Tuesday, April 14, 2026
Home » Blog » छत्तीसगढ़ के सक्ती में वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटा, 10 मजदूरों की मौत की खबर

छत्तीसगढ़ के सक्ती में वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटा, 10 मजदूरों की मौत की खबर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर दुख जताया है

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG prime news

CG Prime News@बिलासपुर.Boiler Explodes at Vedanta Power Plant in Sakti, Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां बॉयलर फटने से दस मजदूरों की मौत की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं सक्ती एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने 4 मजदूरों की मौत की पुष्टि की है। 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घटना डभरा थाना क्षेत्र की है।

घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

मिली जानकारी के मुताबिक सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हर रोज की तरह सामान्य काम चल रहा था। इस दौरान अचानक दोपहर करीब 2 बजे बॉयलर ब्लास्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुंचे। ट्यूब फटने से हादसा हुआ है। 11 घायलों को खरसिया के पद्मावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 18 घायलों को रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल लाया गया है। जहां 6 मजदूरों की मौत की खबर सामने आई है। फिलहाल कितने मजदूरों की असल में मौत हुई है, प्रशासन ने अभी तक संख्या नहीं बताई है। रायगढ़ SDM महेश शर्मा ने कहा कि घायलों के इलाज की उचित व्यवस्था की जा रही है।

cg prime news

छत्तीसगढ़ के सक्ती में वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटा, 10 मजदूरों की मौत की खबर

प्लांट के बाहर मजदूरों का हंगामा, बल तैनात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर दु:ख जताया है। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि घटना की जांच होगी। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने एक्स पर लिखा- पीडि़तों के लिए उचित मुआवजे और घायलों के उपचार की व्यवस्था की जाए। इधर प्लांट के बाहर मजदूरों के परिजन हंगामा कर रहे हैं। घायलों से मिलने देने की मांग कर रहे हैं। मौके पर एडिशनल एसपी सहित भारी पुलिस बल मौजूद है। सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो भी प्लांट पहुंच चुके हैं।

You may also like