवाद के बाद बढ़ी ऑनलाइन ट्रोलिंग, पत्नी जेसिका ने जताई चिंता

10 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम

पिछले 10 दिनों के भीतर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में यह चौथी बढ़ोतरी मानी जा रही है।

  • 15 मई को करीब 3 रुपये की बढ़ोतरी
  • 19 मई को लगभग 90 पैसे की वृद्धि
  • 23 मई को फिर करीब 90 पैसे महंगा
  • 25 मई को दोबारा बड़ा इजाफा

प्रीमियम ईंधन भी हुए महंगे

इन चार चरणों में दिल्ली में पेट्रोल कुल 7.35 रुपये और डीजल 7.53 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है। लगातार बढ़ते दामों से आम उपभोक्ताओं और परिवहन क्षेत्र पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव बढ़ने की आशंका है। सामान्य पेट्रोल-डीजल के साथ प्रीमियम ईंधनों की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई है। दिल्ली में XP95 पेट्रोल अब 109.24 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि XG ईंधन 100.52 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

मुंबई समेत कई शहरों में बढ़ी कीमतें

मुंबई में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 111.21 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं भोपाल, जयपुर, पटना और गुवाहाटी जैसे शहरों में भी पेट्रोल 105 से 114 रुपये प्रति लीटर के बीच पहुंच चुका है। राज्यों में अलग-अलग वैट और टैक्स के कारण ईंधन की कीमतों में अंतर देखने को मिल रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं तो आने वाले दिनों में और वृद्धि संभव है।


May 25, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़फीचरराजनंदगांवलेटेस्ट

डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में बैगा ने दी बलि, जमकर बवाल

by Dakshi Sahu Rao May 24, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@राजनांदगांव. Maa Bamleshwari Temple Dongargarh छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में एक बार फिर बवाल मच गया है। इस बार बलि देने की घटना सामने आई है। 19 मई को आदिवासी गोंड समाज ने बैगा पद्धति से पूजा की, फिर मुर्गा काटा। ट्रस्ट की शिकायत पर समाज के राज बैगा किशोर नेताम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आदिवासी गोंड समाज ने इसे परंपरा बताया है, समाज का कहना है कि अब इसे अपराध से जोड़ा जा रहा है। हालांकि इसे लेकर पहले भी विवाद हो चुके हैं।

cg prime news

डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में बैगा ने दी बलि, मचा जमकर बवाल

पूजा की मांगी थी अनुमति

डोंगरगढ़ एसडीओपी केसरी नंदन नायक ने बताया कि, समाज ने यहां पूजा की अनमुति मांगी थी। जिस पर एसडीएम ने अनुमति दे दी थी। 19 मई को पूजा में मंदिर ट्रस्ट के मेंबर्स को आमंत्रित किया गया था, लेकिन वहां कोई नहीं पहुंचा। इसी बीच आरोपी राज बैगा किशोर नेताम ने वहां पर मुर्गे की बलि दे दी। बता दें आदिवासी गोंड समाज यहां एक चट्टान को ‘गढ़ माता मानकर पूजता है। ये चट्टान मंदिर के ऊपरी परिसर में पुराने रोपवे के पास है।

आदिवासी समाज में नाराजगी

राज बैगा किशोर नेताम की गिरफ्तारी के बाद आदिवासी गोंड समाज में नाराजगी बढ़ गई है। समाज के लोगों का कहना है कि मां बम्लेश्वरी धाम से उनकी आस्था और बैगा परंपरा का संबंध सदियों पुराना है। समाज का दावा है कि पहाड़ी और शक्तिपीठों में लोक परंपरा के अनुसार पूजा होती रही है और अब उसी परंपरा को अपराध बताकर कार्रवाई की जा रही है।

पंचमी भेंट को लेकर भी विवाद हुआ था

इससे पहले नवरात्रि के दौरान आंगा देव दान पेटी पर चढ़कर गर्भगृह प्रवेश कर गए थे और पंचमी भेंट को लेकर भी विवाद हुआ था। उस समय भी आदिवासी संगठनों और मंदिर ट्रस्ट के बीच बयानबाजी हुई थी और आंदोलन की चेतावनी दी गई थी। डोंगरगढ़ में मंदिर ट्रस्ट और आदिवासी समाज के बीच यह विवाद नया नहीं है। पिछले कई सालों से ट्रस्ट में प्रतिनिधित्व, पूजा अधिकार और पारंपरिक व्यवस्थाओं को लेकर दोनों पक्षों के बीच खींचतान चल रही है। आदिवासी समाज लगातार मांग करता रहा है कि बैगा परंपरा को सम्मान मिले।

मंदिर में बलि की प्रथा नहीं

घटना के बाद मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने डोंगरगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि इस घटना से मंदिर की पवित्रता और धार्मिक मर्यादा भंग हुई है और करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि, धाम में केवल सनातन वैदिक परंपरा के अनुसार पूजा की अनुमति है और किसी भी प्रकार की बलि प्रथा स्वीकार नहीं की जा सकती।

May 24, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
कोलकाताछत्तीसगढ़दिल्लीदेशफीचरराजनीतिराष्ट्रीयलेटेस्ट

बंगाल के फालता सीट पर खिला कमल, री पोलिंग में रिकॉर्ड वोटों से जीता BJP प्रत्याशी

by Dakshi Sahu Rao May 24, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली. BJP Candidate Wins Falta Assembly Election in Bengal पश्चिम बंगाल की फालता सीट पर BJP ने जीत हासिल कर ली है। CPM के उम्मीदवार शंभूनाथ कुर्मी 40 हजार वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहे। वहीं चुनाव से पीछे हटने वाले TMC के जहांगीर चौथे नंबर पर हैं। BJP उम्मीदवार देबांग्शु ने 1 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें 1.49 लाख से ज्यादा वोट मिले।

21 मई को दोबारा मतदान कराया गया था

पश्चिम बंगाल की फालता सीट पर 285 बूथों पर 21 मई को दोबारा मतदान कराया गया था। रीपोलिंग में वोटिंग करीब 2% बढ़ गई। चुनाव आयोग के मुताबिक यहां 88.13% मतदान हुआ। इससे पहले, 29 अप्रैल को इसी सीट पर 86.71% मतदान हुआ था। फालता में मुकाबला TMC और भाजपा के बीच था। तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने दोबारा मतदान से कुछ दिन पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे।

फालता में तीन बार से TMC का कब्जा था

फालता विधानसभा सीट पर भाजपा ने पहली बार जीत हासिल की है। पहले यह CPI(M) का गढ़ मानी जाती थी, लेकिन अब यह तृणमूल कांग्रेस का मजबूत क्षेत्र बन चुकी है। TMC ने पहली बार 2001 में यह सीट जीती थी। 2006 में CPI(M) ने वापसी की, लेकिन 2011 के बाद से TMC लगातार यहां जीत दर्ज कर रही है।

60 बूथों में छेड़छाड़ के सबूत मिले

29 अप्रैल को मतदान के बाद फालता क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ गया था। उस दिन कई बूथों से शिकायतें मिली थीं कि EVM पर भाजपा के सिंबल पर टेप चिपकाया गया। तत्कालीन ऑब्जर्वर सुब्रत गुप्ता ने खुद निर्वाचन क्षेत्र का दौरा किया और जांच-पड़ताल की। कम से कम 60 बूथों में छेड़छाड़ के सबूत मिले।EVM में कथित हेरफेर के अलावा, जांच में यह भी सामने आया कि कई मतदान केंद्रों पर लगे वेब कैमरों में फुटेज के साथ भी छेड़छाड़ करने की कोशिशें की गई थीं।

साउथ 24 परगना जिले में भाजपा 10 सीटें जीतीं

फालत साउथ 24 परगना जिले के अंतर्गत आता है। जिले में कुल 31 सीटे हैं। फालता को छोड़कर बाकी 30 सीटों में बीजेपी ने 10 सीटें जीत लीं। सागर, काकद्वीप, गोसाबा और सोनारपुर के साथ जादवपुर, टॉलीगंज, बेहला पूर्व-पश्चिम जैसे शहरी इलाकों में भी बीजेपी ने पहली बार जीत दर्ज की। हालांकि बासंती, कुलतली, रायदीघी और बजबज जैसी सीटों पर TMC अपनी पकड़ बचाने में सफल रही।

May 24, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
CG Prime news
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

भिलाई के चौहान ऑटोमोबाइल में महिला कर्मचारी ने CEO पर फेंका स्याही, मारा थप्पड़

by Dakshi Sahu Rao May 24, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. Female Employee Throws Ink at CEO at Chauhan Automobile in Bhilai छत्तीसगढ़ के भिलाई में मारूति सुजुकी शोरूम के सीईओ (CEO) पर महिला कर्मचारी ने स्याही फेंक दिया। छेड़छाड़ से परेशान महिला कर्मचारी ने पुलिस के सामने सीईओ को थप्पड़ मार दिया। लात भी चलाने लगी। किसी तरह पुलिस ने समझाकर महिला का शांत कराया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। घटना भिलाई चौहान ऑटोमोबाइल मारुति सुजुकी शोरूम (Bhilai Chauhan Automobiles Maruti Suzuki Showroom) की है।

cg prime news

भिलाई के चौहान ऑटोमोबाइल में महिला कर्मचारी ने CEO पर फेंका स्याही, मारा थप्पड़

CEO के खिलाफ अपराध दर्ज

मिली जानकारी के अनुसार शोरूम में एक महिला कर्मचारी ने शो रूम के सीईओ के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है। महिला कर्मचारी ने कंपनी के सीईओ अंकित आनंद पर छेड़छाड़ और गलत व्यवहार का आरोप लगाते हुए उनके चेहरे पर स्याही फेंक दी। मामले में भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि एक महिला कर्मचारी की शिकायत के बाद सीईओ के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना की जा रही है।

महिला का गुस्सा फूट पड़ा

बताया जा रहा है कि महिला कर्मचारी पहले से ही CEO के खिलाफ शिकायत कर चुकी थी। मामले की जांच के दौरान जब पुलिस अधिकारी अंकित आनंद को लेकर शोरूम पहुंचे, तभी महिला का गुस्सा फूट पड़ा। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जैसे ही CEO ऑफिस के अंदर पहुंचे, सामने से आई महिला कर्मचारी ने उनके चेहरे और शर्ट पर स्याही फेंक दी।

पुलिस अधिकारी बीच-बचाव की कोशिश करते रहे

स्याही फेंकने के तुरंत बाद महिला सीधे CEO के सामने पहुंची और उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उसने लात भी चलाई। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी बीच-बचाव की कोशिश करते रहे, लेकिन महिला काफी गुस्से में थी। इस दौरान वहां कोई महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी, जिसकी वजह से पुलिस सिर्फ समझाइश देती नजर आई।

सीएसपी भिलाई नगर ने बताया कि आरोपी अधिकारी के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस अन्य महिला कर्मचारियों के बयान भी दर्ज करेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

May 24, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
Newer Posts
Older Posts
YouTube Video VVUtQzBZN2Z1ZUhhSUJfblJvVnJDS2tBLjU5eTNCU0FSbW5j कवर्धा के पंडरिया क्षेत्र स्थित ढोलढोली रपटे पर बड़ा हादसा टल गया। लगातार बारिश के बीच पुल के ऊपर तेज़ी से पानी बह रहा था, इसके बावजूद एक वाहन को पार कराने की कोशिश की गई। वाहन बीच रपटे में फंस गया और उसमें सवार करीब 20 से 25 यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। यह वीडियो मानसून के दौरान लापरवाही के खतरों को दिखाता है और प्रशासन की लगातार जारी चेतावनी को भी याद दिलाता है। बारिश के मौसम में सुरक्षित मार्ग ही चुनें।


#Kawardha #Pandariya #DholdholiRapta #Flood #HeavyRain #Bridge #Rescue #Chhattisgarh #Monsoon #BreakingNews #CGNews #ViralVideo #River #Safety #RainAlert #LiveRescue #Accident #Weather #CGPrimeNews #NewsUpdate
कवर्धा के पंडरिया क्षेत्र स्थित ढोलढोली रपटे पर बड़ा हादसा टल गया। लगातार बारिश के बीच पुल के ऊपर तेज़ी से पानी बह रहा था, इसके बावजूद एक वाहन को पार कराने की कोशिश की गई। वाहन बीच रपटे में फंस गया और उसमें सवार करीब 20 से 25 यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। यह वीडियो मानसून के दौरान लापरवाही के खतरों को दिखाता है और प्रशासन की लगातार जारी चेतावनी को भी याद दिलाता है। बारिश के मौसम में सुरक्षित मार्ग ही चुनें।


#Kawardha #Pandariya #DholdholiRapta #Flood #HeavyRain #Bridge #Rescue #Chhattisgarh #Monsoon #BreakingNews #CGNews #ViralVideo #River #Safety #RainAlert #LiveRescue #Accident #Weather #CGPrimeNews #NewsUpdate
कवर्धा में पुल पर बहते पानी में फंसी गाड़ी, 25 यात्रियों को ग्रामीणों ने बचाया | Dholdholi Rapta |
राजधानी रायपुर में नकटी गांव के विस्थापितों ने मंत्री ओपी चौधरी के सरकारी बंगले का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। बुलडोजर कार्रवाई से नाराज़ ग्रामीण बड़ी संख्या में बंगले के बाहर पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई तथा बंगले के बाहर लगे पोस्टर और बैनर भी फाड़ दिए गए।
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने बरसात के मौसम में उनके घरों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें बेघर कर दिया। उनका कहना है कि दिए गए ईडब्ल्यूएस आवास पर्याप्त नहीं हैं और वहां मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। प्रदर्शन में कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद विकास उपाध्याय भी शामिल हुए। वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।
क्या सरकार विस्थापितों की मांगों पर दोबारा विचार करेगी? क्या नकटी गांव का आंदोलन अब बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन चुका है? पूरी रिपोर्ट देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
CG Prime News के साथ जुड़े रहें। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe करना न भूलें।
#Nakati #NakatiVillage #Raipur #RaipurNews #CGNews #CGPrimeNews #OPChaudhary #BulldozerAction #Chhattisgarh #Protest #VikasUpadhyay #TSSinghdeo #BrijmohanAgarwal #Police #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #ViralNews #PoliticalNews #ChhattisgarhNews #Bulldozer #ViralVideo #Government #NewsUpdate #CG
नकटी विस्थापितों ने मंत्री OP के बंगले का किया घेराव | पुलिस से झड़प | पोस्टर फाड़े | Raipur News |
राजधानी रायपुर में नकटी गांव के विस्थापितों ने मंत्री ओपी चौधरी के सरकारी बंगले का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। बुलडोजर कार्रवाई से नाराज़ ग्रामीण बड़ी संख्या में बंगले के बाहर पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई तथा बंगले के बाहर लगे पोस्टर और बैनर भी फाड़ दिए गए।
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने बरसात के मौसम में उनके घरों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें बेघर कर दिया। उनका कहना है कि दिए गए ईडब्ल्यूएस आवास पर्याप्त नहीं हैं और वहां मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। प्रदर्शन में कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद विकास उपाध्याय भी शामिल हुए। वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।
क्या सरकार विस्थापितों की मांगों पर दोबारा विचार करेगी? क्या नकटी गांव का आंदोलन अब बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन चुका है? पूरी रिपोर्ट देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
CG Prime News के साथ जुड़े रहें। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe करना न भूलें।
#Nakati #NakatiVillage #Raipur #RaipurNews #CGNews #CGPrimeNews #OPChaudhary #BulldozerAction #Chhattisgarh #Protest #VikasUpadhyay #TSSinghdeo #BrijmohanAgarwal #Police #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #ViralNews #PoliticalNews #ChhattisgarhNews #Bulldozer #ViralVideo #Government #NewsUpdate #CG
नकटी विस्थापितों ने मंत्री OP के बंगले का किया घेराव | पुलिस से झड़प | पोस्टर फाड़े | Raipur News|
नवा रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के बाद विस्थापित परिवारों का संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है। करीब 80 परिवारों के घर हटाए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने रायपुर कलेक्ट्रेट का घेराव कर 11 घंटे तक धरना दिया। प्रशासन से बातचीत के बाद आंदोलन फिलहाल स्थगित किया गया है, लेकिन ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शुक्रवार सुबह 11 बजे तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना और जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस बीच भारी बारिश में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव प्रभावित परिवारों से मिलने नकटी गांव पहुंचे। पेड़ के नीचे बैठकर उन्होंने महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों का दर्द सुना। कांग्रेस नेताओं ने भी सरकार पर सवाल उठाए हैं, जबकि प्रशासन का दावा है कि प्रभावित परिवारों का पुनर्वास किया जा रहा है। आखिर क्या है पूरा विवाद, विस्थापितों की प्रमुख मांगें क्या हैं और इस मुद्दे पर राजनीति क्यों तेज हो गई है? देखिए CG Prime News की यह विस्तृत और ग्राउंड रिपोर्ट।

#Nakati #NavaRaipur #BulldozerAction #Raipur #Chhattisgarh #TSSinghdeo #BhupeshBaghel #AnujSharma #CGNews #BreakingNews #CGPrimeNews #ViralNews #Protest #Dharna #Rain #Villagers #Rehabilitation #Bulldozer #Politics #Congress #BJP #RaipurNews #NakatiVillage #Justice #Housing #Families #Women #Children #GroundReport #LiveUpdate #ChhattisgarhNews #VidhayakColony #EWSHousing #Humanity #Monsoon #ViralVideo #LatestNews #IndianPolitics #Support #CG #NewsUpdate #HindiNews #Trending #PublicVoice #People #Development #Government #JailBharo #ProtestNews #Exclusive
नकटी बुलडोजर कांड: बारिश में बेघर 85 परिवार | टीएस सिंहदेव पहुंचे, महिलाओं का छलका दर्द |
रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में विस्थापितों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मंत्री ओपी चौधरी के सरकारी बंगले का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जबकि गुस्साए ग्रामीणों ने बंगले के बाहर लगे पोस्टर और बैनर भी फाड़ दिए।
इस आंदोलन में पूर्व सांसद विकास उपाध्याय सहित कई कांग्रेस नेता भी शामिल रहे। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर भारी बल तैनात किया और आसपास के रास्तों पर बैरिकेडिंग की। इससे पहले विस्थापित ग्रामीण रायपुर कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठे थे और चेतावनी दी थी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विवाद 29 जून को हुई बुलडोजर कार्रवाई से जुड़ा है, जिसमें करीब 80 मकानों को तोड़ा गया। प्रभावित परिवारों का कहना है कि उन्हें पर्याप्त पुनर्वास और मूलभूत सुविधाएं नहीं मिली हैं, जबकि प्रशासन का कहना है कि प्रभावितों को ईडब्ल्यूएस आवास उपलब्ध कराए गए हैं।
देखिए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट सिर्फ CG Prime News पर।


#Nakati #Raipur #OPChaudhary #BulldozerAction #Bulldozer #Chhattisgarh #CGNews #RaipurNews #BreakingNews #LatestNews #Protest #NakatiVillage #DisplacedFamilies #VikasUpadhyay #Politics #ChhattisgarhPolitics #CGPrimeNews #HindiNews #LiveNews #ViralNews #Government #Police #ProtestNews #BulldozerPolitics #Congress #BJP #RaipurProtest #CGUpdate #IndiaNews #PoliticalNews #GroundReport #TodayNews #Breaking #NewsUpdate #ChhattisgarhNews #Housing #Rehabilitation #EWS #VillageNews #Trending #IndianPolitics #PoliceAction #PublicProtest #CG #News #YouTubeNews #ViralVideo #Exclusive #Headlines #TopNews
बुलडोजर एक्शन के खिलाफ बड़ा प्रदर्शनपुलिस से धक्का-मुक्की, फाड़े पोस्टर-बैनर | Raipur News |
दुर्ग जिले के जल संसाधन विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि विभागीय कर्मचारी नंदकुमार ने अपने पुत्र के विवाह के लिए सामान्य भविष्य निधि (GPF) से 5 लाख रुपये निकालने का आवेदन किया था। आवेदन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने और भुगतान कराने के बदले आरोपी बाबू ने 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।
पीड़ित कर्मचारी ने इसकी शिकायत ACB से की। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने ट्रैप की योजना बनाई। तय रणनीति के अनुसार जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, पहले से मौजूद ACB टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। ACB की टीम अब पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में किसी अन्य की भूमिका तो नहीं है।
ऐसी ही बड़ी और विश्वसनीय खबरों के लिए वीडियो को लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और नोटिफिकेशन बेल जरूर दबाएं।


#ACB #Durg #Bribery #Corruption #WaterResources #GPF #Trap #Chhattisgarh #BreakingNews #AntiCorruption #ShivKumarThakur #DurgNews #CGNews #GovernmentEmployee #Raid #CrimeNews #HindiNews #LatestNews #CGPrime #NewsUpdate
GPF के 5 लाख के बदले मांगी 10 हजार रिश्वत! दुर्ग जल संसाधन विभाग का बाबू ACB के ट्रैप में गिरफ्तार |
Subscribe

Popular Posts

  • 1

    भिलाई सेक्टर-6 मजार में रंगाई को लेकर खूनी विवाद, युवक पर कटर से हमला

    June 15, 2026
  • 2

    दुर्ग SSP विजय अग्रवाल पहुंचे जामुल थाना, रोल कॉल में पुलिसकर्मियों की ली क्लास

    November 4, 2025
  • 3

    Bilaspur Train Accident: कलेक्टर ने की 5 मौत की पुष्टि, Railway ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर, लोको पायलट के फंसे होने की आशंका

    November 4, 2025
  • 4

    दुर्ग: जलघर की टंकी में मिली 3 दिन पुरानी सड़ी हुई लाश, 45 हजार से ज्यादा घरों में दूषित पानी की सप्लाई

    November 13, 2025
  • 5

    चंद्रामौर्या अंडर ब्रिजः महिला के शव की शिनाख्त, लिव-इन पार्टनर पहुंचा थाने

    December 17, 2025
  • 6

    नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के रसूखदार आरोपी फरार, तीन दिन बीत गए

    February 3, 2026
  • 7

    नंबरप्लेट पर विधायक, पीछे CG King लिखकर रौबझाड़ रहा चालक गिरफ्तार

    December 28, 2025
  • Big News: भिलाई के नाबालिग के आतंकवादियों से जुड़े तार, सुसाइड बॉम्बर बनने था तैयार

    November 19, 2025
  • 9

    दुर्ग SSP ने हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड, मृतक के रिश्तेदार से मांगा 5 हजार

    January 20, 2026
  • 10

    Breaking: छत्तीसगढ़ के भिलाई में मदरसा और स्कूल पर चला बुलडोजर

    June 15, 2026

Follow Us

Recent Posts

  • रूस में ईंधन संकट गहराया: पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, कई इलाकों में राशनिंग शुरू

    July 4, 2026
  • फीता कृमि से शुरू हुई परेशानी, जांच में दिमाग में मिले 38 परजीवी

    July 4, 2026
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: SIT ने बैंक लेन-देन और ट्रस्ट रिकॉर्ड खंगाले, आरोपी की संपत्ति जांच तेज

    July 4, 2026
  • कबीरधाम में किसान पिता-पुत्र की मौत, खेत में झटका तार की चपेट में आए

    July 3, 2026
  • नकटी के विस्थापितों ने घेरा मंत्री ओपी का बंगला, पुलिस के साथ झुमाझटकी, फाड़े बैनर, पोस्टर

    July 3, 2026
CG Prime News Logo

About Us

CG Prime News एक विश्वसनीय और निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको आपके आस-पास और देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से हर पल जोड़े रखता है।

हमारा उद्देश्य है — जनता तक सही, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना। हम राजनीति, शिक्षा, रोजगार, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्थानीय खबरों को सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

“सूचना ही शक्ति है” — हर खबर तथ्यों के साथ, बिना किसी पक्षपात के।

Office Address

Chief Editor: Rita Sharma

Editor: Dakshi Sahu Rao

Mobile: 9302547826

Email: cgprimenews85@gmail.com

Home| Disclaimer| Terms & Conditions| Advertisement Policy| About Us| Contact
© 2025 CGPrimeNews.com • Developed by byscreations.com
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट