Tuesday, September 29, 2026
Home » Blog » दुर्ग: साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 14 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार 

दुर्ग: साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 14 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार 

कमीशन के लालच में खाते, ATM और सिम देने का मामला, नेवई में 11 और छावनी में 3 लोगों पर वैधानिक कार्रवाई

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
दुर्ग: साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 14 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार 

CG Prime News@दुर्ग. Durg Police Mule Bank Account Action साइबर ठगी के मामलों में इस्तेमाल किए जा रहे बैंक खातों पर दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की जांच में ऐसे 14 बैंक खाताधारकों की पहचान हुई, जिनके खातों का इस्तेमाल कथित तौर पर साइबर ठगी से प्राप्त रकम के लेन-देन में किया जा रहा था। मामले में थाना नेवई पुलिस ने 11 और थाना छावनी पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।

कमीशन लेकर बैंक खाते उपलब्ध कराने का आरोप

पुलिस के मुताबिक साइबर अपराधों की जांच के दौरान बैंक खातों के लेन-देन और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। इस दौरान सामने आया कि कुछ खाताधारकों ने कमीशन या आर्थिक लाभ के बदले अपने बैंक खाते और उनसे जुड़े दस्तावेज अन्य लोगों को उपलब्ध कराए थे। जांच में आरोप है कि बैंक खातों के साथ पासबुक, ATM कार्ड, चेकबुक और मोबाइल सिम तक दूसरे लोगों को इस्तेमाल के लिए दिए गए। कुछ मामलों में इसके बदले करीब 2 हजार से 15 हजार रुपये तक कमीशन मिलने की जानकारी सामने आई है।

करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन की जांच

दुर्ग पुलिस के अनुसार संबंधित बैंक खातों में साइबर ठगी से जुड़ी रकम के करोड़ों रुपये से अधिक के संदिग्ध लेन-देन सामने आए हैं। पुलिस ने बैंकिंग रिकॉर्ड, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर खाताधारकों की भूमिका की जांच की। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर म्यूल बैंक खातों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। पुलिस का फोकस उन बैंक खातों की पहचान पर है, जिनका इस्तेमाल साइबर अपराध से प्राप्त रकम को आगे ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है।


14 लोगों पर हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार थाना नेवई से जुड़े मामले में 11 और थाना छावनी के मामले में 3 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। संबंधित मामले थाना छावनी अपराध क्रमांक 626/2026 और थाना नेवई अपराध क्रमांक 306/2026 से जुड़े हैं। इनमें BNS की धारा 318(2), 318(3) और 317(4) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान पासबुक, ATM कार्ड, चेकबुक, सिम कार्ड, मोबाइल फोन और अन्य संबंधित दस्तावेज जब्त किए हैं। मामले में बैंक खातों के इस्तेमाल और लेन-देन से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच भी जारी है।

आरोपी का नाम

थाना नेवई — 11 आरोपी

1. कार्तिक बाग, उम्र 27 वर्ष, निवासी बजरंग चौक, रूआबांधा, भिलाई, थाना भिलाई नगर।

2. बबलू शाह, उम्र 26 वर्ष, निवासी संजय नगर, आदर्श पारा, सुपेला, थाना सुपेला।

3. बलवंत सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी न्यू कृष्णा नगर, धनवंतरी स्कूल के पीछे, सुपेला, थाना सुपेला।

4. समीर साहनी, उम्र 19 वर्ष, निवासी एचएसीएल कॉलोनी, 138 डी, रूआबांधा, थाना भिलाई नगर।

5. चन्द्रप्रकाश पाठक, उम्र 28 वर्ष, निवासी श्रमिक नगर, छावनी, थाना छावनी।

6. यतेन्द्र धनकर, उम्र 37 वर्ष, निवासी 8 बी, सड़क क्रमांक 10, सेक्टर, भिलाई, थाना भिलाई नगर।

7. गुरजीत सिंह रंधावा, उम्र 22 वर्ष, निवासी कैम्प-1, भिलाई, थाना छावनी।

8. राकेश सेन, उम्र 34 वर्ष, निवासी श्याम नगर, लिंक रोड, भिलाई, थाना छावनी।

9. राकेश देवांगन, उम्र 44 वर्ष, निवासी भाठापारा, कुरूद, थाना जामुल।

10. फैजल खान, उम्र 19 वर्ष, निवासी रूआबांधा गांधी चौक, थाना भिलाई नगर।

11. रीता कुमारी, निवासी उड़िया बस्ती, खुर्सीपार, थाना खुर्सीपार।

 

 

You may also like