Friday, April 24, 2026
Home » Blog » अशांति फैलाने वाले दो बदमाशों पर पुलिस की कार्रवाई

अशांति फैलाने वाले दो बदमाशों पर पुलिस की कार्रवाई

चिखली चौकी क्षेत्र में विवाद कर शांति भंग करने की आशंका पर बीएनएसएस की धाराओं में केस दर्ज

by cgprimenews.com
0 comments
राजनांदगांव के चिखली क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले दो युवकों पर पुलिस की कार्रवाई

राजनांदगांव। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत छत्तीसगढ़ पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई चिखली चौकी पुलिस द्वारा की गई। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में विवाद कर शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के चलते दो बदमाशों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।

इन आरोपियों पर हुई कार्रवाई

पुलिस ने जिन आरोपियों पर कार्रवाई की है, उनमें दीपेश कुमार साहू (18 वर्ष) पिता तुलाराम साहू और गीतेश कुमार सेन (22 वर्ष) पिता शिव कुमार सेन शामिल हैं। दोनों आरोपी ग्राम भेड़ीकला, चौकी चिखली, जिला राजनांदगांव के निवासी हैं। बताया गया कि दोनों युवक आपस में विवाद कर क्षेत्र में अशांति फैलाने की स्थिति बना रहे थे, जिससे किसी अप्रिय घटना की संभावना बन रही थी।

बीएनएसएस की धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत कार्रवाई की है। इसके बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया गया।

अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में की गई।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटले, आरक्षक आदित्य सोलंकी, चंद्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा और सुनील बैरागी सहित चिखली चौकी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

You may also like