Monday, August 17, 2026
Home » Blog » नक्सली इलाके में छुपा था बलात्कार का आरोपी, 200 किलोमीटर का सफर कर दुर्ग पुलिस ने दबोचा

नक्सली इलाके में छुपा था बलात्कार का आरोपी, 200 किलोमीटर का सफर कर दुर्ग पुलिस ने दबोचा

by cgprimenews.com
0 comments

CG Prime News@भिलाई. शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को नक्सली इलाके से पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी घटना के बाद से फरार था। पुलिस ने आरोपी दिनेश कुमार मंडावी के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की।

भिलाई नगर भट्टी टीआई राजेश साहू ने बताया कि वर्ष 2023 में पीड़िता पढ़ाई करने के लिए भिलाई आई थी। पढ़ाई के दौरान फेसबुक के माध्यम से आरोपी बालोद ग्राम बेलरगोंडी निवासी दिनेश मंडावी पिता स्वर्गीय छन्नू लाल मंडावी (34 वर्ष) से बातचीत शुरू हुई। दिनेश उससे चिकनी चुपड़ी बाते कर प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद उसे शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बना लिया। जब पीडि़ता उसे शादी करने पर दबाव बनाने लगी। उससे शादी करने से इनकार कर दिया और उसके साथ संपर्क तोड़ दिया। इसके बाद युवती ने शिकायत की।

गिरफ्तारी की डर से नक्सली इलाके में छुपा था

टीआई ने बताया कि आरोपी दिनेश मंडावी की खोजबीन शुरू की। पता चला कि वह बालोद से फरार है और नक्सली इलाके में आपने मामा के यहां रहने लगा। एएसआई प्रमोद सिंह के साथ आरक्षक बालेन्द्र द्विवेदी, युगल देवांगन को रवाना किया। दुर्ग से 200 किलो मीटर दूर नक्सली इलाके में पहुंचे। वहां ठेकेदार और सुपरवाइजर बनकर टीम ने गांव में सर्वे किया। तब जाकर आरोपी दिनेश को दबोच लिया। दुर्ग पुलिस की चंगुल से नहीं बच सका। अंतत: उसे गिरफ्तार कर भिलाई लाया गया।


You may also like