Thursday, September 17, 2026
Home » Blog » जोन-5 के नए आयुक्त ने किया क्षेत्र का निरीक्षण

जोन-5 के नए आयुक्त ने किया क्षेत्र का निरीक्षण

टेनिस कोर्ट, पाथवे और वाटर एटीएम का लिया जायजा, साफ-सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश

by cgprimenews.com
0 comments
भिलाई जोन-5 में नगर निगम आयुक्त द्वारा निरीक्षण

भिलाईनगर. नगर पालिक निगम के जोन-5 क्षेत्र का निरीक्षण नए जोन आयुक्त द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान नागरिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न स्थलों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। यह निरीक्षण Bhilai Municipal Corporation के जोन-5 आयुक्त Ajay Gaur द्वारा किया गया।

टेनिस कोर्ट में साफ-सफाई सुधारने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान सेक्टर-5 सड़क नंबर 32 स्थित टेनिस कोर्ट का जायजा लिया गया। यहां खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर वातावरण मिल सके।

 जगन्नाथ मंदिर के पास पाथवे का अवलोकन

आयुक्त ने जगन्नाथ मंदिर के पास बने पाथवे का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि पाथवे बनने से आसपास की सड़कों की सुंदरता बढ़ी है और नागरिकों को पैदल चलने में भी सुविधा मिल रही है।


वाटर एटीएम से मिलेगी गर्मी में राहत

सड़क नंबर 29 में विधायक निधि से लगाए गए वाटर एटीएम का भी निरीक्षण किया गया। वर्तमान में यह वाटर एटीएम चालू है, जिससे गर्मी के दिनों में नागरिकों को ठंडा पानी उपलब्ध हो सकेगा और लोगों को राहत मिलेगी।

कई अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता श्वेता माहेश्वर, उप अभियंता शंकर सुमन मरकाम, जोन स्वास्थ्य अधिकारी सागर दुबे, उप राजस्व निरीक्षक निलेश बागड़े, स्वच्छता निरीक्षक सूर्या सहित निगम के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

You may also like