Wednesday, September 23, 2026
Home » Blog » शादी में चार रहे चार दोस्तों की बाइक खड़े ट्रक से भिड़ी, 3 की मौके पर मौत

शादी में चार रहे चार दोस्तों की बाइक खड़े ट्रक से भिड़ी, 3 की मौके पर मौत

सूरजपुर में युवकों की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
शादी में चार रहे चार दोस्तों की बाइक खड़े ट्रक से भिड़ी, 3 की मौके पर मौत

CG Prime News@सूरजपुर. Road accident in Surajpur three friends killed छत्तीसगढ़ में एक तेज रफ्तार बाइक सवार चार दोस्त सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गए। इस दुर्घटना में तीन दोस्तों की मौत हो गई। घटना सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के बैकोना गांव की है। इस दुर्घटना में एक युकव गंभीर रूप से घायल हो गया है। दुर्घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में आग लगा दी। सूचना पर पहुंचे पुलिस के डायल 112 के जवानों से भी मारपीट की।

तीनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे

मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान रूपचंद पैकरा (20), रविंद्र पैकरा (19) और ओम प्रकाश पैकरा (18) के रूप में हुई है। तीनों बैकोना गांव के रहने वाले थे। वहीं घायल अरमान पैकरा (16) की हालत नाजुक है। घटना शुक्रवार रात 11:30 से 12 के बीच की बताई जा रही है।

ट्रक में था मक्का लोड

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर शादी में शामिल होने जा रहे थे। तभी उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े मक्का लोड ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना जोरदार था कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है।


यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, चारों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर बैकोना से शादी समारोह में शामिल होने खजूरी गांव जा रहे थे। ग्राम पंचायत रामपुर के मुख्य मार्ग से गुजर रहे थे, तभी सड़क किनारे हादसे के बाद खड़े मक्का लोड ट्रक से उनकी बाइक पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, बाइक पूरी तरह डैमेज हो गई और 3 युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल अरमान पैकरा को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

खुशियां मातम में बदली, जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिन घरों से बच्चे शादी की खुशियों में शामिल होने निकले थे, वहां कुछ ही घंटों बाद खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

You may also like