Friday, June 19, 2026
Home » Blog » पत्नी के हाथ-पैर बांधकर सिर मुंडवाया, पेशाब पिलाया, चेहरे पर पोती कालिख

पत्नी के हाथ-पैर बांधकर सिर मुंडवाया, पेशाब पिलाया, चेहरे पर पोती कालिख

कैरेक्टर शक पर पति ने पार की सारी हदें, अब शिकायत के बाद हुआ गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
पत्नी के हाथ-पैर बांधकर सिर मुंडवाया, पेशाब पिलाया, चेहरे पर पोती कालिख

CG Prime News@कोरिया. छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक पति ने अपनी पत्नी के साथ हैवानियत करते हुए उसे तालाबानी सजा दे डाली। पति को अपनी ही पत्नी के कैरेक्टर पर शक था। इसलिए उसने पत्नी के हाथ-पैर को रस्सी से बांधकर उसकी जमकर पिटाई की। मन नहीं भरा तो पेशाब पिला दिया। इसके बाद पत्नी का सिर मुंडवा कर उसके चेहरे पर कालिख पोत दी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वहीं पत्नी की शिकायत पर जिले की पटना थाना पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला पंडोपारा स्थित काटकोना गांव का है।

दोनों की हुई थी लव मैरिज

वीडियो में पति कहता है कि बच्चों को छोड़कर दूसरे के साथ रह रही थी। जीजा के साथ फिर भांजे के साथ भाग गई थी। बता दें कि दोनों की 2006 में दोनों की लव मैरिज हुई थी। लेकिन कुछ समय पहले महिला पति से अलग पंडोपारा में रह रही थी। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। आरोपी पति जितेंद्र घसिया को सूरजपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह है पूरा मामला

सूरजपुर जिले के रूनियाडीह के रहने वाले जितेंद्र घसिया ने 20 साल पहले सूरजपुर के करंजी क्षेत्र की पीड़िता तारा से लव मैरिज की थी। उस समय तारा की उम्र करीब 17 साल थी। शादी के बाद दोनों के 4 बच्चे हुए, लेकिन पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था और तारा पति से अलग होकर पंडोपारा में रह रही थी। वह लोगों के घरों में काम करके अपना और बच्चों का गुजारा कर रही थी।

पीड़िता ने बताया कि 11 जून 2026 को वह अपने परिचित रमेश घसिया के घर आई थी, जिसने पहले भी उसकी जरूरत के समय मदद की थी। वहीं, 14 जून को पति जितेंद्र उसे खोजते हुए पंडोपारा पहुंच गया। वहां उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उसने पत्नी से हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।

पत्नी ने पति के खिलाफ की शिकायत

वारदात के बाद पीड़ित पत्नी ने पटना थाने में पति के खिलाफ शिकायत की। मामला सामने आने के बाद पटना पुलिस ने आरोपी पति जितेंद्र घसिया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 296, 351(2) और 85 के तहत अपराध दर्ज किया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था, जिसे पुलिस ने सूरजपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पटना थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि शिकायत मिलते ही FIR दर्ज की गई है। शुरुआती शिकायत में पीड़िता ने पेशाब पिलाने की बात नहीं बताई थी, लेकिन बाद में वायरल वीडियो और उसके बयान में यह बात सामने आई है।


You may also like