Thursday, July 16, 2026
Home » Blog » Bhilai: होटल में कपल के बीच झगड़ा, बॉयफ्रेंड ने किया सुसाइड, गर्लफ्रेंड ने काटी नस

Bhilai: होटल में कपल के बीच झगड़ा, बॉयफ्रेंड ने किया सुसाइड, गर्लफ्रेंड ने काटी नस

। होटल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची स्मृति नगर चौकी पुलिस ने युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
होटल में कपल के बीच झगड़ा, बॉयफ्रेंड ने किया सुसाइड, गर्लफ्रेंड ने काटी नस

CG Prime News@भिलाई. दुर्ग जिले के भिलाई में एक होटल में ठहरे कपल के बीच विवाद जानलेवा साबित हो गया। बॉयफ्रेंड ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। वहीं गर्लफ्रेंड ने हाथ की नस काट ली। होटल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची स्मृति नगर चौकी पुलिस ने युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं युवक का शव जब्त कर घटना की सूचना परिजनों को दी है।

युवक का शव फंदे से नीचे उतारा

पूरा मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है। चौकी प्रभारी अमित अडानी ने बताया कि घटन मंगलवार रात की है। बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर युवक के शव को फंदे से नीचे उतारा गया। वहीं युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

शरीर पर कई चोट के निशान मिले

वहीं, मृत युवक के परिवार ने पुलिस की आत्महत्या की आशंका पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि युवक के शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं।परिवार का कहना है कि जिस हालत में उसका शव मिला, उसे देखकर आत्महत्या की बात पर यकीन करना मुश्किल है। उनका आरोप है कि युवक की हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।


युवक और उसकी गर्लफ्रेंड मंगलवार शाम होटल पहुंचे थे

जानकारी के मुताबिक, युवक और उसकी गर्लफ्रेंड मंगलवार शाम होटल पहुंचे थे। दोनों ने वहां एक कमरा लिया था। कमरे में क्या हुआ, इसका पता लगाने के लिए पुलिस होटल के कर्मचारियों और युवती से पूछताछ कर रही है। साथ ही, होटल के सीसीटीवी फुटेज और दूसरे सबूतों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You may also like