Home » Blog » भाटापारा यातायात शाखा का नवनिर्मित भवन पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन

भाटापारा यातायात शाखा का नवनिर्मित भवन पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन

गणतंत्र दिवस पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने पूजा-अर्चना और फीता काटकर नए भवन का उद्घाटन किया

by cgprimenews.com
0 comments
भाटापारा यातायात शाखा के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करती पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता

नवनिर्मित भवन का उद्घाटन

बलौदाबाजार। दिनांक 26.01.2026 को ग्राम खपराडीह, भाटापारा में यातायात शाखा भाटापारा के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया गया। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने पूजा-अर्चना कर और फीता काटकर भवन का औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रभारी यातायात शाखा भाटापारा निरीक्षक नरेश कांगे और शाखा के समस्त स्टाफ को उनके समर्पण, मेहनत और तत्परता के लिए प्रोत्साहित किया।

पुराने भवन की तुलना में सुविधाएँ बेहतर

इससे पूर्व यातायात शाखा का संचालन बस स्टैंड भाटापारा के पुराने भवन से हो रहा था, जिसमें पर्याप्त जगह की कमी थी। नए भवन में न केवल वाहन कार्यवाही के लिए पर्याप्त स्थान है, बल्कि जप्त वाहनों के रखरखाव और सुरक्षा के लिए भी बेहतर व्यवस्थाएँ उपलब्ध हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति

उद्घाटन कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, एसडीओपी तारेश साहू, उप पुलिस अधीक्षक यातायात संजय साहू, निरीक्षक अमित पाटले थाना प्रभारी भाटापारा, स्टेनो मनीष चौबे और यातायात शाखा भाटापारा के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक के प्रयास और जिले में विकास

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन और महत्वकांक्षी विचारों से जिले में नित नए निर्माण कार्य हो रहे हैं। यातायात शाखा भाटापारा का नवनिर्मित भवन नागरिकों और पुलिस कर्मियों के लिए सुविधाजनक एवं सुचारू कार्य संचालन सुनिश्चित करेगा।

You may also like