Saturday, June 6, 2026
Home » Blog » गोवा कैलांगुटे मर्डर केस, भिलाई से तीन आरोपी पकड़ाए

गोवा कैलांगुटे मर्डर केस, भिलाई से तीन आरोपी पकड़ाए

गोवा पुलिस की टीम भिलाई पहुंची, दो संदेही हिरासत में; महादेव ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क और करोड़ों के लेन-देन पर उठे सवाल

by cgprimenews.com
0 comments
गोवा कैलांगुटे मर्डर केस में भिलाई कनेक्शन, पुलिस जांच और हिरासत में लिए गए संदिग्ध

भिलाई से जुड़े हत्या के तार

भिलाई। गोवा के कैलांगुटे क्षेत्र में हुए सनसनीखेज मर्डर केस की जांच अब छत्तीसगढ़ तक पहुंच गई है। मामले में गोवा पुलिस की तीन सदस्यीय टीम ने भिलाई में दबिश देकर दुर्ग पुलिस की मदद से दो संदेहियों को हिरासत में लिया है। दोनों से एसीसीयू कार्यालय में पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि हत्या की जड़ महादेव ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क में पैसों के गबन से जुड़ी हुई है।

यह भी पढ़ेः छत्तीसगढ़ के सक्ती में वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटा, 10 मजदूरों की मौत की खबर

पैसों के विवाद में गई जान

मामले में गुजरात निवासी 29 वर्षीय युवक की हत्या चाकू मारकर की गई थी। गोवा पुलिस ने मध्य प्रदेश निवासी एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों युवक गोवा के कैसीनो और ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क से जुड़े थे। इसी दौरान करोड़ों रुपए के लेन-देन और कथित गबन को लेकर विवाद बढ़ा, जो हत्या तक पहुंच गया।

भिलाई कनेक्शन और सट्टा नेटवर्क

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि भिलाई के नेहरू नगर, कैंप और खुर्सीपार इलाके के दर्जनभर युवक पिछले दो वर्षों से गोवा में रहकर महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप का संचालन कर रहे हैं। किराए की इमारतों में पैनल बनाकर यह नेटवर्क चलाया जा रहा था। सूत्रों के अनुसार इस पूरे सिंडिकेट को विदेश (दुबई) से ऑपरेट किया जा रहा था, जहां से अलग-अलग राज्यों के युवकों को जोड़कर काम कराया जा रहा था।

गोवा पुलिस की जांच तेज

गोवा पुलिस का कहना है कि इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। भिलाई में हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ के बाद कई अहम खुलासे होने की संभावना है। पुलिस अब इस हत्याकांड के हर एंगल सट्टा नेटवर्क, गबन और आपसी विवाद की गहराई से जांच कर रही है।

You may also like