बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह के खिलाफ हरियाणा में 3 FIR, गिरफ्तारी के लिए टीम गठित

बॉलीवुड सिंग-रैपर बादशाह के खिलाफ हरियाणा में 3 FIR, गिरफ्तारी के लिए टीम गठित

CG Prime News@दिल्ली. Three FIRs have been registered against Bollywood singer-rapper Badshah in Haryana. बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह बड़ी मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। उनकी न्यू रिलीज सॉन्ग ‘टटीरीÓ को लेकर हरियाणा में 3 एफआईजार दर्ज हुए हैं। हरियाणा पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं। साथ ही लुक आउट सर्कुलर करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। पुलिस ने यह भी कहा है कि इस गाने पर रील बनाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

बदशाह ने वीडियो जारी किया

इधर विवाद के बीच बादशाह ने वीडियो जारी कर कहा, “मेरे गाने ‘टटीरी के कुछ बोल और सीन से हरियाणा के कुछ लोगों को ठेस पहुंची है। मैं खुद हरियाणा से हूं। मेरा कोई उद्देश्य नहीं था कि मैं हरियाणा के किसी बच्चे या महिला के बारे में ऐसी बेहूदी बात कहूं। मैं हिप-हॉप जॉनर से हूं, जहां बोल हमेशा कॉम्पिटिशन को नीचा दिखाते हैं। एक तरह से ये प्रतिद्वंद्वी के लिए होते हैं। मैंने हमेशा कोशिश की है कि मैं हरियाणा की संस्कृति को आगे लेकर जाऊं। अगर मेरे गाने के उस हिस्से से किसी को बुरा लगा हो, तो मुझे हरियाणा का बेटा समझकर माफ कर दीजिए।

लड़कियों के सीन और गाने के बोल पर आपत्ति

न्यू रिलीज सॉन्ग टटीरी गाने में बादशाह के बोल और लड़कियों के सीन पर आपत्ति जताई गई है। अब पुलिस के एक्शन के बाद इस सॉन्ग को यूट्यूब से भी हटा दिया गया है। 1 मार्च 2026 को रिलीज हुए इस गाने पर करीब 5 मिलियन व्यूज आ चुके थे।

रील बनाने पर कानूनी कार्रवाई होगी

पंचकूला पुलिस ने बादशाह को पुलिस के सामने तत्काल पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है। DGP अजय सिंघल ने कहा कि सिंगर की गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस टीम गठित की गई हैं। यूट्यूब के साथ अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से सॉन्ग को हटाने के लिए भी लेटर जारी किया गया है। इस सॉन्ग पर रील या वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होगी।

 

Related posts

कबीरधाम में किसान पिता-पुत्र की मौत, खेत में झटका तार की चपेट में आए

नकटी के विस्थापितों ने घेरा मंत्री ओपी का बंगला, पुलिस के साथ झुमाझटकी, फाड़े बैनर, पोस्टर

भिलाई के नेहरू नगर में बुलडोजर एक्शन, हाईटेक हॉस्पिटल के पास 4 अवैध कब्जे ढहाए