सतत अभियान में हुई गिरफ्तारी
राजनांदगांव |थाना चिखली और बसंतपुर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे सतत अभियान के तहत दिनांक 26 जनवरी 2026 को शंकरपुर मड़ई कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में विवाद कर शांति भंग करने वाले शिवम सिन्हा, राहुल कश्यप और सुरज गुप्ता को गिरफ्तार किया।
इसके अतिरिक्त, दिनांक 27 जनवरी 2026 को शराब के नशे में विवाद करने वाले किशोर साहू (50 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गई और सभी को माननीय न्यायालय राजनांदगांव में प्रस्तुत किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में की गई। थाना प्रभारी और चौकी स्टाफ की संयुक्त टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की।
पुलिस की चेतावनी और सतत अभियान
थाना चिखली पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब और गांजा बिक्री, असामाजिक तत्व, गुंडा-बदमाश और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, म.प्र.आर. वंदना पटले, प्र.आर. अरुण कुमार नेताम, सुरेन्द्र रामटेके, कुंदन उइके, आर0 आदित्य सोलंकी, सुनील बैरागी, चन्द्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, तामेश्वर भुआर्य, नागेश्वर साहू और चौकी चिखली स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
