Sunday, May 10, 2026
Home » Blog » छत्तीसगढ़ के इस कांग्रेस नेता की बहू ने लगाई फांसी, 2 महीने पहले हुई थी शादी, परिजन बोले- दामाद ने मारा

छत्तीसगढ़ के इस कांग्रेस नेता की बहू ने लगाई फांसी, 2 महीने पहले हुई थी शादी, परिजन बोले- दामाद ने मारा

by CG Prime News
0 comments

राजनांदगांव। CG Crime News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां कांग्रेस नेता की बहू की लाश पंखे से लटकते हुए मिली है। इस घटना से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मृतका की 2 महीने पहले ही शादी हुई थी। मायका पक्ष को जैसे ही इसकी जानकारी मिली सभी मौके पर पहुंचे। घर से लेकर थाने तक जमकर हंगामा मचाया। मामला घुमका थाना क्षेत्र का है।

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीते 22 जनवरी को घुमका निवासी सोनल द्विवेदी (24) पिता दुर्गेश द्विवेदी का विवाह जालबांधा चौकी के अंतर्गत ग्राम सलोनी के 22 वर्षीय भूमिका दुबे पिता सजीवन दुबे के साथ खैरागढ़ स्थित श्रीराम मंदिर मे दोनों परिजनों की उपस्थिति में विधिवत हुआ था। लड़की के परिजन में उसकी माता पुष्पा दुबे, पिता सजीवन दुबे एवं अन्य परिजनों व ग्रामीणों ने लड़की के ससुराल वाले प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के इस कांग्रेस नेता की बहू ने लगाई फांसी, 2 महीने पहले हुई थी शादी, परिजन बोले- दामाद ने मारा

परिजनों का आरोप: बेटी से करते थे मारपीट

इस मामले में परिजनों का आरोप है कि दामाद उनकी बेटी से आए दिन पैसों की मांग करता था। बेटी रुपए नहीं दे पाती थी तो वह उसके साथ मारपीट करता था। परिजनों ने आगे बताया था कि वह मृतका को धमकी देता था कि वह पहले भी जेल जा चुका है, जो करना है कर लो। बता दें कि आरोपी पति घुमका से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रहे दुर्गेश द्विवेदी का बेटा है।

पंखे से लटकती मिली भूमिका की लाश

भूमिका दुबे की लाश 22 मार्च की शाम करीब 6 बजे उसके ससुराल में एक कमरे में पंखे पर लटकी मिली थी। ससुराल पक्ष ने जानकारी दी थी कि उसने ऊपर कमरे में फांसी लगा ली। रात करीब 8 बजे भूमिका के पिता सजीवन दुबे परिजन और गांव के लोगों के साथ घुमका पहुंचे। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

वहीं आरोपी पति का कहना है कि भूमिका किसी दूसरे लड़के से बात करती थी। इसलिए दोनों के बीच झगड़ा होता था। फिलहाल ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने भूमिका के पति सोनल द्विवेदी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सभी का बयान दर्ज किया है।

You may also like