Saturday, March 21, 2026
Home » Blog » दुर्ग रेलवे स्टेशन में अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम के लिए रेलवे ने चलाया जांच अभियान

दुर्ग रेलवे स्टेशन में अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम के लिए रेलवे ने चलाया जांच अभियान

दुर्ग स्टेशन के प्लेटफार्म पर 547 किलो फल जब्त किया गया

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दुर्ग. Railways launched an inspection drive at Durg Railway Station to curb unauthorized vendors दुर्ग रेलवे स्टेशन में अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम के खिलाफ रेलवे प्रशासन ने शनिवार को चेकिंग अभियान चलाया। औचक निरीक्षण के दौरान 10 अनधिकृत विक्रेताओं को आरपीएफ ने पकड़ा। उन पर धारा 144 और 147 के तहत मामला दर्ज किया गया। 4 यात्रियों को प्लेटफार्म पर धूम्रपान करते हुए पकड़ा गया। जिन पर 800 रुपए का फाइन किया गया।

खानपान जांच अभियान चलाया

रेलवे प्रशासन द्वारा अधिकृत वेंडरों के माध्यम से गाडिय़ों और स्टेशनों में गुणवत्तायुक्त खानपान की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। स्टेशनों एवं गाडियों में यात्रियों को उपलब्ध कराई गई खानपान की गुणवत्ता को बरकरार रखने। उसमें लगातार सुधार हेतु रायपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के मार्गदर्शन में वाणिज्य विभाग की टीम द्वारा ट्रेनों और प्रमुख स्टेशनों में अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम के लिए नियमित रूप से खानपान जांच अभियान चलाया जा रहा है।

cg prime news

दुर्ग रेलवे स्टेशन में अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम के लिए रेलवे ने चलाया जांच अभियान

रात में की अवैध वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई

इसी संदर्भ में वाणिज्य विभाग द्वारा 20 मार्च को रात 9 बजे से 21 मार्च को रात 1 बजे तक दुर्ग स्टेशन पर अनाधिकृत वेंडरों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एक विशेष गहन अभियान चलाया गया। दुर्ग स्टेशन से गुजरने वाली सभी ट्रेनों की जांच की गई विशेष रूप से रात की ट्रेनों की जांच की गई।10 अनधिकृत विक्रेताओं को आरपीएफ को सौंप दिया गया। उन पर धारा 144 और 147 के तहत
मामला दर्ज किया गया।

547 किलो फल जब्त

दुर्ग स्टेशन के प्लेटफार्म पर 547 किलो फल जब्त किया गया। यह सामान बिना पार्सल की अनुमति के रखा गया था। जिसमें केला, तरबूज, अंगूर, खीरा जो कि लगभग 39 कैरेट में भरा हुआ था साथ ही 11 खाली कैरेट भी पकड़े गए जो लगभग 25 किलो के थे। सभी सामग्री को अग्रिम कार्रवाई के लिए चीफ पार्सल सुपरवाइजर दुर्ग के अधीन जमा किया गया। 4 यात्रियों को प्लेटफार्म पर धूम्रपान करते हुए पकड़ा गया। जिन पर 800 रुपए का फाइन किया गया।

अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के मार्गदर्शन में एक विशेष गहन अभियान ऑपरेशन क्लीन गोपनीय योजना के रूप में शुरू किया गया है । यात्रियों की सुविधा और व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए नियमित रूप से निगरानी अभियान ऑपरेशन क्लीन चलाता रहेगा। रायपुर रेल मंडल के स्टेशनों पर किसी भी प्रकार की अनियमितता या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

You may also like