Saturday, June 6, 2026
Home » Blog » जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, उड़ीसा से पकड़ा नशे का सप्लायर रंजन साहू

जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, उड़ीसा से पकड़ा नशे का सप्लायर रंजन साहू

विस्कोरेक्स कफ सिरप तस्करी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत भेजा गया जेल

by cgprimenews.com
0 comments
जशपुर पुलिस द्वारा जब्त की गई नशीली कफ सिरप की बोतलें और गिरफ्तार आरोपी

जशपुर। Jashpur Police ने ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार करते हुए फरार सप्लायर रंजन साहू को उड़ीसा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था, जिसे विशेष टीम बनाकर दबोचा गया।

READ MORE –रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार

कफ सिरप तस्करी का खुलासा

मामले की शुरुआत जनवरी 2026 में हुई थी, जब चौकी कोतबा क्षेत्र के ग्राम सुरंगपानी में पुलिस ने मोहित कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर उसके पास से 640 नग प्रतिबंधित विस्कोरेक्स कोडीन फास्फेट कफ सिरप बरामद किया था। जब्त सामग्री की कीमत करीब 1.11 लाख आंकी गई थी। पूछताछ में मोहित ने खुलासा किया कि यह नशीली दवा उड़ीसा के सुंदरगढ़ निवासी रंजन साहू से खरीदी गई थी, जो इलाके में सप्लाई करता था।

जांच के दौरान आरोपी रंजन साहू उर्फ राजन उर्फ पाकु के उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले में छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस की विशेष टीम ने वहां दबिश देकर उसे हिरासत में लिया और जशपुर लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसके खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21(C), 27(A) और 29 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है

You may also like