Saturday, August 22, 2026
Home » Blog » बलरामपुर में पिकअप वाहन ट्रक से टकराई, 3 मजदूरों की मौत, 7 घायल

बलरामपुर में पिकअप वाहन ट्रक से टकराई, 3 मजदूरों की मौत, 7 घायल

सूरजपुर जिले के 10 मजदूर पिकअप में सवार होकर टमाटर की खेती के काम से शंकरगढ़ जा रहे थे

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
बलरामपुर में पिकअप वाहन ट्रक से टकराई, 3 मजदूरों की मौत, 7 घायल

CG Prime News@बलरामपुर. Pickup vehicle collides with truck in Balrampur; 3 laborers killed छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई। वहीं सात मजदूर इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा शुक्रवार-शनिवार दरम्यिानी रात करीब 2 बजे राजपुर-कुसमी मार्ग पर सेवारी के पास हुआ। घटना राजपुर थाना क्षेत्र की है।

टमाटर की खेती के लिए जा रहे थे मजदूर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले के 10 मजदूर पिकअप में सवार होकर टमाटर की खेती के काम से शंकरगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप की बाक्साइट लोड ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। मजदूरों से भरी तेज रफ्तार पिकअप बाक्साइट लोड ट्रक से टकरा गई। हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 7 गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवाकर यातायात बहाल कराया। राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि सभी मजदूर सूरजपुर जिले के ग्राम नरोला के रहने वाले हैं। हादसे की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई थी। मृतकों के परिजन सुबह राजपुर पहुंचे। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायलों में कम से कम चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज जारी है।


 7 मजदूर अंबिकापुर रेफर

घटना की सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में जांच के बाद तीन मजदूरों को मृत घोषित कर दिया गया। तीनों के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई थीं। वहीं, सात अन्य घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मृतक मजदूरों में रान साय (34), उदय कुमार (25) और अमर साय (35) शामिल हैं।

वहीं, घायलों में देव कुमार (34), भानू (32), अमर साय (40), लक्ष्मण (30), अजय कुमार (40), राय सिंह (38) और प्रदीप (34) शामिल हैं। सभी को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

You may also like