Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » कुम्हारी कैवल्य धाम के पीछे मृत मिली महिला, 26 दिन बाद भी नहीं हो पाई शिनाख्त

कुम्हारी कैवल्य धाम के पीछे मृत मिली महिला, 26 दिन बाद भी नहीं हो पाई शिनाख्त

लोगों की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दुर्ग. Woman found dead behind Kumhari Kaivalya Dhamदुर्ग जिले के कैवल्य धाम के पीछे ग्राम परसादा खार क्षेत्र में मिली एक महिला की अज्ञात लाश की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है। पुलिस को 17 जनवरी को 10 से 15 दिन पुरानी महिला की लाश मिली थी। जिसके बाद से पुलिस लगातार महिला की शिनाख्ती में जुटी हुई है।

लोगों की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

कुम्हारी थाना पुलिस ने बताया कि 17.01.2026 को थाना कुम्हारी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसादा खार में कैवल्य धाम के पीछे एक अज्ञात महिला उम्र लगभग 40-45 वर्ष का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कार्यवाही उपरांत पोस्टमार्टम कराया गया। शव की स्थिति से यह अनुमानित है कि मृत्यु लगभग 10-15 दिन पूर्व हुई होगी।

हाथ पर गुदा विनोद शर्मा

थाना कुम्हारी में मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है। अब तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला के दाहिने/बाएं हाथ (जांच अनुसार) में विनोद शर्मा नाम का टैटू अंकित है। जो पहचान का महत्वपूर्ण संकेत हो सकता है। वहीं महिला के पहने वस्त्र, चूड़ी और कंगन की फोटो भी पुलिस ने पहचान के लिए जारी की है।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि ऐसे हुलिया, टैटू या वस्त्रों के आधार पर किसी को महिला के संबंध में जानकारी हो तो तत्काल थाना कुम्हारी अथवा निकटतम पुलिस थाना में सूचना दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

You may also like