बिलासपुर | थाना कोटा क्षेत्र में मारपीट की एक गंभीर घटना में 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहन पांडे, निवासी करगी खुर्द कोरी पारा (हाल मुकाम गनियारी भादम) के रूप में हुई है।
पुलिस की कार्रवाई
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी राजाराम साहू (21 वर्ष) ने अपने साथियों के साथ मिलकर मृतक पर लाठी-डंडों और हाथ-मुक्कों से हमला किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
अन्य आरोपियों की तलाश
मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एक व्यक्ति घायल
इस घटना में शरद कौशिक नामक व्यक्ति भी घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जांच जारी
पुलिस टीम ने घटनास्थल पहुंचकर एफएसएल (फॉरेंसिक) टीम की मौजूदगी में जांच शुरू कर दी है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
