CG Prime News@दुर्ग. Obscene video viral case bhilai दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो प्रसारित कर युवती को प्रताडि़त करने वाले युवक को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक ने वीडियो कॉल के दौरान युवती का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। बाद में युवती को ब्लैकमेल करते हुए अश्लील वीडियो को उसके परिजनों, रिश्तेदारों को भेज दिया। इसके अलावा सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था।
पीडि़ता ने थाने जाकर दर्ज कराई थी शिकायत
14 जुलाई 2026 को पीडि़ता ने खुर्सीपार थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी मनीष साहनी द्वारा वीडियो कॉल के दौरान उसकी जानकारी और सहमति के बिना अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया गया। इसके बाद आरोपी ने उक्त वीडियो को मोबाइल फोन के माध्यम से पीडि़ता के रिश्तेदारों के व्हाट्सएप पर भेजकर सोशल मीडिया में प्रचार-प्रसार किया। जिससे पीडि़ता की निजता और प्रतिष्ठा प्रभावित हुई।
पीडि़ता की रिपोर्ट पर थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 279/2026 पंजीबद्ध कर धारा 79 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 66E, 67 एवं 67A के अंतर्गत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी युवक यूपी के देवरिया से गिरफ्तार
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना खुर्सीपार से एक विशेष पुलिस टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए देवरिया (उत्तर प्रदेश) रवाना किया गया। लगातार पतासाजी और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी मनीष साहनी को चिन्हित कर पूछताछ की गई। जिसने अपराध करना स्वीकार किया। इसके पश्चात आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
आरोपी गिरफ्तार
1. मनीष साहनी, उम्र 27 वर्ष, निवासी नया नगर, देवरिया, उत्तर प्रदेश।

इस टीम ने आरोपी को पकड़ा
इस कार्रवाई में थाना खुर्सीपार के थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण केंवट, पीएसआई सौरभ, सहायक उप निरीक्षक तुलसी, सहायक उप निरीक्षक राजमणि सिंह, प्रधान आरक्षक सुरेश मिश्रा और थाना स्टाफ की भूमिका रही।
