Saturday, June 20, 2026
Home » Blog » Durg: 15.5 किलो गांजा के साथ 3 युवक पकड़ाए, पिकअप में छिपाया था मादक पदार्थ

Durg: 15.5 किलो गांजा के साथ 3 युवक पकड़ाए, पिकअप में छिपाया था मादक पदार्थ

घासीदास नगर मैदान में घेराबंदी करके जामुल पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
Durg: 15.5 किलो गांजा के साथ 3 युवक पकड़ाए, पिकअप में छिपाया था मादक पदार्थ

CG Prime News@दुर्ग. Durg: 3 youths caught with 15.5 kg of cannabis दुर्ग जिले में पुलिस ने 15 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिकअप वाहन की स्टेपनी टायर के अंदर गांजा छिपाकर तस्करी कर रही थे। जामुल थाना पुलिस ने बताया कि शनिवार को सूचना पर घासीदास नगर मैदान में घेराबंदी कर पिकअप वाहन से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

तलाशी के दौरान पिकअप वाहन में रखे दो स्टेपनी टायरों के अंदर15 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। आरोपियों के कब्जे से गांजा, पिकअप वाहन, 4 मोबाइल फोन, बिक्री रकम सहित कुल 17,72,000 रुपए की संपत्ति जब्त की गई।

Durg: 15.5 किलो गांजा के साथ 3 युवक पकड़ाए, पिकअप में छिपाया था मादक पदार्थ

Durg: 15.5 किलो गांजा के साथ 3 युवक पकड़ाए, पिकअप में छिपाया था मादक पदार्थ

आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

जामुल थाना पुलिस ने बताया कि शनिवार को दोपहर लगभग एक बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि घासीदास नगर मैदान में खड़ी एक सफेद रंग की पिकअप वाहन क्रमांक CG 07 CZ 8442 में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखा गया है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर जांच की गई।

ऑटो मिस्त्री ने पकड़ी चोरी

वाहन में तीन व्यक्ति सवार मिले। पूछताछ और तलाशी के दौरान वाहन में रखे प्लास्टिक कैरेट के बीच दो स्टेपनी टायर पाए गए। संदेह होने पर ऑटो मिस्त्री की सहायता से टायरों को खुलवाकर जांच की गई। जिसमें एक टायर के अंदर 16 पैकेट और दूसरे टायर के अंदर 15 पैकेट कुल 15 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ।

आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

आरोपियों द्वारा गांजा को छिपाकर परिवहन किया जा रहा था। आरोपियों के कब्जे से 15 किलो 500 ग्राम गांजा, बिक्री रकम 2,000 रुपये, पिकअप वाहन, 4 मोबाइल फोन जब्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 428/2026 धारा 21(ख), 27(क), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. आकाश जांगड़े, उम्र 18 वर्ष, निवासी बागडूमर, थाना नंदिनी, जिला दुर्ग।
2. मुकेश कुमार सेन, उम्र 22 वर्ष, निवासी अटल आवास बीजे-2120, घासीदास नगर, जिला दुर्ग।
3. टिकेश्वर यादव, उम्र 18 वर्ष, निवासी साडा क्वार्टर 5, ब्लॉक-डी, घासीदास नगर जामुल, जिला दुर्ग।

जब्त सामग्री

1. 15 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा (कीमती लगभग 7,50,000 रुपये)
2. पिकअप वाहन क्रमांक CG 07 CZ 8442
3. चार मोबाइल फोन
4. बिक्री रकम 2,000 रुपये
कुल जप्ती मूल्य : 17,72,000 रुपये


You may also like