Sunday, April 19, 2026
Home » Blog » इंस्टाग्राम में डॉ. अंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, समाज ने घेरा थाना, युवती गिरफ्तार

इंस्टाग्राम में डॉ. अंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, समाज ने घेरा थाना, युवती गिरफ्तार

आरोप है कि उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बाबा साहब के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की थी। इस पोस्ट के सामने आने के बाद समाज के लोगों में नाराजगी फैल गई

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@भिलाई. भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से भिलाई में बवाल मच गया है। रविवार को बड़ी संख्या में समाज और संगठन से जुड़े लोगों ने भिलाई नगर थाने का घेराव कर दिया। आरोपी युवती के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कई महिलाएं भी थाने के अंदर पहुंच गईं और जमकर नारेबाजी की।

भिलाई की रहने वाली युवती

मामला वैशाली नगर की रहने वाली युवती से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बाबा साहब के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की थी। इस पोस्ट के सामने आने के बाद समाज के लोगों में नाराजगी फैल गई।

cg prime news

इंस्टाग्राम में डॉ. अंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, समाज ने घेरा थाना, युवती गिरफ्तार

पुलिस ने युवती को किया गिरफ्तार

भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी द्वारा अभद्र भाषा और गाली-गलौज का भी इस्तेमाल किया गया है, जिसे गंभीरता से लिया गया है। मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शिकायत के बाद दर्ज हुई एफआईआर

मूल निवासी संघ के जिला अध्यक्ष जय साहू ने इस मामले में थाना भिलाई नगर में लिखित शिकायत दी। उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल की रात करीब 8:22 बजे उन्होंने इंस्टाग्राम पर “anamika_updhyay” नाम के अकाउंट पर यह आपत्तिजनक पोस्ट देखी। उनका कहना है कि इस तरह की टिप्पणी से न सिर्फ उनकी, बल्कि पूरे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि संबंधित अकाउंट पर डाले गए वीडियो और पोस्ट से जातिवादी सोच झलकती है, जो समाज में गलत संदेश देता है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को स्क्रीनशॉट, प्रोफाइल लिंक और वीडियो जैसे सबूत भी दिए हैं।

राजनांदगांव में भी शिकायत

मिली जानकारी के अनुसार युवती के सोशल मीडिया एकाउंट से वीडियो वायरल होने के बाद राजनांदगांव जिले में भी समाज की ओर से थाना में आवेदन देकर युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। समाज के पदाधिकारियों ने युवती की गिरफ्तारी की मांग की है।

You may also like