Tuesday, August 18, 2026
Home » Blog » एकलव्य स्कूल में 9 वीं के छात्र ने फांसी लगाकर किया सुसाइड

एकलव्य स्कूल में 9 वीं के छात्र ने फांसी लगाकर किया सुसाइड

परिजनों ने प्रिंसिपल पर लगाया प्रताडऩा का आरोप, पुलिस कार्रवाई की मांग की

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
एकलव्य स्कूल में 9 वीं के छात्र ने फांसी लगाकर किया सुसाइड

CG Prime News@सक्ती. छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के एकलव्य स्कूल में पढऩे वाले 9 वीं के छात्र ने गुरुवार को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना बाराद्वार थाना क्षेत्र की है। गुरुवार सुबह 9वीं के छात्र ने एकलव्य स्कूल हॉस्टल के टॉयलेट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों ने प्रिंसिपल पर गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने प्रताडऩा का आरोप लगाया है।

मामले की जांच की जा रही है

सक्ती एसडीओपी नेश्वरी पैंकरा ने बताया कि एकलव्य स्कूल में एक छात्र का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। स्कूल के प्राचार्य ने उसे फंदे से नीचे उतारकर जिला अस्पताल सक्ती पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

प्रिंसिपल पर लगाया प्रताडऩा का आरोप

मृत छात्र के परिजनों ने प्रिंसिपल पर प्रताडऩा का आरोप लगाते हुए कहा कि वह छोटी-छोटी बातों पर डांटता और प्रताडि़त करता था। परिजनों ने प्रिंसिपल को तत्काल सस्पेंड करने और उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, आरोपों को लेकर जब प्रिंसिपल से बातचीत करने की कोशिश की गई तो उन्होंने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।


टॉयलेट में फंदे से लटकते देखा लाश

ग्राम बासीन निवासी ओमेश कुमार कंवर (15) पलाड़ी कला एकलव्य आवासीय विद्यालय में पढ़ता था और हॉस्टल में रहता था। जबकि उसके पिता खेती-किसानी करते हैं। गुरुवार सुबह बच्चों ने ओमेश की लाश टॉयलेट में फंदे से लटकते देखा और स्कूल प्रिंसिपल मनोज गुप्ता को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे प्रिंसिपल और अन्य कर्मचारियों ने ओमेश कुमार कंवर को फंदे से नीचे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

 

You may also like