Home » Blog » छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में सौम्या चौरसिया को मिली जमानत

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में सौम्या चौरसिया को मिली जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने दो सप्ताह में निर्णय लेने दिया था आदेश

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@रायपुर. Soumya Chaurasia gets bail in Chhattisgarh liquor scam case छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार सौम्या चौरसिया को शनिवार को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। पूर्व सीएम भूपेश बघेल की डिप्टी सेक्रेटरी रहीं सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट सशर्तों के साथ जमानत दी है। ऐसे में उनका जेल से बाहर आना मुश्किल है।

सुप्रीम कोर्ट में लगाई थी याचिका

सौम्या चौरसिया ने अपनी गिरफ्तारी के बाद हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद उन्हें सुप्रीम कोर्ट का रूख करना पड़ा। सुप्रीम कोर्ट ने 9 फरवरी को सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट जाने का निर्देश दिया। जिसके बाद सौम्या चौरसिया ने हाईकोर्ट में दो याचिकाएं दायर की थी, जिसमें उन्होंने ईडी और ईओडब्ल्यू की गिरफ्तारी को चुनौती दी थी।

कोयला घोटाले मामले में भी हुई थी गिरफ्तार

पूर्व सीएम भूपेश बघेल की डिप्टी सेक्रेटरी रहीं सौम्या चौरसिया को पहले कोयला घोटाले में गिरफ्तार किया गया था। लंबे समय तक जेल में रहने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दिया था। अब ईडी और आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने आबकारी घोटाले में गिरफ्तार किया है।

सुप्रीम कोर्ट ने दो सप्ताह में निर्णय लेने दिया था आदेश

सौम्या की वकील ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि, केंद्र और राज्य सरकार की जांच एजेंसियां नई-नई एफआईआर दर्ज कर बार-बार गिरफ्तारी कर रही हैं। यह सब राजनीतिक षड्यंत्र के तहत किया जा रहा है। याचिका में यह भी कहा कि अब तक उन्हें 6 बार हिरासत में लिया जा चुका है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह पहले हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर करें। साथ ही हाईकोर्ट को उनकी याचिका पर प्राथमिकता से सुनवाई करने कहा था।

You may also like