Tuesday, July 14, 2026
Home » Blog » BSP कर्मी की प्लांट के अंदर करंट लगने से मौत, मेंटनेंस के दौरान हादसा

BSP कर्मी की प्लांट के अंदर करंट लगने से मौत, मेंटनेंस के दौरान हादसा

मेन मेडिकल पोस्ट के डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
BSP कर्मी की प्लांट के अंदर करंट लगने से मौत, मेंटनेंस के दौरान हादसा

CG Prime News@भिलाई. BSP worker dies of electrocution inside the plant भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai steel Plant) में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार बीएसपी के अंदर मेंटेनेंस के दौरान करंट लगने से बीएसपी कर्मी की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस के दौरान करंट लगने से जूनियर इंजीनियर संयंत्र कर्मी विनोद कुमार, यूआरएम, पीएल नं. 405280 की मौत हो गई। 36 वर्षीय जेई बी शिफ्ट में कार्यस्थल हॉट सॉ-3, एबीबे क्रेन-407, विद्युत रखरखाव के दौरान करंट लगने से घायल हो गए।

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घायल बीएसपी कर्मी को शाम 4:53 बजे मेंन मेडिकल पोस्ट 1 लाया गया। जहां चिकित्सकों ने बीएसपी कर्मी को मृत घोषित कर दिया। भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने इस हादसे की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही इस बात का खुलासा हो पाएगा की हादसा कैसे हुआ। फिलहाल घटनास्थल पर भिलाई इस्पात संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचकर घटना की जानकारी ले रहे हैं।

You may also like