Monday, June 22, 2026
Home » Blog » BSP में लोहा चोरी, मुख्य अरोपी संजय की 3 करोड़ की संपत्ति जब्त

BSP में लोहा चोरी, मुख्य अरोपी संजय की 3 करोड़ की संपत्ति जब्त

90 लाख के लोहा चोरी मामले में अब तक 12 आरोपी गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
BSP में लोहा चोरी, मुख्य संजय की 3 करोड़ की संपत्ति, ज्वेलरी, दस्तावेज जब्त

CG Prime News@भिलाई. Steel theft at Bhilai steel plant  भिलाई स्टील प्लांट में 90 लाख के लोहा चोरी मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी संजय सिंह, अमित और आकाश की करोड़ों की संपत्ति, ज्वेलरी और दस्तावेज जब्त किए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों द्वारा चोरी से अर्जित धनराशि को अचल संपत्ति, आभूषणों में निवेश किए जाने संबंधी जानकारी प्राप्त हुई। जिसके आधार पर जब्ती की कार्रवाई की गई है। भिलाई स्टील प्लांट से चोरी किए गए स्क्रैप के संगठित अवैध परिवहन और बिक्री प्रकरण में तीन आरोपियों से विस्तृत पूछताछ फिलहाल जारी है।

BSP में लोहा चोरी, मुख्य संजय की 3 करोड़ की संपत्ति, ज्वेलरी, दस्तावेज जब्त

BSP में लोहा चोरी, मुख्य संजय की 3 करोड़ की संपत्ति, ज्वेलरी, दस्तावेज जब्त

50 लाख के गहने जब्त

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी संजय सिंह के लॉकर से लगभग 50 लाख रुपये मूल्य के आभूषण, लगभग 3 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए हैं। घटनास्थल का पुनर्निर्माण कर साक्ष्य संग्रहण किया गया। स्क्रैप परिवहन में प्रयुक्त वाहनों के फर्जी नंबर प्लेट भी जब्त किए गए हैं।

एके ट्रेडर्स पर पुलिस ने मारा छापा

26 मई को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम अकलोरडीह खदान पारा स्थित एके ट्रेडर्स, प्लॉट नंबर 18 ए/05, एचआईए हथखोज भिलाई में जांच की गई। जांच के दौरान विभिन्न हाईवा एवं ट्रकों में फ्लू डस्ट के साथ भिलाई स्टील प्लांट से चोरी किए गए लोहे की प्लेट, बीम एवं कटिंग लोड होना पाया गया।

मौके पर लोहे की प्लेट, बीम कटिंग और अन्य स्क्रैप सामग्री का बड़े पैमाने पर भंडारण पाया गया। साथ ही स्क्रैप की लोडिंग एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन एवं मशीनरी भी मौके पर मौजूद थी। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि फ्लू डस्ट परिवहन की आड़ में बीएसपी से चोरी किए गए स्क्रैप का अवैध परिवहन किया जा रहा था।

BSP में लोहा चोरी, मुख्य संजय की 3 करोड़ की संपत्ति, ज्वेलरी, दस्तावेज जब्त

BSP में लोहा चोरी, मुख्य संजय की 3 करोड़ की संपत्ति, ज्वेलरी, दस्तावेज जब्त

250 टन लोहे के प्लेट, बीम कटिंग मिले

कार्यवाही के दौरान लगभग 250 टन लोहे की प्लेट एवं बीम कटिंग, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख रुपये है। जप्त की गई। साथ ही परिवहन एवं लोडिंग में प्रयुक्त वाहनों एवं मशीनों सहित कुल लगभग 3 करोड़ 22 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जप्त की गई।

प्रकरण में पूर्व में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। विवेचना के दौरान मुख्य फरार आरोपी संजय सिंह की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर विशेष पुलिस टीम उत्तरप्रदेश रवाना की गई, जहां आरोपी को देवरिया क्षेत्र से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को दिनांक 16.06.2026 को गिरफ्तार कर 7 दिवस की पुलिस रिमांड प्राप्त की गई थी।

रिमांड में दी संपत्ति की जानकारी

पुलिस रिमांड अवधि के दौरान आरोपी संजय सिंह से गहन पूछताछ करने पर अमित शर्मा एवं आकाश कुमार सिंह की संलिप्तता सामने आई। जिन्हें गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने संगठित रूप से बीएसपी से चोरी किए गए लोहे को अवैध रूप से बेचने तथा प्राप्त धनराशि को विभिन्न संपत्तियों एवं आभूषणों में निवेश किए जाने संबंधी जानकारी दी।

3 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति जबत्

मुख्य आरोपी संजय सिंह के लॉकर से लगभग 50 लाख रुपये मूल्य के आभूषण एवं लगभग 03 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज जप्त किए गए हैं। आरोपी अक्षय कुमार से भी संपत्ति संबंधी दस्तावेज जप्त किए गए हैं। जिनका मूल्यांकन किया जा रहा है। आरोपियों द्वारा अर्जित चल एवं अचल संपत्तियों की कुर्की की कार्यवाही भी पृथक रूप से की जाएगी।

अब तक 12 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस द्वारा आरोपियों को खुर्सीपार गेट से एसएमएस-3 तक मुख्य घटनास्थल ले जाकर घटनास्थल का पुनर्निर्माण कराया गया। महत्वपूर्ण साक्ष्य संग्रहित किए गए। साथ ही चोरी के लोहे के परिवहन में प्रयुक्त वाहनों के फर्जी नंबर प्लेट भी जप्त किए गए हैं। पुलिस रिमांड अवधि समाप्त होने पर गिरफ्तार तीनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। प्रकरण में अब तक कुल 12 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। विवेचना जारी है।

इन आरोपियों को किया था गिरफ्तार

1. संजय सिंह, उम्र 48 वर्ष, निवासी खुर्सीपार, जिला दुर्ग।
2. अमित शर्मा उर्फ कैलाश शर्मा, उम्र 45 वर्ष, निवासी सेक्टर-02 भिलाई, जिला दुर्ग।
3. आकाश कुमार सिंह, उम्र 29 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड जामुल, जिला दुर्ग।

यह सामग्री किया जब्त

1. लगभग 250 टन लोहे की प्लेट, बीम एवं स्क्रैप।
2. परिवहन एवं लोडिंग में प्रयुक्त वाहन एवं मशीनरी।
3. लगभग 50 लाख रुपये मूल्य के आभूषण।
4. लगभग 03 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज।
5. संपत्ति संबंधी अन्य दस्तावेज।
6. फर्जी नंबर प्लेट।

 

You may also like