CG Prime News@दुर्ग.Two young men arrested for smuggling ganja in Durg district दुर्ग जिले के जामुल थाना पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जामुल थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी तिरंगा चौक छावनी के पास गांजा बिक्री करते पकड़े गए। आरोपियों के कब्जे से एक किलो 530 ग्राम गांजा जब्त किया गया है।
मिली थी गांजा बेचने की सूचना
जामुल थाना पुलिस ने बताया कि रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि छावनी बस्ती क्षेत्र में दो व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा की बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा तिरंगा चौक, छावनी के पास घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर दोनों संदेही भागने का प्रयास करने लगे। जिन्हें घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ा गया।
आरोपियों से 1 किलो 530 ग्राम गांजा जब्त
पूछताछ पर आरोपियों ने अपना नाम कल्याण वर्मा और लोकेश उईके बताया। आरोपियों के कब्जे से अवैध रूप से 1 किलो 530 ग्राम गांजा, नगद राशि एवं मोबाइल फोन जब्त किया गया। जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 80,000 रुपए है। मामले में अपराध क्रमांक 70/2026 धारा 20(ख), 27(क), 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया । न्यायालय में पेश कर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया है। विवेचना जारी है।
इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
1. कल्याण वर्मा, उम्र 35 वर्ष, निवासी छावनी बस्ती, जामुल
2. लोकेश उईके, उम्र 19 वर्ष, निवासी आदिवासी नगर, छावनी, जामुल
इस टीम ने की कार्रवाई
इस कार्यवाही में थाना जामुल के निरीक्षक रामेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक सौमित्री भोई, सहायक उप निरीक्षक महफूज खान, आरक्षक तोषण चन्द्राकर, चंदन सिंह, संतोष एवं अतुल यादव की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि नशे से दूर रहे। मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, तस्करी से संबंधित किसी भी सूचना को तत्काल पुलिस को दें। नशे के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
