Home » Blog » तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, एक की मौत, साथी घायल

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, एक की मौत, साथी घायल

धमधा थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रक ने ली एक युवक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती

by cgprimenews.com
0 comments
धमधा क्षेत्र में ट्रक और बाइक की टक्कर के बाद का दृश्य, पुलिस जांच करती हुई

भिलाई। धमधा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का खामियाजा एक युवक को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। बेमेतरा जिले के ग्राम परसबोड़ निवासी 36 वर्षीय सुरेश कुमार मारकंडेय अपने साथी सूर्यकांत मारकंडेय के साथ बाइक से तुलसीपुर से लौट रहे थे। जैसे ही दोनों पेंड्रो चौक से करीब एक किलोमीटर आगे देवकर रोड पहुंचे, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

Read more –गोवा कैलांगुटे मर्डर केस, भिलाई से तीन आरोपी पकड़ाए

इलाज के दौरान तोड़ा दम

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर रूप से घायल सुरेश कुमार मारकंडेय ने दम तोड़ दिया। वहीं सूर्यकांत मारकंडेय का इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही धमधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You may also like