Monday, June 22, 2026
Home » Blog » Breaking: लखनऊ के कोचिंग में लगी भयंकर आग, 15 छात्रों की मौत

Breaking: लखनऊ के कोचिंग में लगी भयंकर आग, 15 छात्रों की मौत

मौके पर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बोले-रेस्क्यू अभियान जारी

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
लखनऊ के कोचिंग में लगी भयंकर आग, 13 छात्रों की मौत, कई बिल्डिंग से नीचे कूदे

CG Prime News@लखनऊ. Fire at a coaching centre in Lucknow; 13 students dead त्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कोचिंग सेंटर में भयंकर आग लगने से 15 छात्रों की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना लखनऊ के अलीगंज इलाके में दोपहर की है। जहां तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। दूसरे फ्लोर पर चल रही कोचिंग में छात्र आग में फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाडिय़ां मौके पर हैं। एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म आग बुझाने में लगी है। फायरकर्मियों ने बिल्डिंग के पीछे की दीवार को तोड़ा है।

लखनऊ के कोचिंग में लगी भयंकर आग, 6 छात्रों की मौत, कई बिल्डिंग से नीचे कूदे

लखनऊ के कोचिंग में लगी भयंकर आग, 13 छात्रों की मौत, कई बिल्डिंग से नीचे कूदे

6 शवों को बाहर निकाला गया

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 10-12 लोग अंदर फंसे हुए हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे हैं। करीब 14 एम्बुलेंस मंगवाई गई हैं। फायरकर्मी दीवार तोड़कर बिल्डिंग के अंदर दाखिल हुए हैं। अंदर से 13 शवों को बाहर निकाला गया है। बिल्डिंग में बेसमेंट, ग्राउंड और पहले फ्लोर पर पेट शॉप और क्लीनिक है। दूसरे फ्लोर पर लर्निंग स्पेस नाम की लाइब्रेरी (कोचिंग) और हेड हॉपर स्टूडियो है। जिसमें 3डी आर्ट प्रोडक्शन और गेम एसेट आउटसोर्सिंग का काम होता है।

लखनऊ के कोचिंग में लगी भयंकर आग, 6 छात्रों की मौत, कई बिल्डिंग से नीचे कूदे

लखनऊ के कोचिंग में लगी भयंकर आग, 13 छात्रों की मौत, कई बिल्डिंग से नीचे कूदे

कोचिंग की बिल्डिंग से नीचे कूदे बच्चे

बिल्डिंग के दूसरे माले में चल रहे कोचिंग में आग लगने से कुछ स्टूडेंट ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया। एक बच्चे ने पहले फ्लोर से कूद कर जान बचाई। लेकिन वह नीचे ग्रिल पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा- फस्र्ट फ्लोर पर कोई नहीं है। सर्च ऑपरेशन अभी जारी है। फायर ब्रिगेड की टीम अंदर मौजूद है। मौके पर डॉक्टरों को बुलाया गया है, ताकि जरूरत पडऩे पर तुरंत प्राथमिक इलाज दिया जा सके। ज्यादा धुएं के कारण रेस्क्यू में परेशानी आ रही है।

अलीगढ़ का दौरा बीच में छोड़कर cm योगी लखनऊ लौट रहे

अलीगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने लखनऊ में आग की घटना पर दुख जताया। कहा- अलीगढ़ में रुकना तो चाहते थे, लेकिन एक दुखद घटना की सूचना प्राप्त होने पर तुरंत ही लखनऊ के लिए रवाना हो रहे हैं। जनसभा के बाद सीएम को आज रात अलीगढ़ सर्किट हाउस में रुकना था। इसके बाद मंगलवार सुबह उन्हें अलीगढ़ से हाथरस जाना था।

मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता बोले- 7 घायल आए, 12-15 और लोगों के आने की सूचना

KGMU के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि अस्पताल में भी तक 7 घायल लोगों को लाया गया है। उन्होंने बताया कि सूचना मिली है कि 12-15 और लोग आ सकते हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे को देखते हुए अस्पताल को अलर्ट पर रखा गया है।

You may also like