Wednesday, April 15, 2026
Home » Blog » लखनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

लखनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी जेल भेजा गया

by cgprimenews.com
0 comments
लखनपुर पुलिस द्वारा दुष्कर्म आरोपी को गिरफ्तार करते हुए दृश्य

लखनपुर। Lakhanpur Police ने नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रार्थिया की शिकायत पर थाना लखनपुर में अपराध क्रमांक 99/26 दर्ज किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, 12 अप्रैल 2026 को गोरता निवासी अभिषेक दास ने पीड़िता के घर में घुसकर उसे बहला-फुसलाकर जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

READ MORE – जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, उड़ीसा से पकड़ा नशे का सप्लायर रंजन साहू

जांच के दौरान आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़िता और परिजनों के बयान दर्ज किए गए। इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी अभिषेक दास (19 वर्ष) को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपराध स्वीकार कर लिया, आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(1), 332 तथा POCSO एक्ट की धारा 4(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

You may also like