CG Prime News@दुर्ग. Nandini Police Raid: Three Accused Bookies Arrested दुर्ग जिले की नंदिनी थाना पुलिस ने एक ही दिन में तीन जगहों पर रेड कार्रवाई कर जुआ-सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे 41,240 रुपए कैश, तीन मोबाइल फोन और सट्टा-पट्टी जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
जुआ खेलते पकड़ा रंगे हाथ
नंदिनी नगर थान पुलिस ने बताया कि 29 मार्च को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से जुआ/सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 3 आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। तीनों मामलों में अपराध क्रमांक 93/2026, 94/2026 एवं 95/2026 धारा 4(क) जुआ एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से नगद राशि और सट्टा सामग्री जब्त की गई।
इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
1. ज्ञनिक निर्मलकर, उम्र 68 वर्ष, निवासी ग्राम बानबरद
2. विश्वनाथ साहू, उम्र 45 वर्ष, निवासी अहिवारा
3. करन सिंह मारकण्डे, उम्र 24 वर्ष, निवासी अहिवारा
