Thursday, May 14, 2026
Home » Blog » छत्तीसगढ़ में घर में घुसकर सराफा कारोबारी से लूट, बेटे के सामने पत्नी और व्यापारी से मारपीट

छत्तीसगढ़ में घर में घुसकर सराफा कारोबारी से लूट, बेटे के सामने पत्नी और व्यापारी से मारपीट

पत्नी बचाने आई तो बदमाशों ने उनकी पत्नी को धकेल कर जमीन पर गिरा दिया

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@जांजगीर-चांपा.Jeweler Robbed in Janjgir champa Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक सराफा व्यापारी से घर में घुसकर लूट हुई है। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के राहौद का है। पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। आरोपियों ने व्यापारी का मुंह दबाकर गला दबाने की भी कोशिश की। पत्नी और बच्चे ने जब ज्यादा शोर किया तो कुछ जेवर और मोबाइल लूटकर भाग निकले। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य 2 की तलाश जारी है।

cg prime news

छत्तीसगढ़ में घर में घुसकर सराफा कारोबारी से लूट, बेटे के सामने पत्नी और व्यापारी से मारपीट

मेन गेट से होते हुए शॉप में घुसे

4 बदमाश बड़ी लूट के इरादे से सराफा कारोबारी के घर के मेन गेट से होते हुए शॉप में घुसे। फिर व्यवसायी और उसकी पत्नी को जमीन पर पटका। इसके बाद मुंह दबाते हुए हाथ-मुक्के और लात-घूंसों से उनकी पिटाई की। इस दौरान वहां मौजूद बच्चा बदमाशों के सामने हाथ जोड़कर अपने पापा को छोडऩे की मिन्नतें करता रहा।

5 आरोपी शामिल, 2 की तलाश जारी

पुलिस के मुताबिक, वारदात में 5 आरोपी शामिल है। इस मामले में डकैती की धारा लगाई गई है। एक बदमाश पहले ही गिरफ्तार हो चुका था और न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। बाकी दो आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है। पुलिस अब इस मामले की पूरी गहनता से जांच कर रही है। मास्टरमाइंड जिसने पूरी वारदात की प्लानिंग की और बाकी फरार आरोपियों की भी तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम-

  • रवि निर्मलकर (22)
  • श्यामजी सिन्हा (24)
  • प्रियेश कुमार बर्मन (24)

 कुछ जेवर चुराए थे

बदमाशों ने घर में रखे दो महंगे एप्पल मोबाइल (करीब 80 हजार रुपए) और एक सैमसंग कीपैड मोबाइल और कुछ जेवर की चोरी की थी। पुलिस ने बाद में जांच-पड़ताल की। और मुखबिर की सूचना पर 9 दिन बाद दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि कितनी जेवर चोरी हुई है, ये जानकारी अभी सामने नहीं आई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रवि निर्मलकर (22) और श्यामजी सिन्हा (24) के रूप में हुई है। दोनों अकलतरा क्षेत्र के रहने वाले हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

यह है पूरा मामला

जांजगीर चांपा शहर के राहौद मेन रोड पर सराफा व्यापारी सुदीप कुमार (35) का घर है। घर पर ही ज्वेलरी शॉप है। 19 मार्च की सुबह 7:58 बजे 4 बदमाशों ने मेन दरवाजे से एंट्री ली। जहां बच्चा स्कूल जाने के लिए तैयार बैठा था। बदमाशों ने उससे पूछा घर वाले कहा है। बच्चे ने जवाब दिया कि सभी अंदर है। फिर बदमाश वहीं किनारे छुप गए थे। सुदीप कुमार घर के अंदर पूजा कर रहे थे, बाहर कौन आया है ये देखने जैसे ही वे बाहर निकले, बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया और शोर मचाने पर मुंह दबा दिया। इस दौरान जल चढ़ाने वाला बर्तन गिर गया।

बच्चा रोता रहा

ये देख घर के अन्य सदस्य पत्नी और बच्चे जोर-जोर से चिल्लाने लगे। पत्नी बचाने आई तो बदमाशों ने उनकी पत्नी को धकेल कर जमीन पर गिरा दिया और पिटाई की। बदमाश सुदीप कुमार का मुंह दबाकर हाथ-मुक्के और लात-घूंसों से पिटाई कर रहे थे। ये देख बच्चा जोर जोर से रोता रहा। हाथ जोड़कर मिन्नतें करता रहा- मेरे पापा को छोड़ दो। ये पूरी वारदात 2 मिनट की है। जब घर वालों ने खूब शोर मचाया तो आरोपी घर में रखा 2 मोबाइल और कुछ जेवर लेकर भाग निकले। पूरी वारदात घर और शॉप में लगे CCTV में कैद हो गई। 2 मिनट बाद ही 8:00 बजे आरोपियों के घर से भागने के फुटेज है।

You may also like