CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Saturday, July 4, 2026
Breaking
पति शराब पीकर मारता था, पत्नी ने हत्या कर बाथरूम में...
रायपुर में सोलर पैनल लगाते वक्त हादसा, दो मजदूरों की मौत,...
रूस में ईंधन संकट गहराया: पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, कई...
फीता कृमि से शुरू हुई परेशानी, जांच में दिमाग में मिले...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: SIT ने बैंक लेन-देन और ट्रस्ट...
कबीरधाम में किसान पिता-पुत्र की मौत, खेत में झटका तार की...
नकटी के विस्थापितों ने घेरा मंत्री ओपी का बंगला, पुलिस के...
भिलाई के नेहरू नगर में बुलडोजर एक्शन, हाईटेक हॉस्पिटल के पास...
दुर्ग जिले में 7 और 9 साल की सगी बहनों से...
दुर्ग में 1.60 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, अंतरराज्यीय 3 साइबर ठग...
CG Prime News
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Copyright 2025 - All Right Reserved | BYS Creations
cg prime news
कोलकाताछत्तीसगढ़दिल्लीदेशफीचरराजनीतिराष्ट्रीयलेटेस्ट

बंगाल के फालता सीट पर खिला कमल, री पोलिंग में रिकॉर्ड वोटों से जीता BJP प्रत्याशी

by Dakshi Sahu Rao May 24, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली. BJP Candidate Wins Falta Assembly Election in Bengal पश्चिम बंगाल की फालता सीट पर BJP ने जीत हासिल कर ली है। CPM के उम्मीदवार शंभूनाथ कुर्मी 40 हजार वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहे। वहीं चुनाव से पीछे हटने वाले TMC के जहांगीर चौथे नंबर पर हैं। BJP उम्मीदवार देबांग्शु ने 1 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें 1.49 लाख से ज्यादा वोट मिले।

21 मई को दोबारा मतदान कराया गया था

पश्चिम बंगाल की फालता सीट पर 285 बूथों पर 21 मई को दोबारा मतदान कराया गया था। रीपोलिंग में वोटिंग करीब 2% बढ़ गई। चुनाव आयोग के मुताबिक यहां 88.13% मतदान हुआ। इससे पहले, 29 अप्रैल को इसी सीट पर 86.71% मतदान हुआ था। फालता में मुकाबला TMC और भाजपा के बीच था। तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने दोबारा मतदान से कुछ दिन पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे।

फालता में तीन बार से TMC का कब्जा था

फालता विधानसभा सीट पर भाजपा ने पहली बार जीत हासिल की है। पहले यह CPI(M) का गढ़ मानी जाती थी, लेकिन अब यह तृणमूल कांग्रेस का मजबूत क्षेत्र बन चुकी है। TMC ने पहली बार 2001 में यह सीट जीती थी। 2006 में CPI(M) ने वापसी की, लेकिन 2011 के बाद से TMC लगातार यहां जीत दर्ज कर रही है।

60 बूथों में छेड़छाड़ के सबूत मिले

29 अप्रैल को मतदान के बाद फालता क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ गया था। उस दिन कई बूथों से शिकायतें मिली थीं कि EVM पर भाजपा के सिंबल पर टेप चिपकाया गया। तत्कालीन ऑब्जर्वर सुब्रत गुप्ता ने खुद निर्वाचन क्षेत्र का दौरा किया और जांच-पड़ताल की। कम से कम 60 बूथों में छेड़छाड़ के सबूत मिले।EVM में कथित हेरफेर के अलावा, जांच में यह भी सामने आया कि कई मतदान केंद्रों पर लगे वेब कैमरों में फुटेज के साथ भी छेड़छाड़ करने की कोशिशें की गई थीं।

साउथ 24 परगना जिले में भाजपा 10 सीटें जीतीं

फालत साउथ 24 परगना जिले के अंतर्गत आता है। जिले में कुल 31 सीटे हैं। फालता को छोड़कर बाकी 30 सीटों में बीजेपी ने 10 सीटें जीत लीं। सागर, काकद्वीप, गोसाबा और सोनारपुर के साथ जादवपुर, टॉलीगंज, बेहला पूर्व-पश्चिम जैसे शहरी इलाकों में भी बीजेपी ने पहली बार जीत दर्ज की। हालांकि बासंती, कुलतली, रायदीघी और बजबज जैसी सीटों पर TMC अपनी पकड़ बचाने में सफल रही।

May 24, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
CG Prime news
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

भिलाई के चौहान ऑटोमोबाइल में महिला कर्मचारी ने CEO पर फेंका स्याही, मारा थप्पड़

by Dakshi Sahu Rao May 24, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. Female Employee Throws Ink at CEO at Chauhan Automobile in Bhilai छत्तीसगढ़ के भिलाई में मारूति सुजुकी शोरूम के सीईओ (CEO) पर महिला कर्मचारी ने स्याही फेंक दिया। छेड़छाड़ से परेशान महिला कर्मचारी ने पुलिस के सामने सीईओ को थप्पड़ मार दिया। लात भी चलाने लगी। किसी तरह पुलिस ने समझाकर महिला का शांत कराया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। घटना भिलाई चौहान ऑटोमोबाइल मारुति सुजुकी शोरूम (Bhilai Chauhan Automobiles Maruti Suzuki Showroom) की है।

cg prime news

भिलाई के चौहान ऑटोमोबाइल में महिला कर्मचारी ने CEO पर फेंका स्याही, मारा थप्पड़

CEO के खिलाफ अपराध दर्ज

मिली जानकारी के अनुसार शोरूम में एक महिला कर्मचारी ने शो रूम के सीईओ के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है। महिला कर्मचारी ने कंपनी के सीईओ अंकित आनंद पर छेड़छाड़ और गलत व्यवहार का आरोप लगाते हुए उनके चेहरे पर स्याही फेंक दी। मामले में भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि एक महिला कर्मचारी की शिकायत के बाद सीईओ के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना की जा रही है।

महिला का गुस्सा फूट पड़ा

बताया जा रहा है कि महिला कर्मचारी पहले से ही CEO के खिलाफ शिकायत कर चुकी थी। मामले की जांच के दौरान जब पुलिस अधिकारी अंकित आनंद को लेकर शोरूम पहुंचे, तभी महिला का गुस्सा फूट पड़ा। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जैसे ही CEO ऑफिस के अंदर पहुंचे, सामने से आई महिला कर्मचारी ने उनके चेहरे और शर्ट पर स्याही फेंक दी।

पुलिस अधिकारी बीच-बचाव की कोशिश करते रहे

स्याही फेंकने के तुरंत बाद महिला सीधे CEO के सामने पहुंची और उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उसने लात भी चलाई। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी बीच-बचाव की कोशिश करते रहे, लेकिन महिला काफी गुस्से में थी। इस दौरान वहां कोई महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी, जिसकी वजह से पुलिस सिर्फ समझाइश देती नजर आई।

सीएसपी भिलाई नगर ने बताया कि आरोपी अधिकारी के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस अन्य महिला कर्मचारियों के बयान भी दर्ज करेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

May 24, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
छत्तीसगढ़फीचरराजनीतिरायपुरलेटेस्ट

छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस चुनाव की घोषणा, आवेदन के साथ एक वीडियो देना अनिवार्य

by Dakshi Sahu Rao May 24, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@रायपुर. Chhattisgarh Youth Congress Elections Announced छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने युवा कांग्रेस चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी के लिए 11 जून से 13 जून तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन के बाद 15 जून से 18 जून तक स्क्रूटनी की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद सदस्यता अभियान और चुनाव प्रक्रिया एक साथ ऑनलाइन माध्यम से होगी।

13 जून तक भरे जाएंगे आवेदन

प्रदेशभर में ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर की नई टीम के गठन के लिए 29 मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। ब्लॉक और जिला कमेटियों के लिए नामांकन 29 मई से 13 जून तक भरे जाएंगे।

इंटरव्यू के बाद होगी नियुक्ति

युवा कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री जैसे अहम पदों पर नियुक्ति राष्ट्रीय नेतृत्व की मंजूरी के बाद होगी। इसके लिए उम्मीदवारों का दिल्ली में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने इंटरव्यू भी लिया जाएगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक चुनाव के साथ-साथ सदस्यता बढ़ाने का लक्ष्य भी पदाधिकारियों को दिया गया है।

यह है चुनाव लडऩे की योग्यता

युवा कांग्रेस में सदस्य बनने और चुनाव लड़ने के लिए उम्र सीमा 18 से 35 साल तय की गई है। आवेदन करने वाले युवाओं को अपना लाइव फोटो, वोटर ID कार्ड और उम्र संबंधी दस्तावेज डिजिटल रूप से अपलोड करने होंगे।

8 सेकेंड का वीडियो भी अपलोड करना अनिवार्य

इसके अलावा आवेदन के साथ 8 सेकेंड का वीडियो भी अपलोड करना अनिवार्य किया गया है, जिसमें आवेदक को खुद आवेदन से जुड़ी जानकारी देनी होगी।

एक व्यक्ति, एक पद का नियम लागू रहेगा

चुनाव प्रक्रिया में “एक व्यक्ति-एक पद” का नियम लागू रहेगा। कोई भी उम्मीदवार सिर्फ एक पद के लिए ही नामांकन दाखिल कर सकेगा। नामांकन दाखिल करते ही उसे अपने पुराने पद से मुक्त माना जाएगा।
छत्तीसगढ़ के युवा कांग्रेस कार्यकर्ता लंबे समय से संगठन के इस चुनाव की प्रतीक्षा कर रहे थे। ऐसे में युवा कार्यकर्ता अब अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं।

May 24, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

दुर्ग में राजस्थान का गांजा तस्कर गिरफ्तार, 12.330 किलो अवैध डोडा चूरा जब्त

by Dakshi Sahu Rao May 24, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग.Ganja Smuggler Arrested in Durg दुर्ग जिले की पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 12 किलो से अधिक अवैध डोडा चूरा के साथ राजस्थान के इंटर स्टेट गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 1,84,959 रुपए आंकी गई है।

बैग में अवैध मादक पदार्थ लेकर घूम रहा था युवक

थाना पदमनाभपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति लाल शर्ट पहनकर बोरसी चौक स्थित शीतला मंदिर के पास बैग में अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर एनडीपीएस एक्ट में निहित प्रावधानों का पालन करते हुए घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया।

मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला आरोपी

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम महेंद्र बिश्नोई, उम्र 24 वर्ष, निवासी नोकड़ा, गोदारा थाना भोजासार, जिला फलोदी (राजस्थान), हाल पता स्कूल चौक बोरसी बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12 किलो 330 ग्राम अवैध डोडा चूरा एवं बिक्री रकम 1500 रुपए बरामद किया गया।

मामले में थाना पदमनाभपुर में अपराध क्रमांक 299/2026 धारा 8(ग), 15(बी), 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

1. महेंद्र बिश्नोई, उम्र 24 वर्ष, निवासी नोकड़ा, गोदारा थाना भोजासार, जिला फलोदी (राजस्थान), हाल पता स्कूल चौक बोरसी।

 

May 24, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
कांगो और युगांडा में फैले इबोला वायरस के बीच WHO द्वारा ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किए जाने का प्रतीकात्मक दृश्य।
अंतर्राष्ट्रीयदिल्लीदेशफीचरराष्ट्रीयलेटेस्टस्वास्थ्य

कांगो-युगांडा में इबोला का कहर: WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, 88 मौतों से बढ़ी चिंता

by cgprimenews.com May 24, 2026
written by cgprimenews.com

जिनेवा/किंशासा. Ebola outbreak in Congo and Uganda: WHO declares global health emergency, 88 deaths raise concerns. अफ्रीकी देशों कांगो और युगांडा में तेजी से फैल रहे इबोला संक्रमण ने दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस प्रकोप को “अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल” घोषित किया है।

स्वास्थ्य एजेंसियों के अनुसार अब तक 300 से अधिक संदिग्ध मामले सामने आए हैं, जबकि 88 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। WHO प्रमुख Tedros Adhanom Ghebreyesus ने कहा कि स्थिति महामारी के स्तर तक नहीं पहुंची है, लेकिन पड़ोसी देशों में संक्रमण फैलने का खतरा काफी अधिक है। इसी वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ेः ईंधन मांग बढ़ी, फिर भी सप्लाई सामान्य- तेल कंपनियों ने दिया भरोसा

दुर्लभ वायरस बना बड़ी चुनौती

स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक मौजूदा प्रकोप ‘बुंडिबुग्यो वायरस डिजीज’ (BVD) की वजह से फैला है। यह इबोला का बेहद दुर्लभ प्रकार माना जाता है, जिसके लिए अभी तक कोई स्वीकृत वैक्सीन या प्रभावी दवा उपलब्ध नहीं है। विशेषज्ञों का मानना है कि वास्तविक संक्रमितों की संख्या आधिकारिक आंकड़ों से कहीं ज्यादा हो सकती है, क्योंकि कई ग्रामीण इलाकों में जांच और रिपोर्टिंग सीमित है। कांगो में इससे पहले भी कई बार इबोला फैल चुका है, लेकिन BVD वायरस का यह केवल तीसरा बड़ा मामला माना जा रहा है।

गोमा और कम्पाला तक पहुंचा संक्रमण

कांगो के पूर्वी प्रांत इतुरी से शुरू हुआ संक्रमण अब प्रमुख शहर गोमा तक पहुंच चुका है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने गोमा में एक महिला के संक्रमित होने की पुष्टि की है, जो इबोला पीड़ित पति के संपर्क में आई थी। वहीं युगांडा की राजधानी कम्पाला में भी संक्रमण के मामले सामने आने के बाद अस्पतालों में अलर्ट बढ़ा दिया गया है। संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर निगरानी की जा रही है। अस्पतालों में मास्क, सैनिटाइजेशन और स्क्रीनिंग अभियान तेज कर दिए गए हैं।

WHO की सलाह: सीमाएं बंद न करें

WHO ने देशों को सीमा जांच, स्क्रीनिंग और आपातकालीन स्वास्थ्य प्रबंधन तंत्र मजबूत करने की सलाह दी है। संगठन ने संक्रमित मरीजों को तुरंत आइसोलेट करने और संपर्क में आए लोगों की निगरानी बढ़ाने को कहा है। हालांकि WHO ने यह भी स्पष्ट किया कि सीमाएं बंद करने या व्यापार रोकने से स्थिति और बिगड़ सकती है, क्योंकि लोग अवैध रास्तों से यात्रा करने लगेंगे।

क्या हैं इबोला के लक्षण?

इबोला एक गंभीर और अत्यधिक संक्रामक बीमारी है। इसके मुख्य लक्षण तेज बुखार, शरीर दर्द, कमजोरी, उल्टी और डायरिया हैं। यह संक्रमित व्यक्ति के शारीरिक तरल पदार्थ, दूषित वस्तुओं या संक्रमित शव के संपर्क से फैलता है।

May 24, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
छत्तीसगढ़ में बढ़ती डीजल मांग के बीच पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाते वाहन
छत्तीसगढ़दिल्लीदेशन्यूजफीचरलेटेस्ट

ईंधन मांग बढ़ी, फिर भी सप्लाई सामान्य- तेल कंपनियों ने दिया भरोसा

by cgprimenews.com May 24, 2026
written by cgprimenews.com

रायपुर/नई दिल्ली। Fuel demand rises, yet supplies remain normal: Oil companies assure. देशभर में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती मांग के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति का भरोसा दिया है। Indian Oil Corporation, Bharat Petroleum Corporation Limited और Hindustan Petroleum Corporation Limited ने संयुक्त रूप से कहा है कि विभिन्न राज्यों में ईंधन की मांग में तेजी के बावजूद सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। कंपनियां 24 घंटे संचालन और मजबूत लॉजिस्टिक्स नेटवर्क के जरिए लगातार आपूर्ति सुनिश्चित कर रही हैं।

यह भी पढ़ेः ट्विशा शर्मा मौत मामला: 11 दिन बाद भी बरकरार रहस्य, सुसाइड या साजिश? CBI जांच की मांग तेज

कृषि सीजन और अतिरिक्त खरीद से बढ़ी मांग

तेल कंपनियों के अनुसार हाल के दिनों में कृषि गतिविधियों, फसल कटाई और परिवहन उपयोग बढ़ने से डीजल की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। इसके अलावा कई इलाकों में उपभोक्ताओं का रुझान सार्वजनिक क्षेत्र के पेट्रोल पंपों की ओर बढ़ा है। कंपनियों का कहना है कि कुछ स्थानों पर एहतियातन अतिरिक्त खरीदारी भी देखने को मिली है, जिससे मांग में और तेजी आई है।

छत्तीसगढ़ में डीजल बिक्री में बड़ा उछाल

छत्तीसगढ़ में मई 2026 के दौरान हाई स्पीड डीजल (HSD) की खुदरा बिक्री में असाधारण रेट बढ़े। राज्य के कई जिलों में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 25 प्रतिशत से अधिक वृद्धि दर्ज हुई है। बलौदाबाजार, बालोद, सक्ती, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और सूरजपुर जिलों में सबसे अधिक वृद्धि देखी गई। वहीं रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, महासमुंद और रायगढ़ जैसे प्रमुख जिलों में भी डीजल बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि कृषि कार्यों के साथ-साथ परिवहन गतिविधियों में तेजी इसका प्रमुख कारण है।

सप्लाई चेन पूरी तरह सक्रिय

तेल कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि टर्मिनल, डिपो, पाइपलाइन, एलपीजी बॉटलिंग प्लांट और परिवहन नेटवर्क पूरी क्षमता के साथ संचालित किए जा रहे हैं। सप्लाई चेन और टर्मिनल संचालन 24×7 सक्रिय हैं, जिससे पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता प्रभावित नहीं हो रही है। कंपनियों ने यह भी कहा कि राज्य प्रशासन के सहयोग से लगातार स्टॉक की समीक्षा की जा रही है और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

नागरिकों से अपील

तेल विपणन कंपनियों ने नागरिकों से सामान्य खरीद व्यवहार बनाए रखने और अनावश्यक ईंधन खरीद से बचने की अपील की है। साथ ही लोगों से केवल आधिकारिक स्रोतों और तेल कंपनियों द्वारा जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करने को कहा गया है।

May 24, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
डोनाल्ड ट्रंप, ईरान-अमेरिका तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़ी प्रतीकात्मक अंतरराष्ट्रीय तस्वीर।
अंतर्राष्ट्रीयफीचरराष्ट्रीयवॉशिंगटन

ईरान-US डील पर बढ़ी हलचल, ट्रंप के दावे पर ईरान का सवाल

by cgprimenews.com May 24, 2026
written by cgprimenews.com

अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में नई हलचल, क्या खत्म होगी तनातनी

Iran US War News. Donald Trump ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव को कम करने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौते पर बातचीत अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। ट्रंप के अनुसार यह संभावित समझौता न केवल युद्ध जैसे हालात को कम कर सकता है, बल्कि वैश्विक व्यापार के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही सामान्य करने का रास्ता भी खोल सकता है। Iran questions Trump’s claim over Russia-US deal.

हालांकि इस दावे के तुरंत बाद ईरान की ओर से अलग संकेत सामने आए। तेहरान ने स्पष्ट किया कि जलडमरूमध्य पर उसका नियंत्रण बरकरार रहेगा और किसी भी समझौते को “पूर्ण खुलापन” समझना सही नहीं होगा। इससे संकेत मिलता है कि दोनों पक्ष समझौते को अलग-अलग नजरिए से प्रस्तुत कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेः व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी से हड़कंप, सुरक्षा चेकपॉइंट पर फायरिंग के बाद संदिग्ध ढेर

क्या हो सकती है प्रस्तावित डील की प्रमुख शर्तें?

सूत्रों के मुताबिक प्रस्तावित समझौते के मसौदे में कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई है। इनमें क्षेत्रीय संघर्षों को कम करना, अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव घटाने की कोशिश, समुद्री मार्गों पर सामान्य स्थिति बहाल करना और आर्थिक दबाव कम करने के विकल्प शामिल हैं। रिपोर्टों के अनुसार कुछ ईरानी संपत्तियों को विदेशी बैंकों में आंशिक रूप से अनफ्रीज करने पर भी चर्चा हो सकती है।

इसके अतिरिक्त, समझौते के बाद सीमित अवधि की नई वार्ता शुरू होने की संभावना जताई जा रही है, जिसमें परमाणु कार्यक्रम और यूरेनियम संवर्धन जैसे संवेदनशील विषयों पर आगे बातचीत हो सकती है। फिलहाल इसे स्थायी समझौते के बजाय तनाव कम करने की दिशा में अंतरिम पहल माना जा रहा है।

होर्मुज जलडमरूमध्य पर क्यों है दुनिया की नजर?

Strait of Hormuz दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में शामिल है, जहां से वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है। इस मार्ग में किसी भी प्रकार की रुकावट का असर अंतरराष्ट्रीय बाजार, तेल कीमतों और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है। इसलिए अमेरिका-ईरान वार्ता में इस क्षेत्र का उल्लेख खास महत्व रखता है।

पाकिस्तान और कतर की बैकचैनल भूमिका चर्चा में

Pakistan और Qatar को कथित रूप से मध्यस्थ की भूमिका में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि दोनों देशों ने तनाव कम कराने और संवाद बहाल करने के लिए बैकचैनल बातचीत में सहयोग दिया है। हालांकि आधिकारिक स्तर पर सभी बिंदुओं की पुष्टि अभी शेष है।

May 24, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
भोपाल के तृषा शर्मा मौत मामले से जुड़ी खबर और घटनास्थल की जानकारी दर्शाती तस्वीर।
क्राइमछत्तीसगढ़देशफीचरभोपाललेटेस्ट

ट्विशा शर्मा मौत मामला: 11 दिन बाद भी बरकरार रहस्य, सुसाइड या साजिश? CBI जांच की मांग तेज

by cgprimenews.com May 24, 2026
written by cgprimenews.com

भोपाल. Twisha Sharma’s death: 11 days later, the mystery remains. Suicide or conspiracy? Demands for a CBI investigation grow. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामला लगातार रहस्यमयी बनता जा रहा है। घटना के 11 दिन बाद भी मौत की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले में सामने आ रही नई जानकारियों और घटनास्थल की तस्वीरों ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी बीच राज्य सरकार द्वारा CBI जांच की सिफारिश किए जाने और हाईकोर्ट द्वारा दोबारा पोस्टमार्टम कराने के आदेश ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है।

यह भी पढ़ेः हैदराबाद ऑनलाइन IPL सट्टा पैनल, म्यूल अकाउंट देने वाला आरोपी गिरफ्तार

खुली छत पर मिली थी डेड बॉडी

जानकारी के अनुसार तृषा शर्मा की लाश भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल की खुली छत वाले हिस्से में मिली थी। परिवार की ओर से इसे आत्महत्या बताया गया, लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियों को लेकर सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों के बीच लगातार सवाल उठ रहे हैं। आमतौर पर आत्महत्या जैसे मामलों में लोग बंद कमरे या एकांत स्थान का चयन करते हैं, जबकि यह घटना खुले हिस्से में हुई, जहां घर के अन्य सदस्य भी मौजूद बताए गए।

दोबारा पोस्टमार्टम से बढ़ी उम्मीद

मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि नई मेडिकल रिपोर्ट से मौत के कारणों को लेकर कुछ महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। वहीं पुलिस की शुरुआती जांच और फोरेंसिक प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

CCTV और पारिवारिक बयानों पर चर्चा

घटना से पहले और बाद के CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है। साथ ही परिवार के अलग-अलग बयानों ने भी संदेह को बढ़ाया है। सोशल मीडिया पर कई लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं ताकि मौत के पीछे की वास्तविक परिस्थितियां सामने आ सकें। मामले के हाई-प्रोफाइल होने और लगातार उठ रहे सवालों के बीच अब CBI जांच की मांग तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि निष्पक्ष और पारदर्शी जांच ही इस रहस्य से पर्दा उठा सकती है। फिलहाल पुलिस और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

May 24, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
व्हाइट हाउस के पास सुरक्षा चेकपॉइंट पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस बल।
अंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़दिल्लीफीचरराष्ट्रीयलेटेस्टवॉशिंगटन

व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी से हड़कंप, सुरक्षा चेकपॉइंट पर फायरिंग के बाद संदिग्ध ढेर

by cgprimenews.com May 24, 2026
written by cgprimenews.com

वॉशिंगटन। Shooting near the White House sparks panic; suspect killed after firing at security checkpoint. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में स्थित White House के पास रविवार को गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, एक संदिग्ध व्यक्ति ने व्हाइट हाउस के पश्चिमी गेट के नजदीक बने सुरक्षा चेकपॉइंट पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। घटना के दौरान वहां मौजूद अधिकारियों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की, जिसमें संदिग्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसकी मौत की पुष्टि की गई।

यह भी पढ़ेः पुलवामा आतंकी हमले में शामिल आतंकी हमजा बुरहान की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

सुरक्षा चेकपॉइंट पर चलीं कई गोलियां

अमेरिकी कानून प्रवर्तन अधिकारियों और United States Secret Service के मुताबिक, संदिग्ध व्यक्ति हथियार लेकर सुरक्षा बैरियर तक पहुंचा और अचानक गोलियां चलाने लगा। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उसने करीब 20 से 30 राउंड फायर किए। गोलीबारी के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल जवाबी कार्रवाई की।

राहगीर भी हुआ घायल

इस घटना में एक राहगीर के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे इलाके की जांच कर रही हैं और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हैं।

व्हाइट हाउस में तत्काल लॉकडाउन

फायरिंग की सूचना मिलते ही व्हाइट हाउस परिसर को तुरंत लॉकडाउन कर दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए काउंटर-स्नाइपर टीमों को आसपास की इमारतों की छतों पर तैनात किया गया। कर्मचारियों और अधिकारियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। कुछ समय बाद स्थिति नियंत्रित होने पर लॉकडाउन हटाया गया।

राष्ट्रपति ट्रंप सुरक्षित

अधिकारियों ने पुष्टि की है कि घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump व्हाइट हाउस के भीतर मौजूद थे। हालांकि, उन्हें और उनके परिवार को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा। सुरक्षा एजेंसियों ने कहा कि राष्ट्रपति पूरी तरह सुरक्षित हैं।

जांच एजेंसियां जुटीं

घटना के बाद इलाके को सील कर दिया गया है। जांच एजेंसियां संदिग्ध की पहचान, उसके मकसद और संभावित सुरक्षा चूक की जांच कर रही हैं। घटना के बाद अमेरिका में राष्ट्रपति सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर बहस तेज हो गई है।

May 24, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
दुर्ग में लॉन्च की गई अत्याधुनिक मोबाइल फोरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाते मंत्री और अधिकारी।
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गदेशन्यूजफीचरभिलाईलेटेस्ट

दुर्ग में शुरू हुई मो. फोरेंसिक वैन सेवा, घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच

by cgprimenews.com May 24, 2026
written by cgprimenews.com

भिलाई। Mobile forensic van service started in Durg, scientific investigation will be done at the spot itself. अपराध जांच को आधुनिक और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने की दिशा में दुर्ग जिले को बड़ी सौगात मिली है। भिलाई सेक्टर-4 स्थित क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला में अत्याधुनिक मोबाइल फोरेंसिक वैन सेवा शुरू की गई है। करीब 60 लाख रुपए लागत की इस वैन को शनिवार को प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेः सुपेला में CUET परीक्षार्थी के भाई से लूट, विरोध करने पर चाकू मारकर फरार हुए बदमाश

घटनास्थल पर तुरंत होगी वैज्ञानिक जांच

नई मोबाइल फोरेंसिक वैन अत्याधुनिक उपकरणों और डिजिटल जांच तकनीकों से लैस है। इसके जरिए अब हत्या, दुर्घटना, साइबर अपराध और अन्य गंभीर मामलों में घटनास्थल पर ही प्राथमिक वैज्ञानिक परीक्षण किया जा सकेगा। इससे साक्ष्यों को सुरक्षित तरीके से संकलित करने में मदद मिलेगी और जांच प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक तेज और सटीक बनेगी।

मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि बदलते समय में अपराधों की प्रकृति लगातार जटिल होती जा रही है। ऐसे में वैज्ञानिक अनुसंधान व्यवस्था को मजबूत करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह मोबाइल फोरेंसिक वैन कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

साइबर और डिजिटल अपराधों की जांच को मिलेगा बल

दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य ने बताया कि वैन में उपलब्ध आधुनिक तकनीक के जरिए घटनास्थल पर तत्काल तकनीकी सहायता और प्रारंभिक वैज्ञानिक परीक्षण संभव होगा। इससे जांच प्रक्रिया में तेजी आएगी और पुलिस को सटीक साक्ष्य जुटाने में मदद मिलेगी।

क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के प्रभारी डॉ. पंकज ताम्रकार ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध और डिजिटल साक्ष्यों की भूमिका तेजी से बढ़ रही है। मोबाइल फोरेंसिक वैन से घटनास्थल पर तुरंत पहुंचकर साक्ष्यों का प्राथमिक परीक्षण करने में सुविधा मिलेगी, जिससे विवेचना अधिक प्रभावी होगी।

कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में विधायक ललित चन्द्राकर, देवेन्द्र यादव, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, संभाग आयुक्त एसएन राठौर, डीआईजी-एसएसपी विजय अग्रवाल, कलेक्टर अभिजीत सिंह, अपर सत्र न्यायाधीश दीपक खोसले और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

May 24, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
सुपेला घड़ी चौक के पास चाकू की नोक पर लूट के बाद घायल युवक का प्रतीकात्मक दृश्य।
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गन्यूजफीचरभिलाईलेटेस्ट

सुपेला में CUET परीक्षार्थी के भाई से लूट, विरोध करने पर चाकू से हमला

by cgprimenews.com May 24, 2026
written by cgprimenews.com

भिलाई। The brother of a CUET candidate was robbed in Supela; the miscreants stabbed him when he resisted and fled. दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के एक युवक से चाकू की नोक पर लूट और जानलेवा हमले की घटना सामने आई है। पीड़ित युवक अपनी बहन को सीयूईटी परीक्षा दिलाने बिजापुर से भिलाई आया था। घटना घड़ी चौक के पास हुई, जहां बदमाशों ने पहले नकदी लूटी और फिर मोबाइल छीनने की कोशिश में युवक पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ेः स्मृतिनगर चौकी में हंगामा: पुलिस से धक्का-मुक्की के आरोप, 12 लोगों पर केस दर्ज

बहन को परीक्षा दिलाने आया था युवक

पुलिस के मुताबिक, बिजापुर जिले के टेकमेटला उसूर निवासी धर्मेन्द्र गटपल्ली (21) अपनी बहन ज्योति गटपल्ली को भिलाई स्थित संजय रूंगटा कॉलेज में आयोजित सीयूईटी परीक्षा दिलाने लेकर आया था। दोनों शनिवार तड़के सुपेला के घड़ी चौक के पास उतरे थे। इसी दौरान धर्मेन्द्र पास की दुकान से साबुन लेने जा रहा था।

बाइक और स्कूटी सवार बदमाशों ने घेरा

इसी बीच काले रंग की पल्सर बाइक और एक स्कूटी में सवार तीन युवक वहां पहुंचे। आरोपियों ने धर्मेन्द्र को चाकू दिखाकर धमकाया और उसकी जेब में रखे 300 रुपए लूट लिए। इसके बाद बदमाश उसका मोबाइल फोन छीनने लगे। जब युवक ने विरोध किया तो एक आरोपी ने चाकू से उसकी बाईं जांघ और घुटने के पीछे हमला कर दिया। बचाव के दौरान उसके हाथ में भी चोट आई।

घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सुपेला थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(6) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गश्त प्वाइंट के पास वारदात, पुलिस पर सवाल

घटना को लेकर सबसे बड़ा सवाल पुलिस गश्त व्यवस्था पर उठ रहा है। जिस घड़ी चौक के पास वारदात हुई, वहां पुलिस गश्त प्वाइंट मौजूद है। इसके बावजूद बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए और गश्ती टीम को भनक तक नहीं लगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उस समय पुलिस टीम सक्रिय रहती तो घटना टाली जा सकती थी।

May 24, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
स्मृति नगर चौकी में प्रदर्शन के दौरान पुलिस और लोगों के बीच हंगामे का दृश्य।
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गन्यूजफीचरभिलाईलेटेस्ट

स्मृतिनगर चौकी में हंगामा: पुलिस से धक्का-मुक्की के आरोप, 12 लोगों पर केस दर्ज

by cgprimenews.com May 24, 2026
written by cgprimenews.com

भिलाई। Uproar at Smriti Nagar police station: Case filed against 12 people for allegedly manhandling police. भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र स्थित स्मृति नगर चौकी में पुलिसकर्मियों के साथ कथित धक्का-मुक्की और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 6 नामजद सहित करीब 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 21 मई 2026 की शाम की बताई जा रही है, जब चौकी परिसर में नारेबाजी और हंगामा हुआ।

यह भी पढ़ेः दुर्ग में शुरू हुई मो. फोरेंसिक वैन सेवा, घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच

चौकी परिसर में नारेबाजी और प्रदर्शन

स्मृति नगर चौकी प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि घटना के समय चौकी में आरक्षक गोविंद कुमार साहू समेत अन्य पुलिसकर्मी ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान चेतन चंदेल, राहुल वर्मा, सतीष, जागेश्वर वर्मा, अजय, नेमचंद और अप्पू मेश्राम सहित 10 से 12 लोग चौकी पहुंचे। आरोप है कि सभी ने मिलकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और एक मामले में कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस का कहना है कि समझाइश के बावजूद प्रदर्शनकारी शांत नहीं हुए और चौकी परिसर के भीतर घुसकर हंगामा करने लगे। इस दौरान पुलिस जवानों के साथ कथित धक्का-मुक्की और मारपीट भी हुई, जिससे कुछ समय के लिए चौकी परिसर में तनाव का माहौल बन गया।

सीएसपी और टीआई ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी और टीआई विजय यादव मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि भीड़ लगातार आक्रोशित बनी रही। पुलिस स्टाफ ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले को शांत कराया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, चौकी में लगे सीसीटीवी और वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है। जिन लोगों की पहचान हो रही है, उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

कार स्क्रेच विवाद से शुरू हुआ मामला

जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत शंकराचार्य अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में कार्यरत भूपेंद्र साहू की शिकायत से हुई। भूपेंद्र ने डॉक्टर अनुराग चंद्राकर पर मारपीट का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने पहले ही संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया था, लेकिन कार्रवाई में देरी को लेकर नाराजगी बढ़ गई। बताया जा रहा है कि इसी मुद्दे को लेकर भूपेंद्र अपने समर्थकों के साथ चौकी पहुंचा और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

पुलिस का दावा: आरोपी पर पहले से दर्ज हैं मामले

स्मृति नगर पुलिस के अनुसार, भूपेंद्र साहू के खिलाफ पहले से छावनी थाना में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का आरोप है कि दबाव बनाने के उद्देश्य से भीड़ जुटाकर चौकी में हंगामा किया गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और वीडियो साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

May 24, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
Newer Posts
Older Posts
YouTube Video VVUtQzBZN2Z1ZUhhSUJfblJvVnJDS2tBLjU5eTNCU0FSbW5j कवर्धा के पंडरिया क्षेत्र स्थित ढोलढोली रपटे पर बड़ा हादसा टल गया। लगातार बारिश के बीच पुल के ऊपर तेज़ी से पानी बह रहा था, इसके बावजूद एक वाहन को पार कराने की कोशिश की गई। वाहन बीच रपटे में फंस गया और उसमें सवार करीब 20 से 25 यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। यह वीडियो मानसून के दौरान लापरवाही के खतरों को दिखाता है और प्रशासन की लगातार जारी चेतावनी को भी याद दिलाता है। बारिश के मौसम में सुरक्षित मार्ग ही चुनें।


#Kawardha #Pandariya #DholdholiRapta #Flood #HeavyRain #Bridge #Rescue #Chhattisgarh #Monsoon #BreakingNews #CGNews #ViralVideo #River #Safety #RainAlert #LiveRescue #Accident #Weather #CGPrimeNews #NewsUpdate
कवर्धा के पंडरिया क्षेत्र स्थित ढोलढोली रपटे पर बड़ा हादसा टल गया। लगातार बारिश के बीच पुल के ऊपर तेज़ी से पानी बह रहा था, इसके बावजूद एक वाहन को पार कराने की कोशिश की गई। वाहन बीच रपटे में फंस गया और उसमें सवार करीब 20 से 25 यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। यह वीडियो मानसून के दौरान लापरवाही के खतरों को दिखाता है और प्रशासन की लगातार जारी चेतावनी को भी याद दिलाता है। बारिश के मौसम में सुरक्षित मार्ग ही चुनें।


#Kawardha #Pandariya #DholdholiRapta #Flood #HeavyRain #Bridge #Rescue #Chhattisgarh #Monsoon #BreakingNews #CGNews #ViralVideo #River #Safety #RainAlert #LiveRescue #Accident #Weather #CGPrimeNews #NewsUpdate
कवर्धा में पुल पर बहते पानी में फंसी गाड़ी, 25 यात्रियों को ग्रामीणों ने बचाया | Dholdholi Rapta |
राजधानी रायपुर में नकटी गांव के विस्थापितों ने मंत्री ओपी चौधरी के सरकारी बंगले का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। बुलडोजर कार्रवाई से नाराज़ ग्रामीण बड़ी संख्या में बंगले के बाहर पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई तथा बंगले के बाहर लगे पोस्टर और बैनर भी फाड़ दिए गए।
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने बरसात के मौसम में उनके घरों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें बेघर कर दिया। उनका कहना है कि दिए गए ईडब्ल्यूएस आवास पर्याप्त नहीं हैं और वहां मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। प्रदर्शन में कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद विकास उपाध्याय भी शामिल हुए। वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।
क्या सरकार विस्थापितों की मांगों पर दोबारा विचार करेगी? क्या नकटी गांव का आंदोलन अब बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन चुका है? पूरी रिपोर्ट देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
CG Prime News के साथ जुड़े रहें। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe करना न भूलें।
#Nakati #NakatiVillage #Raipur #RaipurNews #CGNews #CGPrimeNews #OPChaudhary #BulldozerAction #Chhattisgarh #Protest #VikasUpadhyay #TSSinghdeo #BrijmohanAgarwal #Police #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #ViralNews #PoliticalNews #ChhattisgarhNews #Bulldozer #ViralVideo #Government #NewsUpdate #CG
नकटी विस्थापितों ने मंत्री OP के बंगले का किया घेराव | पुलिस से झड़प | पोस्टर फाड़े | Raipur News |
राजधानी रायपुर में नकटी गांव के विस्थापितों ने मंत्री ओपी चौधरी के सरकारी बंगले का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। बुलडोजर कार्रवाई से नाराज़ ग्रामीण बड़ी संख्या में बंगले के बाहर पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई तथा बंगले के बाहर लगे पोस्टर और बैनर भी फाड़ दिए गए।
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने बरसात के मौसम में उनके घरों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें बेघर कर दिया। उनका कहना है कि दिए गए ईडब्ल्यूएस आवास पर्याप्त नहीं हैं और वहां मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। प्रदर्शन में कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद विकास उपाध्याय भी शामिल हुए। वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।
क्या सरकार विस्थापितों की मांगों पर दोबारा विचार करेगी? क्या नकटी गांव का आंदोलन अब बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन चुका है? पूरी रिपोर्ट देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
CG Prime News के साथ जुड़े रहें। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe करना न भूलें।
#Nakati #NakatiVillage #Raipur #RaipurNews #CGNews #CGPrimeNews #OPChaudhary #BulldozerAction #Chhattisgarh #Protest #VikasUpadhyay #TSSinghdeo #BrijmohanAgarwal #Police #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #ViralNews #PoliticalNews #ChhattisgarhNews #Bulldozer #ViralVideo #Government #NewsUpdate #CG
नकटी विस्थापितों ने मंत्री OP के बंगले का किया घेराव | पुलिस से झड़प | पोस्टर फाड़े | Raipur News|
नवा रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के बाद विस्थापित परिवारों का संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है। करीब 80 परिवारों के घर हटाए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने रायपुर कलेक्ट्रेट का घेराव कर 11 घंटे तक धरना दिया। प्रशासन से बातचीत के बाद आंदोलन फिलहाल स्थगित किया गया है, लेकिन ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शुक्रवार सुबह 11 बजे तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना और जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस बीच भारी बारिश में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव प्रभावित परिवारों से मिलने नकटी गांव पहुंचे। पेड़ के नीचे बैठकर उन्होंने महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों का दर्द सुना। कांग्रेस नेताओं ने भी सरकार पर सवाल उठाए हैं, जबकि प्रशासन का दावा है कि प्रभावित परिवारों का पुनर्वास किया जा रहा है। आखिर क्या है पूरा विवाद, विस्थापितों की प्रमुख मांगें क्या हैं और इस मुद्दे पर राजनीति क्यों तेज हो गई है? देखिए CG Prime News की यह विस्तृत और ग्राउंड रिपोर्ट।

#Nakati #NavaRaipur #BulldozerAction #Raipur #Chhattisgarh #TSSinghdeo #BhupeshBaghel #AnujSharma #CGNews #BreakingNews #CGPrimeNews #ViralNews #Protest #Dharna #Rain #Villagers #Rehabilitation #Bulldozer #Politics #Congress #BJP #RaipurNews #NakatiVillage #Justice #Housing #Families #Women #Children #GroundReport #LiveUpdate #ChhattisgarhNews #VidhayakColony #EWSHousing #Humanity #Monsoon #ViralVideo #LatestNews #IndianPolitics #Support #CG #NewsUpdate #HindiNews #Trending #PublicVoice #People #Development #Government #JailBharo #ProtestNews #Exclusive
नकटी बुलडोजर कांड: बारिश में बेघर 85 परिवार | टीएस सिंहदेव पहुंचे, महिलाओं का छलका दर्द |
रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में विस्थापितों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मंत्री ओपी चौधरी के सरकारी बंगले का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जबकि गुस्साए ग्रामीणों ने बंगले के बाहर लगे पोस्टर और बैनर भी फाड़ दिए।
इस आंदोलन में पूर्व सांसद विकास उपाध्याय सहित कई कांग्रेस नेता भी शामिल रहे। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर भारी बल तैनात किया और आसपास के रास्तों पर बैरिकेडिंग की। इससे पहले विस्थापित ग्रामीण रायपुर कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठे थे और चेतावनी दी थी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विवाद 29 जून को हुई बुलडोजर कार्रवाई से जुड़ा है, जिसमें करीब 80 मकानों को तोड़ा गया। प्रभावित परिवारों का कहना है कि उन्हें पर्याप्त पुनर्वास और मूलभूत सुविधाएं नहीं मिली हैं, जबकि प्रशासन का कहना है कि प्रभावितों को ईडब्ल्यूएस आवास उपलब्ध कराए गए हैं।
देखिए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट सिर्फ CG Prime News पर।


#Nakati #Raipur #OPChaudhary #BulldozerAction #Bulldozer #Chhattisgarh #CGNews #RaipurNews #BreakingNews #LatestNews #Protest #NakatiVillage #DisplacedFamilies #VikasUpadhyay #Politics #ChhattisgarhPolitics #CGPrimeNews #HindiNews #LiveNews #ViralNews #Government #Police #ProtestNews #BulldozerPolitics #Congress #BJP #RaipurProtest #CGUpdate #IndiaNews #PoliticalNews #GroundReport #TodayNews #Breaking #NewsUpdate #ChhattisgarhNews #Housing #Rehabilitation #EWS #VillageNews #Trending #IndianPolitics #PoliceAction #PublicProtest #CG #News #YouTubeNews #ViralVideo #Exclusive #Headlines #TopNews
बुलडोजर एक्शन के खिलाफ बड़ा प्रदर्शनपुलिस से धक्का-मुक्की, फाड़े पोस्टर-बैनर | Raipur News |
दुर्ग जिले के जल संसाधन विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि विभागीय कर्मचारी नंदकुमार ने अपने पुत्र के विवाह के लिए सामान्य भविष्य निधि (GPF) से 5 लाख रुपये निकालने का आवेदन किया था। आवेदन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने और भुगतान कराने के बदले आरोपी बाबू ने 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।
पीड़ित कर्मचारी ने इसकी शिकायत ACB से की। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने ट्रैप की योजना बनाई। तय रणनीति के अनुसार जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, पहले से मौजूद ACB टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। ACB की टीम अब पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में किसी अन्य की भूमिका तो नहीं है।
ऐसी ही बड़ी और विश्वसनीय खबरों के लिए वीडियो को लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और नोटिफिकेशन बेल जरूर दबाएं।


#ACB #Durg #Bribery #Corruption #WaterResources #GPF #Trap #Chhattisgarh #BreakingNews #AntiCorruption #ShivKumarThakur #DurgNews #CGNews #GovernmentEmployee #Raid #CrimeNews #HindiNews #LatestNews #CGPrime #NewsUpdate
GPF के 5 लाख के बदले मांगी 10 हजार रिश्वत! दुर्ग जल संसाधन विभाग का बाबू ACB के ट्रैप में गिरफ्तार |
Subscribe

Popular Posts

  • 1

    भिलाई सेक्टर-6 मजार में रंगाई को लेकर खूनी विवाद, युवक पर कटर से हमला

    June 15, 2026
  • 2

    दुर्ग SSP विजय अग्रवाल पहुंचे जामुल थाना, रोल कॉल में पुलिसकर्मियों की ली क्लास

    November 4, 2025
  • 3

    Bilaspur Train Accident: कलेक्टर ने की 5 मौत की पुष्टि, Railway ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर, लोको पायलट के फंसे होने की आशंका

    November 4, 2025
  • 4

    दुर्ग: जलघर की टंकी में मिली 3 दिन पुरानी सड़ी हुई लाश, 45 हजार से ज्यादा घरों में दूषित पानी की सप्लाई

    November 13, 2025
  • 5

    चंद्रामौर्या अंडर ब्रिजः महिला के शव की शिनाख्त, लिव-इन पार्टनर पहुंचा थाने

    December 17, 2025
  • 6

    नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के रसूखदार आरोपी फरार, तीन दिन बीत गए

    February 3, 2026
  • 7

    नंबरप्लेट पर विधायक, पीछे CG King लिखकर रौबझाड़ रहा चालक गिरफ्तार

    December 28, 2025
  • Big News: भिलाई के नाबालिग के आतंकवादियों से जुड़े तार, सुसाइड बॉम्बर बनने था तैयार

    November 19, 2025
  • 9

    दुर्ग SSP ने हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड, मृतक के रिश्तेदार से मांगा 5 हजार

    January 20, 2026
  • 10

    Breaking: छत्तीसगढ़ के भिलाई में मदरसा और स्कूल पर चला बुलडोजर

    June 15, 2026

Follow Us

Recent Posts

  • पति शराब पीकर मारता था, पत्नी ने हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव

    July 4, 2026
  • रायपुर में सोलर पैनल लगाते वक्त हादसा, दो मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप

    July 4, 2026
  • रूस में ईंधन संकट गहराया: पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, कई इलाकों में राशनिंग शुरू

    July 4, 2026
  • फीता कृमि से शुरू हुई परेशानी, जांच में दिमाग में मिले 38 परजीवी

    July 4, 2026
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: SIT ने बैंक लेन-देन और ट्रस्ट रिकॉर्ड खंगाले, आरोपी की संपत्ति जांच तेज

    July 4, 2026
CG Prime News Logo

About Us

CG Prime News एक विश्वसनीय और निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको आपके आस-पास और देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से हर पल जोड़े रखता है।

हमारा उद्देश्य है — जनता तक सही, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना। हम राजनीति, शिक्षा, रोजगार, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्थानीय खबरों को सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

“सूचना ही शक्ति है” — हर खबर तथ्यों के साथ, बिना किसी पक्षपात के।

Office Address

Chief Editor: Rita Sharma

Editor: Dakshi Sahu Rao

Mobile: 9302547826

Email: cgprimenews85@gmail.com

Home| Disclaimer| Terms & Conditions| Advertisement Policy| About Us| Contact
© 2025 CGPrimeNews.com • Developed by byscreations.com
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट