Sunday, April 19, 2026
Home » Blog » CG Teacher Bharti 2026: 2292 सहायक शिक्षक पदों पर विज्ञापन जारी

CG Teacher Bharti 2026: 2292 सहायक शिक्षक पदों पर विज्ञापन जारी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर अमल, ई-संवर्ग और टी-संवर्ग स्कूलों में होगी नियुक्ति

by cgprimenews.com
0 comments
छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026

CG PRIME NEWS @CG Teacher Bharti 2026: Advertisement released for 2292 Assistant Teacher posts

राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग ने 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जा रहा है।

READ MORE – इन्फ्लुएंसर बाबू खेमानी मुम्बई से गिरफ्तार, सट्‌टा सिंडिकेट का है मास्टर माइंड

ई-संवर्ग और टी-संवर्ग में भर्ती

जारी जानकारी के अनुसार 2292 पदों में से 795 पद ई-संवर्ग की शालाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं, जबकि 1497 पद टी-संवर्ग की शालाओं में भरे जाएंगे। विभाग का उद्देश्य प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करना और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है।

विज्ञापन में होंगे सभी नियम स्पष्ट

इन पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य शर्तें विस्तृत विज्ञापन में स्पष्ट रूप से दी जाएंगी। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।

 

You may also like