Home » Blog » राजनांदगांव में 2 नाबालिग बच्चियां बरामद, दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव में 2 नाबालिग बच्चियां बरामद, दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार

सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, अपहरण के दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल

by cgprimenews.com
0 comments
राजनांदगांव में अपहरण के बाद दो नाबालिग बच्चियां बरामद

राजनंदगांव.  सिटी कोतवाली पुलिस ने अपहरण के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग बच्चियों को बरामद किया है। मामले में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई Ankita Sharma के निर्देशन में की गई।

बहला-फुसलाकर ले गए थे नाबालिगों को

पुलिस के अनुसार 9 मार्च और 11 मार्च 2026 को दो अलग-अलग प्रार्थियों ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटियों को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए City Kotwali Police Station Rajnandgaon में धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

आरोपियों के कब्जे से बच्चियां बरामद

जांच के दौरान पुलिस टीम ने लगातार तलाश करते हुए दोनों नाबालिगों को आरोपियों के कब्जे से बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोनू बांसफोड़ (19) निवासी बैगापारा लखोली और साहिल मंडावी (20) निवासी ग्राम भोथली के रूप में हुई है। पीड़िताओं से पूछताछ और डॉक्टरी परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4(1) भी जोड़ी गई।

न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी

पुलिस ने दोनों आरोपियों को 14 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आरोपियों को जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल किया गया है।

पुलिस टीम की अहम भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय रही। टीम में सहायक उपनिरीक्षक नंदनी ठाकुर, प्रधान आरक्षक जी. सिरिल कुमार, अफजल खान तथा महिला आरक्षक महेश्वरी कुर्रे और वर्षा ध्रुव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

You may also like