Home » Blog » सुंदर विहार में निगम की बेदखली, अवैध निर्माण हटाया

सुंदर विहार में निगम की बेदखली, अवैध निर्माण हटाया

भिलाई नगर निगम की कार्रवाई, अवैध कब्जे पर चलाया गया अभियान

by cgprimenews.com
0 comments
भिलाई के सुंदर विहार में नगर निगम की बेदखली कार्रवाई

भिलाईनगर. अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान के तहत Bhilai Municipal Corporation ने जोन-2 वैशाली नगर अंतर्गत वार्ड क्रमांक 22 सुंदर विहार कॉलोनी, कृष्णकुंज के पास अवैध निर्माण पर बेदखली की कार्रवाई की। निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से किए गए कब्जे को हटाया।

किराये पर देकर की जा रही थी वसूली

जानकारी के अनुसार उक्त स्थान पर अवैध निर्माण कर उसे किराये पर देकर धन उगाही की जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद नगर निगम प्रशासन ने जांच कर कार्रवाई की। यह कार्रवाई निगम आयुक्त Rajeev Kumar Pandey के निर्देश पर की गई।

राजस्व और बेदखली टीम की संयुक्त कार्रवाई

मौके पर जोन-2 आयुक्त येशा लहरे की मौजूदगी में राजस्व विभाग और बेदखली टीम ने संयुक्त रूप से अवैध कब्जे को हटाया। कार्रवाई के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी प्रशन्न तिवारी, बेदखली प्रभारी विनय शर्मा और सहायक हरिओम गुप्ता सहित निगम की टीम मौजूद रही।

निगम की चेतावनी

नगर निगम भिलाई ने स्पष्ट किया है कि शहर में किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

You may also like