चंडीगढ़/नई दिल्ली। Raghav Chadha की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। पंजाब की Bhagwant Mann सरकार ने उन्हें दी जा रही Z+ श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली है। सूत्रों के मुताबिक, यह निर्णय आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर बढ़ते मतभेदों के बीच लिया गया है, जिससे राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
READ MORE –बिहार के 24वें CM सीएम सम्राट चौधरी, शपथ के बाद नीतीश के पैर छुए
केंद्र सरकार की तैयारी
पंजाब सरकार के इस कदम के बाद अब केंद्र सरकार ने राघव चड्ढा को नया सुरक्षा कवर देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी Delhi Police को सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर उन्हें जल्द ही उच्च स्तर की केंद्रीय सुरक्षा प्रदान की जा सकती है।
AAP में अंदरूनी खींचतान
हाल ही में पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से भी हटा दिया था। इस फैसले के बाद चड्ढा ने बयान दिया कि उन्हें “चुप कराने की कोशिश की जा रही है।”पार्टी के कुछ नेताओं का आरोप है कि उन्होंने संसद में पंजाब के मुद्दों को प्रभावी ढंग से नहीं उठाया, जिससे उनके और पार्टी नेतृत्व के बीच दूरी बढ़ी है।
