Friday, July 31, 2026
Home » Blog » सरिया चोर गिरफ्तार, 70 किलो माल बरामद

सरिया चोर गिरफ्तार, 70 किलो माल बरामद

रात में निर्माणाधीन मकान से चोरी, सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार

by cgprimenews.com
0 comments
सरकंडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार सरिया चोरी का आरोपी और बरामद किया गया सरिया

बिलासपुर. सरकंडा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान से सरिया चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से करीब 70 किलो कटिंग सरिया बरामद किया गया है।

रात में दिया वारदात को अंजाम

मामले की जानकारी के अनुसार, बीती रात अज्ञात आरोपी ने एक निर्माणाधीन मकान को निशाना बनाते हुए वहां रखे कटिंग सरिया की चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस सक्रिय हो गई और तत्काल जांच शुरू की गई।

घेराबंदी कर आरोपी गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्धों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी सनत लोधी (55 वर्ष) को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया।


70 किलो सरिया बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 70 किलोग्राम चोरी का सरिया बरामद कर जब्त किया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी

चोरी के मामलों में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लगातार निगरानी रखी जा रही है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

You may also like