Wednesday, September 23, 2026
Home » Blog » दुर्ग में रोजगार का बड़ा अवसर, फिटर-वेल्डर समेत कई ट्रेडों में भर्ती

दुर्ग में रोजगार का बड़ा अवसर, फिटर-वेल्डर समेत कई ट्रेडों में भर्ती

दुर्ग में रोजगार का बड़ा अवसर, फिटर-वेल्डर समेत कई ट्रेडों में होगा चयन; 10वीं, 12वीं और ITI पास अभ्यर्थी ले सकेंगे हिस्सा

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
दुर्ग में रोजगार का बड़ा अवसर, फिटर-वेल्डर समेत कई ट्रेडों में भर्ती

CG Prime News@दुर्ग. ITI Bhilai Apprentice Recruitment 2026 शासकीय आईटीआई भिलाई में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। आदर्श शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, जीई रोड, पावर हाउस भिलाई में 10 अगस्त 2026 को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला आयोजित किया जाएगा। मेले की शुरुआत सुबह 9:30 बजे से होगी। इसमें विभिन्न औद्योगिक कंपनियों द्वारा तकनीकी और गैर-तकनीकी ट्रेडों में कुल 122 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

इन कंपनियों में मिलेगा अप्रेंटिसशिप का अवसर

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेले में भिलाई इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड, इकोसिस्टम मटेरियल्स प्राइवेट लिमिटेड, सिम्प्लेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड, वैष्णवास एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड और भिलाई वोस्लो बीके कास्टिंग्स लिमिटेड जैसी औद्योगिक कंपनियां शामिल होंगी। अभ्यर्थियों का चयन संबंधित ट्रेड और कंपनी की आवश्यकता के अनुसार किया जाएगा।

फिटर और वेल्डर समेत इन ट्रेडों में भर्ती

भर्ती के तहत फिटर के 28 पद, वेल्डर के 21 पद, मकेनिस्ट एवं सीएनसी के 12 पद, इलेक्ट्रिशियन के 11 पद, मोल्डर के 10 पद, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA) के 8 पद और टर्नर के 8 पद शामिल हैं।


इसके अलावा फाउंड्रीमेन के 4, तकनीशियन के 3, मैसन यानी राजमिस्त्री के 2 और इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिक के 2 पदों पर भी चयन किया जाएगा। ड्राफ्ट्समैन, मेकेनिक डीजल, मैन्युफैक्चरिंग एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट तथा मैन्युफैक्चरिंग/प्रोग्रामिंग प्रोसेस असिस्टेंट के पद भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हैं।

ये दस्तावेज लेकर पहुंचें अभ्यर्थी

इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को 10वीं, 12वीं और ITI की उत्तीर्ण अंकसूची, मूल प्रमाण पत्र, रिज्यूमे या बायोडाटा और आधार कार्ड सहित आवश्यक दस्तावेज लेकर निर्धारित समय पर शासकीय आईटीआई भिलाई पहुंचना होगा। रोजगार और अप्रेंटिसशिप के इस अवसर का लाभ उठाने के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे मेले में उपस्थित होने की सलाह दी गई है।

युवाओं के लिए रोजगार से जुड़ने का मौका

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेले के माध्यम से युवाओं को औद्योगिक क्षेत्र में प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों से जुड़ने का मौका मिलेगा। विभिन्न ट्रेडों के अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुरूप कंपनियों में चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

You may also like